News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO विश्वभूषण मिश्र का तबादला, वरखा सिंह बनीं वाराणसी की अपर नगर आयुक्त
तीज व्रत: जानिए पूजा विधि, पौराणिक कथा, नियम और माता पार्वती की तपस्या का महत्व
वाराणसी: रामनगर पुलिस की पैरवी से साइबर ठगी के ₹97250 वापस मिले
चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पूर्व बैंक कर्मचारी समेत 2 साइबर ठग गिरफ्तार, 300 खाते खुलवाए
कुमार सानू और एस के तिवारी का नया रोमांटिक गीत ‘मेरे बिना तू आधी सी’ जल्द होगा रिलीज
वाराणसी सीवर लाइन में सीमेंट के बोरे, साजिश की आशंका; भाजपा पार्षद ने दी तहरीर
सुल्तानपुर में विकास की नई राह: 14.65 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास
वाराणसी: अभिनव विहार कॉलोनी में 18.58 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रखी आधारशिला
वाराणसी में अतिक्रमण और प्रतिबंधित प्लास्टिक पर नगर निगम का शिकंजा, वसूला जुर्माना
वाराणसी में वुशु प्रतियोगिता: भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Lucknow

लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 13/05/2026 08:34
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
6 Min Read
अखिलेश यादव और प्रतीक यादव की एक पुरानी तस्वीर जिसमें दोनों साथ दिख रहे हैं।
अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में लखनऊ में निधन हो गया।
Contents
  • लखनऊ में शोक की लहर अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक
  • राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद राजनीति से बनाए रखी दूरी
  • असम दौरे से लौट रहीं अपर्णा यादव
  • प्रेम कहानी भी रही थी चर्चाओं में
  • फरवरी में सार्वजनिक कार्यक्रम में आए थे नजर
  • राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

लखनऊ में शोक की लहर अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे उन्हें गंभीर अवस्था में लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी KGMU भेज दिया गया है। इस दौरान परिवार के करीबी सदस्य और अपर्णा यादव के भाई अस्पताल में मौजूद रहे।

आपको बताते चले कि 30 अप्रैल को प्रतीक यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ लेकिन बताया जा रहा है कि वह अस्पताल से औपचारिक छुट्टी लिए बिना ही घर लौट आए थे। बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद राजनीति से बनाए रखी दूरी

प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री Mulayam Singh Yadav की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। हालांकि वह देश के सबसे चर्चित राजनीतिक परिवारों में से एक यादव परिवार से जुड़े थे लेकिन उन्होंने सक्रिय राजनीति से हमेशा दूरी बनाए रखी। उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी और बाद में व्यवसायिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई।

प्रतीक यादव रियल एस्टेट और फिटनेस इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। लखनऊ में वह द फिटनेस प्लानेट नामक जिम के मालिक थे। इसके अलावा वह जीव आश्रय नाम की संस्था का संचालन भी करते थे जो बेसहारा और घायल स्ट्रीट डॉग्स के इलाज भोजन और रेस्क्यू का काम करती थी। सामाजिक कार्यों में उनकी रुचि के कारण उन्हें एक संवेदनशील और सरल व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता था।

असम दौरे से लौट रहीं अपर्णा यादव

उनकी पत्नी अपर्णा यादव इस समय असम दौरे पर थीं। पति के निधन की सूचना मिलते ही वह तत्काल लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। अपर्णा यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं।

More Read

पुलिस नहर किनारे शव की जांच करते हुए, पास में पुलिसकर्मी और फोरेंसिक टीम
लखनऊ में भाजपा नेता की हत्या से हड़कंप, नहर में मिला शव, ड्राइवर पर आरोप
लखनऊ गोमतीनगर में खौफनाक वारदात: एसबीआई कर्मी ने पत्नी-बहन की हत्या कर की आत्महत्या
लखनऊ: अमौसी में बिजली चोरी पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 पर FIR दर्ज
राजभर का अखिलेश पर हमला: सुभासपा कार्यालय में मारपीट-धमकी का आरोप

प्रेम कहानी भी रही थी चर्चाओं में

प्रतीक और अपर्णा यादव की प्रेम कहानी भी लंबे समय तक चर्चा में रही थी। दोनों की पहली मुलाकात वर्ष 2001 में एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद ई मेल के माध्यम से बातचीत शुरू हुई और दोस्ती धीरे धीरे रिश्ते में बदल गई। करीब दस वर्षों तक एक दूसरे को जानने के बाद दोनों ने 4 दिसंबर 2011 को इटावा के सैफई में भव्य समारोह में विवाह किया। इस हाई प्रोफाइल शादी में फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं जिनमें अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे। दंपति की दो बेटियां हैं।

इस वर्ष जनवरी में प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के वैवाहिक संबंधों को लेकर भी काफी चर्चाएं हुई थीं। 19 जनवरी को प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया के जरिए तलाक लेने की बात कही थी और निजी जीवन को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि नौ दिन बाद दोनों के बीच सुलह हो गई थी। इसके बाद प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर अपर्णा के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि सब अच्छा है। उन्होंने अपने संदेश में परिवार और रिश्तों को लेकर सकारात्मक बात कही थी।

फरवरी में सार्वजनिक कार्यक्रम में आए थे नजर

21 फरवरी को दोनों एक साथ सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए थे जहां उन्होंने अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया था। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए थे जिनमें भूपेंद्र सिंह चौधरी दानिश आजाद अंसारी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह समेत कई प्रमुख चेहरे मौजूद थे।

More Read

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य सदस्य दिवंगत जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि देते हुए
उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के पहले दिन दिवंगत सदस्यों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
लखनऊ में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: LDA अवर अभियंता समेत 3 लोग 7.5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
69000 शिक्षक भर्ती: SC में UP सरकार का नया शपथपत्र, मौजूदा नियुक्तियां अप्रभावित रहेंगी
अमेठी: सिंदुरवा में मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे, बड़ा रेल हादसा टला

राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में नेता और समर्थक लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचने लगे। समाजवादी पार्टी ने भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है और ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

यादव परिवार के इस युवा सदस्य के असामयिक निधन से राजनीतिक गलियारों के साथ साथ उनके परिचितों और समर्थकों में भी गहरा दुख है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है जिसके बाद मृत्यु के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:Prateek Yadav Deathअखिलेश यादवअपर्णा यादवप्रतीक यादवमुलायम सिंह यादवलखनऊ समाचारसमाजवादी पार्टी
Previous Article वाराणसी रामनगर में बन रही घटिया इंटरलॉकिंग सड़क और उस पर खड़े पुलिस व डूडा अधिकारी। वाराणसी: भ्रष्टाचार पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, घटिया सड़क निर्माण में ठेकेदारों पर FIR
Next Article वाराणसी में बीएचयू चौराहे पर सड़क पर कूड़ा बिखेरकर प्रदर्शन करते सफाईकर्मी वाराणसी: सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, सड़क पर कूड़ा बिखेरा, वेतन कटौती से आक्रोश
Latest
काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने विश्वभूषण मिश्र और वरखा सिंह की प्रतीकात्मक तस्वीर

काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO विश्वभूषण मिश्र का तबादला, वरखा सिंह बनीं वाराणसी की अपर नगर आयुक्त

माता पार्वती भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए तपस्या करती हुई या शिव-पार्वती की पूजा।

तीज व्रत: जानिए पूजा विधि, पौराणिक कथा, नियम और माता पार्वती की तपस्या का महत्व

एक व्यक्ति रामनगर पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी वापस मिली ठगी की रकम दिखाते हुए खुश है।

वाराणसी: रामनगर पुलिस की पैरवी से साइबर ठगी के ₹97250 वापस मिले

चंदौली में साइबर ठगी के आरोपी पूर्व बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार करती पुलिस

चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पूर्व बैंक कर्मचारी समेत 2 साइबर ठग गिरफ्तार, 300 खाते खुलवाए

कुमार सानू, एस के तिवारी और कोमल सोनी 'मेरे बिना तू आधी सी' गाने के पोस्टर में

कुमार सानू और एस के तिवारी का नया रोमांटिक गीत ‘मेरे बिना तू आधी सी’ जल्द होगा रिलीज

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image