News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • Uttar Pradesh News
  • पुलिस कार्रवाई
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: गैंगस्टर एक्ट में दोषी को 2 साल की सजा, ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ से मिली सफलता और 5000 जुर्माना
खरगोन में दो बड़े सड़क हादसे: बारात में बेकाबू पिकअप घुसी, आयशर पलटा; 2 की मौत, 50 घायल
देहरादून में ‘ऑपरेशन प्रहार’: PM दौरे से पहले आतंकी लिंक में युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े तार
वाराणसी: गंगा की रेत पर पहली बार बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता, 96 महिला खिलाड़ी 14 अप्रैल को लेंगी हिस्सा
वाराणसी: कांग्रेस नेताओं को नजरबंद कर रोका गया असम CM का पुतला दहन, जताया कड़ा विरोध
वाराणसी: एंटी करप्शन टीम ने जेई-लाइनमैन को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया
वाराणसी के संकट मोचन में अनूप जलोटा ने बहाई भक्ति की रसधार, श्रोता भावविभोर
वाराणसी में एनबीडब्ल्यू वारंट पर तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कपसेठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
वाराणसी: फूलपुर पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंट में दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
वाराणसी: बड़ागांव पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी राजनाथ यादव को चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

प्रतापगढ़ में महिला की हत्या: चाची-भतीजा गिरफ्तार, पति से बातचीत बनी मौत की वजह

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 23/02/2026 16:39
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
4 Min Read
प्रतापगढ़ में हत्या के आरोपी चाची और भतीजा पुलिस हिरासत में
प्रतापगढ़ में महिला पूजा गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने चाची और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
Contents
  • प्रतापगढ़ में महिला की गला दबाकर हत्या, चाची और भतीजा गिरफ्तार
  • पति से बातचीत को लेकर उपजा विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस के सामने आरोपियों ने कबूला जुर्म
  • चार वर्ष पहले हो चुकी थी पति की मृत्यु
  • साड़ी से गला कसकर की हत्या
  • पुलिस कर रही आगे की विधिक कार्रवाई

प्रतापगढ़ में महिला की गला दबाकर हत्या, चाची और भतीजा गिरफ्तार

पति से बातचीत को लेकर उपजा विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस के सामने आरोपियों ने कबूला जुर्म

प्रतापगढ़। जिले के देल्हूपुर थाना क्षेत्र के सहेरुआ गांव में 35 वर्षीय पूजा गुप्ता की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में मृतका की चाची मंजू गुप्ता और उसके भतीजे सोनू गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पति से बातचीत को लेकर उपजे आक्रोश में मंजू ने अपने भतीजे के साथ मिलकर पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

घटना शनिवार दोपहर की है। बताया जाता है कि पूजा गुप्ता के घर उस दिन एक महिला और एक युवक आए थे। उनके जाने के बाद जब पूजा का सात वर्षीय पुत्र रौनक घर के अंदर गया तो उसने अपनी मां को मृत अवस्था में देखा। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर पूजा के देवर गोविंद गुप्ता भी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

चार वर्ष पहले हो चुकी थी पति की मृत्यु

जानकारी के अनुसार पूजा गुप्ता के पति की चार वर्ष पहले मुंबई में मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद वह अपने घर पर ही रह रही थी। रविवार को पूजा की सास शांति देवी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने खुलासे के लिए देल्हूपुर थाना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम को लगाया था।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पुलिस को मंजू गुप्ता पत्नी अजय गुप्ता निवासी दुन्दा का पुरवा, जेठवारा और उसके भतीजे सोनू गुप्ता पुत्र प्रेमचंद्र गुप्ता निवासी चमरूपुर शुक्लान, लीलापुर की संलिप्तता का पता चला। घटना के तीसरे दिन सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

साड़ी से गला कसकर की हत्या

पुलिस पूछताछ में मंजू गुप्ता ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पति की मृत्यु के बाद पूजा उसके पति अजय गुप्ता के संपर्क में थी और उससे बातचीत करती थी। कई बार मना करने के बावजूद यह सिलसिला बंद नहीं हुआ। इसी बात से वह नाराज थी।

More Read

संभल में नकली नोटों के साथ गिरफ्तार आरोपी शराफत हुसैन और बरामद जाली नोट
संभल: ATS ने जाली नोटों का किया भंडाफोड़, 20 हजार के नकली नोट बरामद, एक गिरफ्तार
नोएडा: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, UK-US नागरिकों से 8 करोड़ की ठगी, 16 गिरफ्तार
यूपी बना नंबर वन: साइबर ठगों से 425.7 करोड़ बचाए, CFMC की बड़ी सफलता से देश में अव्वल
हरदोई में दो युवकों की आत्महत्या: अनुपम ने ससुराल में पिटाई से, रामप्रताप ने घरेलू विवाद से।

मंजू ने बताया कि वह अपने भतीजे सोनू के साथ पूजा को समझाने गई थी। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर उसने पूजा की ही साड़ी से उसका गला कस दिया। इस दौरान भतीजे ने भी उसकी मदद की। घटना के बाद दोनों वहां से चले गए।

पुलिस कर रही आगे की विधिक कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त साड़ी सहित अन्य साक्ष्य जुटाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य प्रमाणों के आधार पर चार्जशीट तैयार की जाएगी।

घटना के खुलासे के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

More Read

निगोहां में मजदूर की हत्या के आरोपी धनराज उर्फ टाटू को पुलिस गिरफ्तार करते हुए।
लखनऊ के निगोहां में मजदूर हत्या का खुलासा, 600 रुपये-मोबाइल विवाद में साथी ने पीटकर मारा
बलरामपुर: 205 ग्राम पंचायतों में बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, युवाओं को गांव में ही मिलेगी पढ़ाई की सुविधा
पीलीभीत: पति ने पत्नी की नाक दांतों से काटी, लखनऊ रेफर; घरेलू हिंसा का खौफनाक रूप
देवरिया: एसपी कार्यालय में युवती ने खाया जहर, शादी से इंकार और पुलिस कार्रवाई न होने से थी परेशान
Share on WhatsApp
TAGGED:Murder CasePratapgarh Crimeअपराध समाचारउत्तर प्रदेश पुलिसगला दबाकर हत्याप्रतापगढ़ समाचारमहिला हत्या
Previous Article कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय युवक विकास का शव कानपुर के सचेंडी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर जांच शुरू
Next Article अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन करते छात्र AMU इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन तेज: गेट बंद, परीक्षा प्रभावित
Latest
वाराणसी पुलिसकर्मी अदालत या थाने के बाहर खड़े, न्याय का प्रतीक

वाराणसी: गैंगस्टर एक्ट में दोषी को 2 साल की सजा, ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ से मिली सफलता और 5000 जुर्माना

खरगोन में दुर्घटनाग्रस्त पिकअप और आयशर वाहन, पास में लोग और एम्बुलेंस

खरगोन में दो बड़े सड़क हादसे: बारात में बेकाबू पिकअप घुसी, आयशर पलटा; 2 की मौत, 50 घायल

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा आतंकी लिंक में गिरफ्तार युवक, पृष्ठभूमि में पुलिस और देहरादून शहर

देहरादून में ‘ऑपरेशन प्रहार’: PM दौरे से पहले आतंकी लिंक में युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े तार

वाराणसी में गंगा की रेत पर बीच हैंडबॉल खेलती महिला खिलाड़ी

वाराणसी: गंगा की रेत पर पहली बार बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता, 96 महिला खिलाड़ी 14 अप्रैल को लेंगी हिस्सा

पुलिस द्वारा वाराणसी में कांग्रेस नेताओं को नजरबंद करते हुए

वाराणसी: कांग्रेस नेताओं को नजरबंद कर रोका गया असम CM का पुतला दहन, जताया कड़ा विरोध

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.