News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
राज्यसभा चुनाव: एनडीए ने बिहार-ओडिशा में 8 सीटें जीती, हरियाणा में काउंटिंग रुकी
वाराणसी: जिसे पाला उसी ने ली जान, नशे के पैसों को लेकर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट
वाराणसी नगर निगम में भाजपा की ताकत मजबूत, शासन ने 10 पार्षद किए मनोनीत
काशी में जैकलिन फर्नांडीज ने मां की अस्थियां विसर्जित कीं, कैलाश खेर ने की आरती
वाराणसी: कमिश्नरी बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने ली शपथ, मंडलायुक्त ने दिलाई जिम्मेदारी
वाराणसी: चैत्र नवरात्र में मीट-मछली की दुकानें बंद, नगर निगम की सख्ती
राहुल गांधी को भगवान राम बयान मामले में वाराणसी कोर्ट का समन, आज सुनवाई
भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी
प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Maharastra

अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, उपमुख्यमंत्री पद को लेकर सुनेत्रा पवार का नाम सबसे आगे

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 30/01/2026 20:31
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
5 Min Read
महाराष्ट्र में अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री पद की दौड़ में
अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी

महाराष्ट्र: डिप्टी सीएम अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद राज्य की राजनीति में असमंजस और चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि सरकार में उनकी जगह आखिर कौन लेगा। उपमुख्यमंत्री और एनसीपी विधायक दल के नेता—दोनों महत्वपूर्ण पदों के खाली होने से सत्तारूढ़ महायुति में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पार्टी के भीतर विधायक दल का नेता चुने जाने को लेकर कवायद तेज है और संभावना जताई जा रही है कि इस पर शनिवार को अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

अजित पवार के निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि अब उपमुख्यमंत्री की कुर्सी कौन संभालेगा। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने शुक्रवार को संकेत दिए कि एनसीपी विधायक दल की बैठक 31 जनवरी को बुलाई जाएगी। भुजबल के अनुसार, इस बैठक में दिवंगत उपमुख्यमंत्री की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस संबंध में बातचीत हो चुकी है और यदि पार्टी विधायक दल निर्णय लेता है तो शनिवार को ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाने पर मुख्यमंत्री को कोई आपत्ति नहीं है।

छगन भुजबल ने कहा कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालें। उनके मुताबिक इस समय सबसे अहम मुद्दा विधायक दल के नेता का चयन और उसके बाद उपमुख्यमंत्री पद की रिक्ति को भरना है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि शोक की अवधि और उससे जुड़ी परंपराओं को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया पर प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे नजर बनाए हुए हैं और अंतिम फैसला विधायक दल की बैठक में ही लिया जाएगा।

शपथ ग्रहण को लेकर पूछे गए सवाल पर भुजबल ने कहा कि मुख्यमंत्री से यह भी चर्चा हुई है कि क्या शपथ ग्रहण समारोह समेत अन्य आवश्यक कार्यक्रम शनिवार को ही आयोजित किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति जताई है। भुजबल ने यह भी कहा कि किसी के निधन के बाद शोक की अवधि को लेकर अलग-अलग परंपराएं होती हैं। कभी तीन दिन, कभी दस दिन, और इन्हीं परंपराओं के अनुसार पार्टी निर्णय लेगी।

इस बीच एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने भी स्थिति पर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि सुनेत्रा पवार के विधायक दल की नई नेता बनने या उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर पार्टी को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इस तरह का फैसला लेने से पहले परिवार की सहमति लेना आवश्यक है। पटेल ने स्पष्ट किया कि फिलहाल प्राथमिकता केवल उपमुख्यमंत्री और विधायक दल के नेता के रिक्त पदों को भरने की है। पार्टी अध्यक्ष पद को लेकर अभी कोई निर्णय एजेंडे में नहीं है।

More Read

नागपुर में विस्फोटक फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद क्षतिग्रस्त परिसर और बचावकर्मी
नागपुर विस्फोटक फैक्ट्री धमाका: 18 मजदूरों की मौत, 24 घायल, उच्चस्तरीय जांच जारी
मुंबई: डॉ. मोहन भागवत का बयान सर-संघचालक किसी जाति का नहीं, हिंदुत्व ही संघ की असली पहचान
यूपी पंचायत चुनाव लटकने के आसार, आरक्षण से लेकर 2027 की राजनीति तक बड़ा खेल
पार्ले-जी विले पार्ले फैक्ट्री का अंत: बचपन की यादों और स्वाद की विरासत की विदाई

पटेल ने यह भी जानकारी दी कि एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर उन्हें नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं इस समय एक जैसी हैं और ऐसे संवेदनशील मौके पर सभी निर्णय सोच-समझकर लिए जाएंगे। पार्टी पहले परिवार से बातचीत कर उनकी सहमति लेने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

गौरतलब है कि राज्य सरकार में एनसीपी कोटे से मंत्री नरहरि झिरवाल पहले ही सार्वजनिक रूप से सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की इच्छा जता चुके हैं। वहीं, अजित पवार के करीबी सहयोगियों का कहना है कि वह राकांपा के दोनों धड़ों के संभावित विलय के इच्छुक थे और इस दिशा में बातचीत आगे बढ़ रही थी।

शुक्रवार को एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं ने दक्षिण मुंबई स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में देवेंद्र फडणवीस से करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात की। इस बैठक में प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद यह साफ हो गया कि अजित पवार के बाद पार्टी और सरकार, दोनों स्तरों पर नेतृत्व को लेकर निर्णय अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

More Read

sp leader jaychandra jairam pandey summoned cheque bounce case 1769594423
9 लाख के चेक बाउंस केस में सपा नेता जयचंद्र उर्फ जयराम पांडे तलब, 24 फरवरी 2026 को पेशी
बारामती विमान हादसा: उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, 5 की मौत, महाराष्ट्र में राजकीय शोक
माघ मेला विवाद: उमा भारती बोलीं- शंकराचार्य होने का प्रमाण मांगना प्रशासन का अधिकार नहीं
गाजीपुर: सांसद के पैर छूते थानाध्यक्ष का वीडियो वायरल, शिष्टाचार या प्रशासनिक मर्यादा पर उठा सवाल
Share on WhatsApp
TAGGED:Deputy CMMaharashtra NewsNCPPoliticsअजित पवारमहाराष्ट्र राजनीतिसुनेत्रा पवार
Previous Article काशी में गुरु रविदास जयंती का भव्य उत्सव भक्ति और समरसता के महासंगम में डूबी काशी, गुरु रविदास जयंती पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
Next Article भदोही कोर्ट में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत दोषियों को सजा सुनाते न्यायाधीश भदोही ऑपरेशन कन्विक्शन: लाठी डंडे से हत्या मामले में चार दोषियों को सश्रम कारावास
Latest
राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत का जश्न

राज्यसभा चुनाव: एनडीए ने बिहार-ओडिशा में 8 सीटें जीती, हरियाणा में काउंटिंग रुकी

वाराणसी में बेटे द्वारा मां की हत्या के बाद पुलिस की जांच

वाराणसी: जिसे पाला उसी ने ली जान, नशे के पैसों को लेकर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

वाराणसी नगर निगम भवन और भाजपा का झंडा

वाराणसी नगर निगम में भाजपा की ताकत मजबूत, शासन ने 10 पार्षद किए मनोनीत

जैकलिन फर्नांडीज गंगा घाट पर मां की अस्थियां विसर्जित करती हुईं

काशी में जैकलिन फर्नांडीज ने मां की अस्थियां विसर्जित कीं, कैलाश खेर ने की आरती

वाराणसी में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी शपथ लेते हुए

वाराणसी: कमिश्नरी बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने ली शपथ, मंडलायुक्त ने दिलाई जिम्मेदारी

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.