News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
गर्मी की छुट्टी के बाद खुलेंगे परिषदीय विद्यालय: वाराणसी में तिलक-आरती से होगा बच्चों का स्वागत
नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
ऑपरेशन दहन: 2.60 करोड़ के 1919 किलो गांजे और नशीले पाउडर का पुलिस ने किया विनष्टीकरण
वाराणसी: वाराही घाट पर गंगा में डूब रहे बिहार के युवक को NDRF ने बचाया, टला बड़ा हादसा
आजमगढ़: बुजुर्ग हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी अभय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
वाराणसी: CM योगी बोले समय पर पूरी हों सड़क परियोजनाएं, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता
वाराणसी: सीएम योगी ने किया जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का उद्घाटन
वाराणसी: बिजली विभाग का जेई 22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप
रामनगर मे नशे का साम्राज्य: मंदिरों-स्कूलों पर खतरा, किसके संरक्षण में फलफूल रहा अवैध शराब
जीएसटी अधिकारी के घर करोड़ों की चोरी: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
India

भाजपा को नया सेनापति, 2026 की चुनावी जंग का ब्लूप्रिंट तैयार नितिन नबीन के हाथ कमान, पीएम मोदी ने सौंपा मिशन बंगाल–केरल

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 20/01/2026 22:34
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
7 Min Read
भाजपा मुख्यालय में नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपते पीएम नरेंद्र मोदी
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यक्रम के दौरान नितिन नबीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी को नितिन नबीन के रूप में ऐसे समय नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है, जब देश की सियासत एक बार फिर बड़े चुनावी दौर में प्रवेश करने जा रही है। आने वाले महीनों और वर्षों में कई अहम राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और इसी बीच नितिन नबीन की ताजपोशी ने पार्टी के संगठनात्मक और राजनीतिक एजेंडे को नई दिशा दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल नए अध्यक्ष को खुले मंच से शुभकामनाएं दीं, बल्कि भविष्य की चुनावी रणनीति को लेकर स्पष्ट संदेश और जिम्मेदारियां भी सौंप दीं।

14 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए नितिन नबीन के लिए बीते एक महीने का समय पार्टी के भीतर एक तरह का प्रोबेशन पीरियड माना गया। खरमास के दौरान संगठनात्मक समीकरणों को समझने और जिम्मेदारियों को आत्मसात करने के बाद अब 20 जनवरी से उन्होंने औपचारिक रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में उनका स्वागत न केवल औपचारिक था, बल्कि यह संदेश भी साफ था कि पार्टी नेतृत्व उनसे बड़े और निर्णायक रोल की अपेक्षा कर रहा है।

नए अध्यक्ष के कार्यभार संभालते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को आगामी विधानसभा चुनावों का स्पष्ट टास्क सौंप दिया। वर्ष 2026 में पश्चिम बंगाल, केरल, असम और तमिलनाडु जैसे राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को भाजपा के लिए निर्णायक बताते हुए मोदी ने खास तौर पर पश्चिम बंगाल और केरल पर ज्यादा फोकस करने की बात कही। अपने संबोधन में मोदी ने भाजपा को ‘चुनावी मशीन’ कहे जाने के पीछे की सोच और कार्यशैली को भी नए अध्यक्ष के सामने विस्तार से रखा।

प्रधानमंत्री मोदी ने 2002 के गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद हुई समीक्षा बैठकों का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा की ताकत सिर्फ जीत में नहीं, बल्कि जीत के बाद भी आत्ममंथन करने की संस्कृति में है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो जश्न के बीच भी अपनी कमियों की समीक्षा करती है और समय का उपयोग आगे की तैयारी में लगाती है। महाराष्ट्र के हालिया निकाय चुनावों का हवाला देते हुए मोदी ने बताया कि वहां जीत के दिन ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी पंचायत चुनावों की रणनीति पर काम शुरू कर दिया था।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने नितिन नबीन की जमकर सराहना भी की। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार को आज एक ऊर्जावान और अनुभवी मुखिया मिला है। मंच से मोदी ने कहा, “नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं और मैं एक कार्यकर्ता हूं।” इस बयान को पार्टी के भीतर नेतृत्व की सामूहिक भावना और संगठनात्मक अनुशासन के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

More Read

रसोई गैस सिलिंडर और उस पर बढ़ती कीमत का संकेत
रसोई गैस फिर हुई महंगी: LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, उपभोक्ताओं पर बढ़ा दबाव
नोएडा: आईवीवाई काउंटी सोसाइटी में भीषण आग, हाईराइज सुरक्षा पर उठे सवाल
भगवान बुद्ध के शिष्यों के पवित्र अवशेष मंगोलिया ले जाएंगे, महामहिम लक्ष्मण आचार्य
पेट्रोल-डीजल ₹3 महंगा: महंगाई का डबल अटैक, दवा से थाली तक हर घर का बिगड़ेगा बजट

पीढ़ियों के बदलाव का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नितिन नबीन उस पीढ़ी से आते हैं जिसने बचपन में रेडियो पर खबरें सुनीं और आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रही है। उनके पास युवा ऊर्जा और लंबे संगठनात्मक अनुभव का संतुलन है, जो आने वाले समय में पार्टी के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।

मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि नितिन नबीन की जिम्मेदारी केवल भाजपा तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें एनडीए के सभी सहयोगी दलों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि अब नितिन नबीन हम सभी के अध्यक्ष हैं और उनका दायित्व राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन को मजबूत रखने का भी है।

आने वाले चुनावों की चर्चा से पहले प्रधानमंत्री ने हालिया चुनावी आंकड़ों का भी उल्लेख किया। उन्होंने स्वीकार किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘अबकी बार 400 पार’ का लक्ष्य हासिल नहीं हो सका, लेकिन इसके बावजूद बीते डेढ़-दो वर्षों में भाजपा पर जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है। विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी की स्ट्राइक रेट अभूतपूर्व रही है। छह राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से चार में भाजपा या एनडीए को जीत मिली है, वहीं नगर पालिकाओं और नगर निगमों में भी भाजपा पहली पसंद बनकर उभरी है।

More Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूएई के राष्ट्रपति द्वारा भव्य स्वागत, जिसमें F-16 लड़ाकू विमानों का एस्कॉर्ट और गार्ड ऑफ ऑनर शामिल है।
अबू धाबी में PM मोदी का शाही स्वागत: F-16 सुरक्षा घेरे से गार्ड ऑफ ऑनर तक
नई दिल्ली: नीट यूजी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा
नीट यूजी 2026 रद्द: पेपर लीक की आशंका, सरकार का बड़ा फैसला, जल्द आएंगी नई तारीखें
1991 आर्थिक संकट: जब खाली तिजोरी के बीच सोने ने बचाई थी भारत की साख

केरल का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वहां भाजपा के करीब 100 पार्षद हैं और तिरुवनंतपुरम में 45 साल बाद लेफ्ट से मेयर पद छीनकर भाजपा ने नया इतिहास रचा है। मोदी ने भरोसा जताया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में केरल की जनता भाजपा को अवसर जरूर देगी। पंचायत और निकाय चुनावों के नतीजों को विधानसभा चुनावों की झलक बताते हुए उन्होंने नितिन नबीन को केरल मिशन पर विशेष ध्यान देने का संकेत दिया।

पश्चिम बंगाल और असम के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने घुसपैठ के मुद्दे को सबसे बड़ा चुनावी चैलेंज बताया। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के तहत जो दल घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं, उन्हें पूरी ताकत से जनता के सामने बेनकाब करना होगा। हालिया असम दौरे और पश्चिम बंगाल में दिए गए भाषणों का हवाला देते हुए मोदी ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा आने वाले चुनावों में केंद्र में रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं नितिन नबीन को कुर्सी पर बैठाकर उन्हें सम्मान दिया। यह दृश्य सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि यह संकेत भी था कि पार्टी नेतृत्व नए अध्यक्ष के कंधों पर बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी सौंप चुका है। आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की रणनीति और प्रदर्शन काफी हद तक नितिन नबीन की संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल पर निर्भर करेगा।

Share on WhatsApp
TAGGED:2026 ElectionsBJPKeralaNarendra ModiNDAWest Bengalनितिन नबीन
Previous Article वाराणसी के ककरहिया गांव में रामजीत सिंह के निधन पर पूर्व MLC बृजेश सिंह ने श्रद्धांजलि दी वाराणसी: ककरहिया गांव में शोक, पूर्व MLC बृजेश सिंह ने रामजीत सिंह को दी श्रद्धांजलि
Next Article वाराणसी में सिटी स्टेशन के सामने ऑनलाइन लॉटरी जुए पर छापेमारी, 7 गिरफ्तार वाराणसी: सिटी स्टेशन के सामने ऑनलाइन लॉटरी जुए पर पुलिस का बड़ा प्रहार, SOG की छापेमारी में 7 गिरफ्तार
Latest
वाराणसी में परिषदीय विद्यालय में तिलक और आरती से बच्चों का स्वागत करते शिक्षक

गर्मी की छुट्टी के बाद खुलेंगे परिषदीय विद्यालय: वाराणसी में तिलक-आरती से होगा बच्चों का स्वागत

रामनगर पुलिस द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ और शादी का दबाव बनाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए।

नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट करते हुए कर्मचारी।

ऑपरेशन दहन: 2.60 करोड़ के 1919 किलो गांजे और नशीले पाउडर का पुलिस ने किया विनष्टीकरण

गंगा में एक डूबते हुए व्यक्ति को बचाता हुआ NDRF जवान

वाराणसी: वाराही घाट पर गंगा में डूब रहे बिहार के युवक को NDRF ने बचाया, टला बड़ा हादसा

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अपराधी अभय चौहान को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी।

आजमगढ़: बुजुर्ग हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी अभय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.