News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
BHU में झारखंड परीक्षा अनियमितताओं पर ABVP का प्रदर्शन, सीएम सोरेन का पुतला दहन
वाराणसी में चेनम्मा देवेगौड़ा का पिंडदान: रमेश गौड़ा ने गंगा घाट पर किया विधि विधान से कर्मकांड
चंदौली में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 गिरफ्तार, 16 राज्यों में 29 लाख की ठगी
वाराणसी एयरपोर्ट पर रनवे पर डेब्रिस, 2 घंटे विमान सेवा प्रभावित, हड़कंप
कानपुर: बेटे की चाहत में बच्चा चोरी कराने का आरोप, बिजली विभाग का SDO गिरफ्तार
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव की जनसुनवाई: सड़क, पेंशन, अवैध गतिविधियों पर शिकायतें
रामनगर: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने चंद्रपुरी में सुनी जनता की समस्याएं, सीवर लाइन पर दिया समाधान
वाराणसी को मिले नए सीएमओ डॉ. एनपी सिंह, शासन स्तर से हुआ बड़ा बदलाव
वाराणसी: पिता की मौत के बाद मां-बेटे ने की आत्महत्या, होम स्टे में मिले शव, सनसनी
सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: पानी की बाल्टी में डूबने से 14 माह के मासूम रुद्रांशु की मौत
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: भ्रष्टाचार पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, घटिया सड़क निर्माण में ठेकेदारों पर FIR

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 12/05/2026 22:17
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
5 Min Read
वाराणसी रामनगर में बन रही घटिया इंटरलॉकिंग सड़क और उस पर खड़े पुलिस व डूडा अधिकारी।
वाराणसी के रामनगर में घटिया सड़क निर्माण की जांच करते अधिकारी।
Contents
  • वाराणसी रामनगर में भ्रष्टाचार पर प्रशासन का कड़ा प्रहार मानक ताक पर रखने वाले ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज
  • समय सीमा का उल्लंघन और गुणवत्ता से खिलवाड़
  • सरकारी कार्रवाई की जद में फर्म के प्रोपराइटर
  • उच्चाधिकारियों की पैनी नजर
  • प्रशासन ने दिया सख्त संदेश

वाराणसी रामनगर में भ्रष्टाचार पर प्रशासन का कड़ा प्रहार मानक ताक पर रखने वाले ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज

वाराणसी/रामनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों की आड़ में सरकारी धन के बंदरबांट का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना जो समाज के वंचित तबकों को बेहतर बुनियादी ढांचा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी उसमें ठेकेदारों की मनमानी और लापरवाही ने शासन की मंशा पर सवालिया निशान लगा दिया है। रामनगर थाना क्षेत्र के रामपुर इलाके में हो रहे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग और कार्य में भारी अनियमितता मिलने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। डूडा की शिकायत पर पुलिस ने दो ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

समय सीमा का उल्लंघन और गुणवत्ता से खिलवाड़

रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत पारस नाथ गुप्ता के आवास से लेकर कमल कुमार वर्मा के आवास तक सड़क निर्माण और इंटरलॉकिंग का महत्वपूर्ण कार्य ई निविदा के माध्यम से कानपुर की फर्म मेसर्स अवी इन्फ्राटेक को आवंटित किया गया था। अनुबंध के मुताबिक इस परियोजना को हर हाल में 17 फरवरी 2026 तक पूर्ण किया जाना अनिवार्य था। हालांकि निर्धारित तिथि बीत जाने के बावजूद न केवल कार्य अधूरा रहा बल्कि जो निर्माण किया गया उसकी गुणवत्ता भी अत्यंत दयनीय पाई गई।

स्थानीय निवासियों की शिकायतों और विभागीय निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि ठेकेदारों ने मानकों को ताक पर रखकर दोयम दर्जे की सामग्री का उपयोग किया जिससे सड़क बनने के साथ ही टूटने लगी थी। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में जल्दबाजी और लापरवाही के चलते सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।

सरकारी कार्रवाई की जद में फर्म के प्रोपराइटर

मामले की गंभीरता को देखते हुए डूडा के निर्माण खंड 3 के अधिकारी अमर चंद गुप्ता ने रामनगर थाने में लिखित तहरीर देकर फर्म के प्रोपराइटर विनेश कुमार कुशवाहा और अंकुर कुशवाहा को नामजद किया। तहरीर में स्पष्ट आरोप लगाया गया है कि उक्त ठेकेदारों ने न केवल सरकारी धन का दुरुपयोग किया बल्कि निर्माण में गंभीर लापरवाही बरतकर जनता की सुरक्षा और सुविधाओं के साथ छल किया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह को सौंपी गई है जो अब निर्माण स्थल से नमूने और संबंधित दस्तावेजों की जांच करेंगे।

More Read

बीएचयू में झारखंड परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन करते एबीवीपी छात्र
BHU में झारखंड परीक्षा अनियमितताओं पर ABVP का प्रदर्शन, सीएम सोरेन का पुतला दहन
वाराणसी में चेनम्मा देवेगौड़ा का पिंडदान: रमेश गौड़ा ने गंगा घाट पर किया विधि विधान से कर्मकांड
चंदौली में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 गिरफ्तार, 16 राज्यों में 29 लाख की ठगी
वाराणसी एयरपोर्ट पर रनवे पर डेब्रिस, 2 घंटे विमान सेवा प्रभावित, हड़कंप

उच्चाधिकारियों की पैनी नजर

विकास कार्यों में इस तरह की अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन बेहद सख्त नजर आ रहा है। इस पूरी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को प्रेषित कर दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर यह स्पष्ट संकेत दिए गए हैं कि भ्रष्टाचार और गुणवत्ता से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के साथ साथ सरकारी धन की रिकवरी की कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है। रामनगर का यह मामला अन्य ठेकेदारों के लिए भी चेतावनी माना जा रहा है जो सरकारी योजनाओं में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी करते हैं।

प्रशासन ने दिया सख्त संदेश

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने साफ कहा है कि समय सीमा और गुणवत्ता दोनों के साथ समझौता करने वालों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

More Read

कानपुर में बच्चा चोरी के आरोप में गिरफ्तार बिजली विभाग के एसडीओ आर के वर्मा को पुलिस ले जाते हुए।
कानपुर: बेटे की चाहत में बच्चा चोरी कराने का आरोप, बिजली विभाग का SDO गिरफ्तार
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव की जनसुनवाई: सड़क, पेंशन, अवैध गतिविधियों पर शिकायतें
रामनगर: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने चंद्रपुरी में सुनी जनता की समस्याएं, सीवर लाइन पर दिया समाधान
वाराणसी को मिले नए सीएमओ डॉ. एनपी सिंह, शासन स्तर से हुआ बड़ा बदलाव

रामनगर में सामने आया यह मामला अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में सरकारी योजनाओं में इस प्रकार की अनियमितताओं पर रोक लग सके।

Share on WhatsApp
TAGGED:ठेकेदारडूडापुलिस कार्रवाईभ्रष्टाचाररामनगरवाराणसी समाचारसड़क निर्माण
Previous Article न्यायालय परिसर में पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह की फाइल फोटो देवकली पंप कैनाल कांड: 36 साल बाद अदालत में पेश हुए बृजेश सिंह, खुद को बताया निर्दोष
Next Article अखिलेश यादव और प्रतीक यादव की एक पुरानी तस्वीर जिसमें दोनों साथ दिख रहे हैं। लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन
Latest
बीएचयू में झारखंड परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन करते एबीवीपी छात्र

BHU में झारखंड परीक्षा अनियमितताओं पर ABVP का प्रदर्शन, सीएम सोरेन का पुतला दहन

वाराणसी में गंगा घाट पर डॉ एच डी रमेश गौड़ा अपनी मां चेनम्मा देवेगौड़ा का पिंडदान करते हुए

वाराणसी में चेनम्मा देवेगौड़ा का पिंडदान: रमेश गौड़ा ने गंगा घाट पर किया विधि विधान से कर्मकांड

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए साइबर ठगी के आरोपी और उनसे बरामद दस्तावेज

चंदौली में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 गिरफ्तार, 16 राज्यों में 29 लाख की ठगी

वाराणसी एयरपोर्ट के रनवे पर डेब्रिस की जांच करते सुरक्षाकर्मी और प्रभावित विमान।

वाराणसी एयरपोर्ट पर रनवे पर डेब्रिस, 2 घंटे विमान सेवा प्रभावित, हड़कंप

कानपुर में बच्चा चोरी के आरोप में गिरफ्तार बिजली विभाग के एसडीओ आर के वर्मा को पुलिस ले जाते हुए।

कानपुर: बेटे की चाहत में बच्चा चोरी कराने का आरोप, बिजली विभाग का SDO गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image