News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
चंदौली: पैसेंजर ट्रेन में खूनी वारदात, युवक को मारी गोली शव ट्रैक पर फेकर हत्यारे फरार
वाराणसी: अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक पोस्टर, भड़के सपाईयों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन
तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन: अभिनेता थलपति विजय बने मुख्यमंत्री, 9 मंत्रियों संग ली शपथ
वाराणसी: कर्ज में डूबे शिक्षक ने तानी पिस्टल, CSC संचालक को लूटना चाहा, लोगों ने पकड़ा और पीटा
योगी कैबिनेट विस्तार: जातीय समीकरण और 2027 की रणनीति पर भाजपा का बड़ा दांव
वाराणसी: स्कॉर्पियो सवारों की दबंगई, ओवरटेक पर हंगामा, गाली गलौज का वीडियो वायरल
बंगाल में सत्ता परिवर्तन: कोलकाता में अमित शाह की मौजूदगी में आज चुना जाएगा नया CM
वाराणसी: राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से ट्रेन मैनेजर पंकज श्रीवास्तव घायल
वाराणसी: ऑपरेशन चक्रव्यूह से सुधरेगी सड़कों की सूरत, राजातालाब में भारी पुलिस बल तैनात
वाराणसी: दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण पर बड़ी कार्रवाई, 43 मकानों पर चलेगा बुलडोजर
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 08/02/2026 19:55
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
3 Min Read
वाराणसी विकास कार्य भूमिपूजन समारोह में विधायक सौरभ श्रीवास्तव
वाराणसी के रामपुर क्षेत्र में विधायक सौरभ श्रीवास्तव द्वारा विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन करते हुए

वाराणसी: शहरी विकास को सशक्त आधार देते हुए कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामपुर, नगवां और लल्लापुरा कलां वार्डों में कुल 3.36 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, वरिष्ठजन, मातृशक्ति और भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड रामनगर के रामपुर क्षेत्र से हुई, जहां शायर माता मंदिर से बबलू समोसा होते हुए मुख्य मार्ग पंचवटी तक तथा रामा यादव के आवास से चौरा माता मंदिर होकर हीरा लाल सोनकर के आवास तक ₹3.63 करोड़ की लागत से प्रस्तावित सीवर लाइन एवं चैंबर निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने यह पूजन क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक गोपाल गुप्ता से संपन्न कराया, जबकि क्षेत्रीय पार्षद लल्लन सोनकर ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना से वर्षों पुरानी जलनिकासी की समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।

इसके पश्चात विधायक नगवां वार्ड पहुंचे, जहां संत रविदास घाट पर दिव्यांग-जनों और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ₹35 लाख की लागत से प्रस्तावित रैम्प निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक श्याम चौरसिया ने पूजन संपन्न कराया। पार्षद प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह द्वारा नारियल फोड़ा गया, जबकि मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा एवं शैलेश त्रिपाठी ने शिलापट्ट का अनावरण किया। यह कार्य घाटों तक सुरक्षित और सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसके बाद विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वार्ड लल्लापुरा कलां में कैलाश नाथ सिंह के आवास से जगदीप सैनी के आवास तक 35.80 मीटर चौका रिसेटिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिसकी लागत ₹0.63 लाख है। इस कार्य का पूजन वरिष्ठ नागरिक सुरेंद्र नाथ सिंह से कराया गया। राजेश वर्मा ने नारियल फोड़ा और मंडल अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने शिलापट्ट का अनावरण किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वाराणसी के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में क्षेत्र को और भी बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी।

More Read

सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के आपत्तिजनक पोस्टरों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए।
वाराणसी: अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक पोस्टर, भड़के सपाईयों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन
वाराणसी: कर्ज में डूबे शिक्षक ने तानी पिस्टल, CSC संचालक को लूटना चाहा, लोगों ने पकड़ा और पीटा
वाराणसी: स्कॉर्पियो सवारों की दबंगई, ओवरटेक पर हंगामा, गाली गलौज का वीडियो वायरल
वाराणसी: राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से ट्रेन मैनेजर पंकज श्रीवास्तव घायल

इस अवसर पर अचल श्रीवास्तव, सौरभ सिंह मुन्ना, अभिनव पांडेय, राहुल जायसवाल, रवि जायसवाल, शनि मौर्य, विजय प्रजापति, विपिन चौधरी, राजीव पटेल, देवेंद्र विश्वकर्मा, राजू यादव, सुदर्शन श्रीवास्तव, विजय विश्वकर्मा, भैया लाल जायसवाल, अभिषेक आर्य, सत्यम पटेल, नंदलाल चौहान, प्रभुनाथ गुप्ता, संतोष द्विवेदी, राजेंद्र शंकर पटेल, मनोज यादव, रितेश पाल, जितेंद्र पांडेय, पंकज बारी, ललित सिंह, सुनील श्रीवास्तव, अंकित राय, ध्रुव श्रीवास्तव, दिलीप सोनकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Share on WhatsApp
TAGGED:bhoomipujanSaurabh Srivastavasewer lineVaranasi Newsपरियोजनावाराणसीविकास
Previous Article भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पीयूष गोयल का बयान ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बयान, किसानों और संप्रभुता से समझौता नहीं
Next Article वाराणसी शास्त्री घाट पर कांग्रेस की संविधान संवाद रैली का दृश्य वाराणसी: शास्त्री घाट से कांग्रेस का हुंकार, भाजपा पर तीखा प्रहार
Latest
चंदौली में रेलवे ट्रैक पर पड़ा युवक का शव, पास में पुलिसकर्मी जांच करते हुए

चंदौली: पैसेंजर ट्रेन में खूनी वारदात, युवक को मारी गोली शव ट्रैक पर फेकर हत्यारे फरार

सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के आपत्तिजनक पोस्टरों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए।

वाराणसी: अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक पोस्टर, भड़के सपाईयों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते थलपति विजय और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर

तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन: अभिनेता थलपति विजय बने मुख्यमंत्री, 9 मंत्रियों संग ली शपथ

एक व्यक्ति को पुलिस या भीड़ द्वारा पकड़े हुए और पिस्टल बरामद करते हुए दिखाया गया है।

वाराणसी: कर्ज में डूबे शिक्षक ने तानी पिस्टल, CSC संचालक को लूटना चाहा, लोगों ने पकड़ा और पीटा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाते हुए

योगी कैबिनेट विस्तार: जातीय समीकरण और 2027 की रणनीति पर भाजपा का बड़ा दांव

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.