News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
गर्मी की छुट्टी के बाद खुलेंगे परिषदीय विद्यालय: वाराणसी में तिलक-आरती से होगा बच्चों का स्वागत
नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
ऑपरेशन दहन: 2.60 करोड़ के 1919 किलो गांजे और नशीले पाउडर का पुलिस ने किया विनष्टीकरण
वाराणसी: वाराही घाट पर गंगा में डूब रहे बिहार के युवक को NDRF ने बचाया, टला बड़ा हादसा
आजमगढ़: बुजुर्ग हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी अभय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
वाराणसी: CM योगी बोले समय पर पूरी हों सड़क परियोजनाएं, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता
वाराणसी: सीएम योगी ने किया जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का उद्घाटन
वाराणसी: बिजली विभाग का जेई 22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप
रामनगर मे नशे का साम्राज्य: मंदिरों-स्कूलों पर खतरा, किसके संरक्षण में फलफूल रहा अवैध शराब
जीएसटी अधिकारी के घर करोड़ों की चोरी: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Ghazipur

गाजीपुर: सांसद के पैर छूते थानाध्यक्ष का वीडियो वायरल, शिष्टाचार या प्रशासनिक मर्यादा पर उठा सवाल

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 26/01/2026 22:14
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
3 Min Read
गाजीपुर धरने में सपा सांसद सनातन पांडेय के सामने थानाध्यक्ष का पैर छूने का वायरल वीडियो
क्यामपुर टोल प्लाजा के पास धरने के दौरान थानाध्यक्ष द्वारा सांसद के पैर छूने का दृश्य वायरल हुआ।

गाजीपुर/बलिया: पूर्वांचल की सियासत और प्रशासनिक मर्यादा से जुड़ा एक दृश्य इन दिनों सोशल मीडिया पर तीखी बहस का कारण बना हुआ है। गाजीपुर जनपद के बिरनो क्षेत्र अंतर्गत क्यामपुर टोल प्लाजा के पास समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय के धरने के दौरान बलिया के नगरा थानाध्यक्ष संजय मिश्रा अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान जो हुआ, उसने न सिर्फ वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि पूरे प्रदेश में प्रशासनिक शिष्टाचार और सत्ता-संतुलन पर सवाल खड़े कर दिए।

धरने पर बैठे सपा सांसद से बातचीत के दौरान नगरा थानाध्यक्ष द्वारा उनके पैर छूने का दृश्य कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में थानाध्यक्ष “भइया प्रणाम” कहते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ लोग इसे व्यक्तिगत शिष्टाचार और संस्कार से जोड़कर देख रहे हैं, तो कई लोग इसे प्रशासनिक मर्यादा और पुलिस की निष्पक्षता के नजरिए से सवालों के घेरे में ला रहे हैं।

वायरल वीडियो में सांसद के पास बैठे जंगीपुर विधायक यह कहते सुने जा रहे हैं कि “आप यहां कैसे आ गए, गिरफ्तार करिए…।” इस पर थानाध्यक्ष का जवाब भी चर्चा में है, जिसमें वह कहते हैं—“इतनी औकात बा हमार।” बातचीत के दौरान यह भी सामने आया कि बलिया और नगरा क्षेत्र में सांसद के कई कार्यक्रम प्रस्तावित थे और पुलिस टीम उन्हें एस्कॉर्ट कर ले जाने के लिए वहां पहुंची थी। दोपहर करीब 2:30 बजे नगरा पुलिस टीम सांसद सनातन पांडेय को एस्कॉर्ट करते हुए धरना स्थल से बलिया के लिए रवाना हो गई।

मामले पर सफाई देते हुए नगरा थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि सांसद धरने पर बैठे हुए दूसरी ओर देख रहे थे, इसलिए उन्होंने इशारा कर उन्हें अपनी ओर देखने और धरना समाप्त करने का अनुरोध किया था। वहीं, बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश शुक्ल ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने कहा कि वीडियो देखने के बाद पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि क्या यह सिर्फ एक व्यक्ति का निजी सम्मान और विनम्रता का भाव था, या फिर वर्दीधारी अधिकारी द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधि के प्रति ऐसा व्यवहार प्रशासनिक तटस्थता की कसौटी पर खरा नहीं उतरता। सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग नजरिए से इस घटना को देख रहे हैं और प्रशासन से स्पष्ट जवाब की अपेक्षा कर रहे हैं।

More Read

रामनगर पुलिस टीम लापता बालक को परिजनों को सौंपते हुए, परिवार के चेहरे पर खुशी
वाराणसी: रामनगर पुलिस का कमाल, 48 घंटे में सकुशल मिला लापता 13 वर्षीय बालक
वाराणसी: पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, वरुणा जोन में 240 पुलिसकर्मियों का तबादला
वाराणसी: तुलसी घाट पर दर्दनाक हादसा, गाजीपुर के युवक की गंगा में डूबने से मौत
रामनगर पुलिस का ऑपरेशन रेस्क्यू: 48 घंटे में तोड़ा अपराधियों का चक्रव्यूह, मासूम सुरक्षित, शातिर राहुल गिरफ्तार

अब ऐसे में पूछता है, न्यूज रिपोर्ट बन कर आम जनता की आवाज़-कि लोकतंत्र में क्या पुलिस और प्रशासन का यह आचरण सिर्फ शिष्टाचार माना जाए, या फिर इससे प्रशासनिक मर्यादा और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं?

Share on WhatsApp
TAGGED:PoliticsSamajwadi PartyUP PoliceViral Videoगाजीपुरप्रशासनिक मर्यादाबलिया
Previous Article टी20 विश्व कप 2026 विवाद: ICC, भारत-श्रीलंका मेजबानी, बांग्लादेश बाहर और पाकिस्तान संकट टी-20 विश्वकप से पहले सियासी और क्रिकेटी घमासान, बांग्लादेश बाहर, पाकिस्तान पर भी मंडराया संकट
Next Article बैंगोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 क्रैश के बाद धुआं अमेरिका: बैंगोर एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान बॉम्बार्डियर चैलेंजर क्रैश, 7 की मौत, 1 गंभीर
Latest
वाराणसी में परिषदीय विद्यालय में तिलक और आरती से बच्चों का स्वागत करते शिक्षक

गर्मी की छुट्टी के बाद खुलेंगे परिषदीय विद्यालय: वाराणसी में तिलक-आरती से होगा बच्चों का स्वागत

रामनगर पुलिस द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ और शादी का दबाव बनाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए।

नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट करते हुए कर्मचारी।

ऑपरेशन दहन: 2.60 करोड़ के 1919 किलो गांजे और नशीले पाउडर का पुलिस ने किया विनष्टीकरण

गंगा में एक डूबते हुए व्यक्ति को बचाता हुआ NDRF जवान

वाराणसी: वाराही घाट पर गंगा में डूब रहे बिहार के युवक को NDRF ने बचाया, टला बड़ा हादसा

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अपराधी अभय चौहान को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी।

आजमगढ़: बुजुर्ग हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी अभय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.