News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
मेरठ: कानून के रखवाले पर दाग, थाने में रिश्वत लेते दरोगा रंगे-हाथ गिरफ्तार
वाराणसी: महिला आरक्षण समर्थन में स्कूटी रैली से गूंजा शहर, नारी शक्ति का प्रदर्शन
वाराणसी: ए. के शर्मा ने वाराणसी में 24×7 बिजली सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
वाराणसी: रामनगर में पीएम मोदी के आगमन से पहले घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज
यूपी पंचायत चुनाव टलने के आसार, ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने पर विचार
वाराणसी: मेयर अशोक तिवारी ने बंद शौचालय पर लगाया जुर्माना, अभियान से दिखी व्यवस्था में सख्ती
आप में सियासी भूचाल: 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों का इस्तीफा, राघव चड्ढा समेत कई भाजपा में शामिल
चंदौली: साहूपुरी में 20 दिनों से जल संकट, 50 परिवार बूंद-बूंद पानी को मोहताज
वाराणसी: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 लाख के गांजे संग दो तस्कर गिरफ्तार
कोलकाता: पीएम मोदी का हुगली में आध्यात्मिक नौका विहार, सांस्कृतिक गौरव और राजनीतिक संदेश
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी में 8.38 लाख की साइबर ठगी मामले मे गैंग का सरगना समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 10/03/2026 18:55
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
5 Min Read
वाराणसी साइबर पुलिस ने ठगी गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार किए
वाराणसी पुलिस द्वारा पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार आरोपी
Contents
  • वाराणसी साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8.38 लाख की ठगी करने वाले गैंग के सरगना समेत दो आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर हुई गिरफ्तारी
  • ठगी करने का तरीका
  • गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
  • आपराधिक इतिहास
  • बरामदगी का विवरण
  • गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

वाराणसी साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8.38 लाख की ठगी करने वाले गैंग के सरगना समेत दो आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

अमित मिश्रा की रिपोर्ट :  वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रोजन और एसएमएस फॉरवर्डर आधारित एपीके फाइल भेजकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना समेत दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल के अंडाल रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त अपराध कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार इस मामले में पीड़ित अनुप गुप्ता पुत्र स्वर्गीय ताडकनाथ गुप्ता निवासी मछरहट्टा थाना रामनगर जनपद वाराणसी ने 5 जनवरी 2026 को साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते को अवैध रूप से हैक कर कुल 8,38,402 रुपये की ठगी कर ली है।

इस मामले में थाना साइबर क्राइम वाराणसी में मुकदमा अपराध संख्या 02/2026 धारा 318(4) बीएनएस और 66D आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में विवेचना के दौरान धारा 61(2), 317(2), 338, 336(3) और 340(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक उदयबीर सिंह द्वारा की जा रही थी।

डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देश पर इस मामले के खुलासे के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए टीम ने पश्चिम बंगाल के अंडाल रेलवे स्टेशन से दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

ठगी करने का तरीका

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बैंक और आरटीओ चालान भुगतान से जुड़े फर्जी डिजिटल फ्लायर बनाकर लोगों को भेजते थे। इसके साथ एक कूटरचित एपीके फाइल भी भेजी जाती थी। जैसे ही कोई व्यक्ति इस फाइल को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करता था, अपराधियों को उसके मोबाइल का एक्सेस मिल जाता था और मोबाइल पर आने वाले सभी एसएमएस उनके पास पहुंचने लगते थे।

More Read

वाराणसी में महिला आरक्षण के समर्थन में स्कूटी पर सवार महिलाएं
वाराणसी: महिला आरक्षण समर्थन में स्कूटी रैली से गूंजा शहर, नारी शक्ति का प्रदर्शन
वाराणसी: ए. के शर्मा ने वाराणसी में 24×7 बिजली सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
वाराणसी: रामनगर में पीएम मोदी के आगमन से पहले घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज
वाराणसी: मेयर अशोक तिवारी ने बंद शौचालय पर लगाया जुर्माना, अभियान से दिखी व्यवस्था में सख्ती

इसके बाद आरोपी एसएमएस बॉम्बर का इस्तेमाल कर बड़ी संख्या में संदेश भेजते थे, जिससे पीड़ित भ्रमित हो जाता था। इसी दौरान अपराधी पीड़ित के बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर कर लेते थे। चोरी किए गए पैसे को टेलीग्राम बॉट के जरिए विभिन्न म्यूल बैंक खातों में भेजकर कार्डलेस पेमेंट के माध्यम से निकाल लिया जाता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्तों में नागेश्वर मंडल पुत्र राजेश मंडल हाल पता ग्राम भादुर थाना अंडाल जिला पश्चिम बर्धमान पश्चिम बंगाल तथा स्थायी पता ग्राम मोहनपुर थाना नारायणपुर जिला जामताड़ा झारखंड उम्र लगभग 30 वर्ष शामिल है। दूसरा आरोपी अक्षय मंडल उर्फ पिंटू पुत्र लखिंदर मंडल हाल पता ग्राम भादुर थाना अंडाल जिला पश्चिम बर्धमान पश्चिम बंगाल तथा स्थायी पता ग्राम सियाताड़ थाना करमाटांड़ जिला जामताड़ा झारखंड उम्र लगभग 24 वर्ष है।

आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार आरोपी नागेश्वर मंडल के खिलाफ पहले भी साइबर अपराध से जुड़ा मामला दर्ज है। वर्ष 2021 में साइबर क्राइम थाना जामताड़ा झारखंड में उसके खिलाफ धारा 414, 419, 420, 467, 468, 471 और 120बी आईपीसी तथा आईटी एक्ट की धारा 66B, 66C और 66D के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

More Read

पुलिस द्वारा बरामद गांजे के ढेर और गिरफ्तार किए गए तस्करों की तस्वीर
वाराणसी: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 लाख के गांजे संग दो तस्कर गिरफ्तार
कोलकाता: पीएम मोदी का हुगली में आध्यात्मिक नौका विहार, सांस्कृतिक गौरव और राजनीतिक संदेश
वाराणसी: शहर में महिला शक्ति का शंखनाद, लेडी अफसरों की हाथों में कमान
वाराणसी: कबाड़ गोदाम में भीषण आग, संकरी गलियों से बढ़ी मुश्किलें

बरामदगी का विवरण

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह आईओएस मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 5.5 लाख रुपये है, नौ एंड्रॉयड मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई गई है तथा 1,52,100 रुपये नकद बरामद किए हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक उदयबीर सिंह, निरीक्षक शिवाकांत शुक्ला, उपनिरीक्षक आलोक सिंह यादव, उपनिरीक्षक विवेक सिंह, हेड कांस्टेबल रजनीकांत, कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव, कांस्टेबल देवेंद्र यादव, कांस्टेबल दिलीप कुमार और चालक विजय कुमार शामिल रहे।

Share on WhatsApp
TAGGED:एपीके फाइलगिरफ्तारीठगीपश्चिम बंगालपुलिस कार्रवाईवाराणसीसाइबर क्राइम
Previous Article वाराणसी में चाकू से हमले के आरोपी की गिरफ्तारी वाराणसी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला: पुलिस ने एक आरोपी और एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार
Next Article सुल्तानपुर के नरायनपुर वार्ड में बनने वाली सीसी सड़क और नाली का निर्माण कार्य स्थल सुल्तानपुर के नरायनपुर वार्ड में 20 लाख की लागत से बनेगी 754 मीटर लंबी सीसी सड़क और नाली
Latest
एंटी करप्शन टीम द्वारा दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार करने का दृश्य

मेरठ: कानून के रखवाले पर दाग, थाने में रिश्वत लेते दरोगा रंगे-हाथ गिरफ्तार

वाराणसी में महिला आरक्षण के समर्थन में स्कूटी पर सवार महिलाएं

वाराणसी: महिला आरक्षण समर्थन में स्कूटी रैली से गूंजा शहर, नारी शक्ति का प्रदर्शन

वाराणसी में बिजली सेवा वाहनों को हरी झंडी दिखाते ऊर्जा मंत्री

वाराणसी: ए. के शर्मा ने वाराणसी में 24×7 बिजली सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

रामनगर में प्रधानमंत्री दौरे की तैयारी में जनसंपर्क अभियान की तस्वीर

वाराणसी: रामनगर में पीएम मोदी के आगमन से पहले घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज

उत्तर प्रदेश पंचायत भवन के सामने बैठे ग्राम प्रधान और ग्रामीण, आगामी चुनाव पर चर्चा करते हुए।

यूपी पंचायत चुनाव टलने के आसार, ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने पर विचार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.