News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 57.98 लाख की 6 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
सूजाबाद में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार
वाराणसी: 20 जून को वृहद स्वच्छता अभियान, नगर निगम ने की तैयारी, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
रामनगर की बदहाली: गंदा पानी, टूटी सड़कें, अधूरे काम, जनता का फूटा गुस्सा
वाराणसी: वक्फ संपत्ति पर कब्जे के आरोप में आजम नामक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर, 50 से अधिक गांवों में जमीन रजिस्ट्री पर रोक
सोनभद्र में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार के इनामी गो तस्कर समेत 3 गिरफ्तार, दो घायल
वाराणसी: पहड़िया चौराहे पर ₹5000 के विवाद में चली गोली, मारपीट का वीडियो वायरल
सदर तहसील में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा: राजस्व निरीक्षक 5 हजार लेते गिरफ्तार
रामनगर में डस्टबिन से नवजात का शव मिलने पर मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Sonbhadra

सोनभद्र: साइबर ठगी में त्वरित कार्रवाई से पीड़ितों को वापस मिली 40,782 रुपये की राशि

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 01/02/2026 16:58
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
सोनभद्र पुलिस साइबर क्राइम में त्वरित कार्रवाई
सोनभद्र पुलिस की साइबर टीम द्वारा सफलतापूर्वक धनराशि वापस कराई गई

जनपद सोनभद्र में साइबर अपराध के मामलों में पुलिस की सक्रियता से पीड़ितों को लगातार राहत मिल रही है। थाना चोपन और थाना शक्तिनगर की साइबर टीमों ने अलग अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्राड से पीड़ित दो आवेदकों की कुल 40,782 रुपये की धनराशि उनके मूल बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई है। इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति भरोसा और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता और मजबूत हुई है।

पहला मामला थाना चोपन क्षेत्र से जुड़ा है, जहां न्यू एरिया जनपद गया बिहार निवासी रोहित कुमार पुत्र जयशंकर प्रसाद शर्मा वर्तमान में लोको कॉलोनी चोपन थाना चोपन जनपद सोनभद्र में निवास कर रहे थे। दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके क्रेडिट कार्ड से 25,782 रुपये की ठगी कर ली गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही आवेदक ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत इस मामले को गंभीरता से लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन श्री अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन किया। आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर संबंधित बैंक शाखा से ईमेल के माध्यम से पत्राचार किया गया, जिसके परिणामस्वरूप फ्राड की गई पूरी धनराशि 25,782 रुपये आवेदक के मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई। इस सफलता पर आवेदक ने थाना चोपन की साइबर टीम की सराहना की।

दूसरा मामला थाना शक्तिनगर क्षेत्र का है, जहां कोटा बस्ती निवासी आशीष भट्टाचार्य के साथ 03 जून 2024 को यूपीआई के माध्यम से 15,000 रुपये की साइबर ठगी की गई थी। इस मामले में भी पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शक्तिनगर श्री कमल नयन दूबे के नेतृत्व में साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई की। एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से संबंधित खाते में धनराशि को होल्ड कराया गया और आवश्यक साक्ष्य संकलित कर बैंक शाखा से पत्राचार किया गया। इसके बाद फ्राड की गई 15,000 रुपये की राशि भी आवेदक के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। इस कार्रवाई पर पीड़ित ने थाना शक्तिनगर की साइबर टीम का आभार व्यक्त किया।

More Read

सोनभद्र पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार गो तस्कर, बरामद हथियार और गोवंश
सोनभद्र में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार के इनामी गो तस्कर समेत 3 गिरफ्तार, दो घायल
रामनगर में नाबालिग से दुराचार: आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा
वाराणसी: रामनगर पुलिस का कमाल, 48 घंटे में सकुशल मिला लापता 13 वर्षीय बालक
शादी का सपना दिखाकर रचा छल का जाल, रामनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पार

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, अकाउंट नंबर, पासवर्ड और ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी अनजान लिंक या क्यूआर कोड पर क्लिक करने से बचें। साइबर अपराध की किसी भी घटना की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें या नजदीकी थाने अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को सुरक्षित किया जा सके।

Share on WhatsApp
TAGGED:Cyber AwarenessCyber FraudMoney RefundUP Policeपुलिस कार्रवाईसाइबर क्राइमसोनभद्र
Previous Article भदोही पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी करिया उर्फ कलेक्टर की फोटो भदोही: बरामदे में सो रहे युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी करिया उर्फ कलेक्टर गिरफ्तार
Next Article गोंडा में एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार इनामी गैंगस्टर आकाश यादव की तस्वीर गोंडा में 50 हजार के इनामी गैंगस्टर आकाश यादव को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
Latest
विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर में विकास परियोजना का शिलान्यास करते हुए, उनके साथ स्थानीय नागरिक और अधिकारी

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 57.98 लाख की 6 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

सूजाबाद में चोरी हुए बंद मकान का टूटा ताला और बिखरा सामान

सूजाबाद में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार

वाराणसी में नगर निगम के कर्मचारी सड़कों और नालियों की सफाई करते हुए

वाराणसी: 20 जून को वृहद स्वच्छता अभियान, नगर निगम ने की तैयारी, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

रामनगर में टूटी सड़क पर जमा सीवर का गंदा पानी और परेशान लोग

रामनगर की बदहाली: गंदा पानी, टूटी सड़कें, अधूरे काम, जनता का फूटा गुस्सा

पुलिस एक व्यक्ति को हथकड़ी लगाए हुए

वाराणसी: वक्फ संपत्ति पर कब्जे के आरोप में आजम नामक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image