वाराणसी: सारनाथ पुलिस ने 6 जुआरियों को किया गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल बरामद
अमित मिश्रा की रिपोर्ट : पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के वरुणा जोन अंतर्गत थाना सारनाथ पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी, ताश के पत्ते और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दनियालपुर स्थित वरुणा नदी के किनारे छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान कुल छह लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई 26 मार्च 2026 को शाम करीब 6:30 बजे की गई।
बरामदगी का विवरण
पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते, 980 रुपये माल फड़ से और 870 रुपये जामा तलाशी से बरामद किए। इसके अलावा पांच मोबाइल फोन और आठ मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।
इन आरोपितों की हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपितों में इमरान खान, नीरज सोनकर, महेश चौधरी, शनि सोनकर, मतीउर्रहमान और जावेद शामिल हैं। सभी वाराणसी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।
जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
इस संबंध में थाना सारनाथ पुलिस ने मुकदमा संख्या 0156/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना सारनाथ के थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी के साथ उपनिरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल दिलीप यादव, विनीत सिंह, लल्लन यादव, कांस्टेबल पुरूषोत्तम मिश्रा और मुन्ना यादव शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।
LATEST NEWS