News Report
JOIN US
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • UP Police
  • Varanasi
  • Law and Order
  • Varanasi News
  • वाराणसी पुलिस
LATEST
यूपी पंचायत चुनाव लटकने के आसार, आरक्षण से लेकर 2027 की राजनीति तक बड़ा खेल
वाराणसी में बारात और आयोजनों पर ट्रैफिक व ध्वनि नियम को लेकर सख्त निर्देश जारी
काशी: महाशिवरात्रि पर उतरेगी बाबा भोले की होलियाना बारात, रंग- मस्ती और लोक परंपराओं से सजेगा शिव विवाह
वाराणसी: जंसा पुलिस ने अपहरणकर्ता को पकड़ा, युवती सकुशल बरामद
वाराणसी: पुलिस ने 12 वर्षीय लापता बालिका को सकुशल परिजनों से मिलवाया
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.
Sonbhadra

सोनभद्र में न्यूड फोटो वायरल धमकी देकर साइबर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 03/02/2026 17:06
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
- Dilip Kumar
Share
4 Min Read
सोनभद्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार साइबर ठगी गिरोह के आरोपी
सोनभद्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए साइबर ठगों के साथ बरामद मोबाइल और दस्तावेज

जनपद सोनभद्र में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवतियों से साइबर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय संगठित गैंग का भंडाफोड़ करते हुए साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब आवेदिका कु सुषमा गुप्ता पुत्री संजीव गुप्ता, निवासी म्योरपुर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताते हुए गाली गलौज की, धन की मांग की और पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और मोबाइल हैक कर पैसे निकालने की धमकी दी गई। इस गंभीर प्रकरण में थाना म्योरपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 153/2025 अंतर्गत धारा 308(5) बीएनएस एवं 66 ई आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

महिला संबंधी अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की विवेचना साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र को सौंप दी और अभियुक्तों के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके बाद निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जिसे जनपद कानपुर नगर भेजा गया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से कानपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में दबिश देकर साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लालच देकर उनके नाम पर सिम कार्ड हासिल करते थे और उन्हें साइबर अपराधों में इस्तेमाल करते थे। सिम विक्रेताओं की पीओएस मशीन के माध्यम से वैध और अवैध रूप से सिम एक्टिवेट कर साइबर ठगों को सप्लाई की जाती थी। अभियुक्त अश्लील वीडियो देखने के नाम पर लोगों को फंसाकर एआई तकनीक से फर्जी न्यूड फोटो तैयार करते और फिर धमकी देकर धन की उगाही करते थे। इसके अलावा बंद हो चुके मोबाइल नंबरों को गुमशुदा बताकर पुनः एक्टिवेट कर अपराध में प्रयोग किया जाता था। जांच में सामने आया कि गिरोह अब तक 100 से अधिक सिम कार्डों का उपयोग कर देशभर में साइबर ठगी कर चुका है, जिसमें सोनभद्र जनपद के भी कई पीड़ित शामिल हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सुरेन्द्र कुमार, गोलू राजपूत, मोहम्मद जुनैद और अनुराग सिंह शामिल हैं, सभी जनपद कानपुर नगर के निवासी हैं। अभियुक्तों के कब्जे से सात मोबाइल फोन तथा विभिन्न व्यक्तियों के नाम से आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

More Read

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी और असमंजस
यूपी पंचायत चुनाव लटकने के आसार, आरक्षण से लेकर 2027 की राजनीति तक बड़ा खेल
वाराणसी: जंसा पुलिस ने अपहरणकर्ता को पकड़ा, युवती सकुशल बरामद
भदोही: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बभनी थाना क्षेत्र से पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में साइबर क्राइम थाना सोनभद्र के निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी सहित साइबर टीम, स्वाट टीम और थाना म्योरपुर पुलिस के जवान शामिल रहे। सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, ब्लैकमेलिंग या ऑनलाइन धमकी की स्थिति में तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Share on WhatsApp
TAGGED:ArrestBlackmailCyber CrimeUttar Pradeshन्यूड फोटो वायरलसाइबर ठगीसोनभद्र पुलिस
What do you think?
Love0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar
Follow:
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in editing, verifying, and shaping news content to maintain high editorial standards and accuracy. With solid experience in newsroom operations and content evaluation, Dilip Kumar works closely with reporters and editors to ensure balanced reporting, clarity of information, and adherence to journalistic ethics. His focus areas include governance, social issues, public welfare, and regional affairs.
Previous Article बलिया पुलिस द्वारा ऑपरेशन रक्षा जागरूकता अभियान बलिया में ऑपरेशन रक्षा: बाल श्रम, मानव तस्करी रोकथाम हेतु पुलिस का जागरूकता अभियान
Next Article चौबेपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन चोरी के आरोपी चौबेपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
कोई टिप्पणी नहीं कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी और असमंजस

यूपी पंचायत चुनाव लटकने के आसार, आरक्षण से लेकर 2027 की राजनीति तक बड़ा खेल

वाराणसी पुलिस आयुक्त गोष्ठी में ट्रैफिक व ध्वनि नियमों पर चर्चा

वाराणसी में बारात और आयोजनों पर ट्रैफिक व ध्वनि नियम को लेकर सख्त निर्देश जारी

काशी में शिव बरात की रंगीन और सांस्कृतिक झांकी

काशी: महाशिवरात्रि पर उतरेगी बाबा भोले की होलियाना बारात, रंग- मस्ती और लोक परंपराओं से सजेगा शिव विवाह

जंसा पुलिस ने अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर युवती को बरामद किया

वाराणसी: जंसा पुलिस ने अपहरणकर्ता को पकड़ा, युवती सकुशल बरामद

वाराणसी पुलिस ने लापता 12 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद किया

वाराणसी: पुलिस ने 12 वर्षीय लापता बालिका को सकुशल परिजनों से मिलवाया

भदोही पुलिस द्वारा एटीएम ठग गिरोह के सदस्य की गिरफ्तारी

भदोही: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

वाराणसी पुलिस प्रशिक्षण के दौरान SPEL Programme में भाग लेते छात्र

वाराणसी में SPEL Programme 3.0: युवाओं को पुलिस और समाज से जोड़ने की अनूठी पहल

वाराणसी पुलिस ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत दोषी अभियुक्तों को कोर्ट में सजा

वाराणसी ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने मारपीट मामले में दो दोषियों को सजा

वाराणसी पुलिस द्वारा दशाश्वमेध क्षेत्र में वांछित अपराधी की गिरफ्तारी

वाराणसी पुलिस ने दशाश्वमेध क्षेत्र में वांछित वारंटी अपराधी को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ पुलिस ऑपरेशन कन्विक्शन और मिशन शक्ति की सफलता

आजमगढ़ में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत तीन अभियुक्तों को सजा, बाल अपराध और चोरी के मामलों में मिली बड़ी कामयाबी

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
RSS FeedFollow
Related News
जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए
Sonbhadra

सोनभद्र में जनता दर्शन: पुलिस अधीक्षक ने सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश

भदोही पुलिस द्वारा छात्राओं के साथ संवाद सत्र का आयोजन
Bhadohi

भदोही पुलिस का मिशन शक्ति: छात्राओं के लिए संवाद सत्र, बढ़ा विश्वास

सोनभद्र टोल प्लाजा पर पुलिस की कार्रवाई और आरोपी गिरफ्तार
Sonbhadra

सोनभद्र टोल प्लाजा विवाद: दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सोनभद्र पुलिस साइबर क्राइम में त्वरित कार्रवाई
Sonbhadra

सोनभद्र: साइबर ठगी में त्वरित कार्रवाई से पीड़ितों को वापस मिली 40,782 रुपये की राशि

भदोही पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी करिया उर्फ कलेक्टर की फोटो
Bhadohi

भदोही: बरामदे में सो रहे युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी करिया उर्फ कलेक्टर गिरफ्तार

  • Quick Links:
  • Varanasi
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Uttar Pradesh
  • UP Police
  • Varanasi
  • Law and Order
  • Varanasi News
  • वाराणसी पुलिस
  • India
  • Bihar
  • Prayagraj
  • पुलिस कार्रवाई
  • प्रयागराज
News Report
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.