News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: रामनगर पुलिस की पैरवी से साइबर ठगी के ₹97250 वापस मिले
चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पूर्व बैंक कर्मचारी समेत 2 साइबर ठग गिरफ्तार, 300 खाते खुलवाए
कुमार सानू और एस के तिवारी का नया रोमांटिक गीत ‘मेरे बिना तू आधी सी’ जल्द होगा रिलीज
वाराणसी सीवर लाइन में सीमेंट के बोरे, साजिश की आशंका; भाजपा पार्षद ने दी तहरीर
सुल्तानपुर में विकास की नई राह: 14.65 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास
वाराणसी: अभिनव विहार कॉलोनी में 18.58 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रखी आधारशिला
वाराणसी में अतिक्रमण और प्रतिबंधित प्लास्टिक पर नगर निगम का शिकंजा, वसूला जुर्माना
वाराणसी में वुशु प्रतियोगिता: भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
वाराणसी कैंट स्टेशन पर हंगामा, 6 महिलाएं गिरफ्तार: पुलिस कार्रवाई
पाण्डेयहवेली की बंगालीटोला गली बदलेगी तस्वीर, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शुभारम्भ
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 23 लाख की ठगी, रिटायर्ड रेलकर्मी बने साइबर जालसाजों के शिकार

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 23/01/2026 11:46
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
वाराणसी में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 23 लाख की साइबर ठगी का प्रतीकात्मक दृश्य
साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ और मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर रिटायर्ड रेलकर्मी से 23 लाख RTGS कराया।

वाराणसी: साइबर अपराधियों ने कानून का डर दिखाकर एक रिटायर्ड रेलकर्मी से 23 लाख रुपये की बड़ी ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर पीड़ित को तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” में रखा और मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप में बैंक खाते से पूरी जमा रकम RTGS के जरिए ट्रांसफर करवा ली। मामले में पीड़ित के बेटे, छित्तूपुर मेडिकल कॉलोनी निवासी डॉक्टर चंदन किशोर की तहरीर पर सिगरा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

डॉक्टर चंदन किशोर ने बताया कि उनके पिता रघुनंदन प्रसाद रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। 25 दिसंबर 2025 को उनके पिता के मोबाइल नंबर पर एक व्हाट्सऐप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि उनके आधार से जुड़े एक नंबर का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है और इस मामले में मुंबई में एफआईआर दर्ज है। जालसाजों ने यह भी कहा कि जल्द ही एक अधिकारी उनसे बात करेंगे और उन्हें पुलिस के सामने अपना पक्ष रखने के लिए मुंबई आना होगा।

कुछ ही देर बाद पुलिस का लोगो लगे एक नंबर से वीडियो कॉल आई। वीडियो कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए रघुनंदन प्रसाद को गंभीर धाराओं में जेल और भारी जुर्माने की धमकी दी। भय का माहौल बनाकर उनसे कहा गया कि जांच पूरी होने तक वे किसी से भी इस बारे में बातचीत न करें। यही नहीं, उन्हें 24 घंटे तक मानसिक दबाव में रखकर “डिजिटल अरेस्ट” की स्थिति में रखा गया।

डॉक्टर चंदन किशोर के अनुसार, जब उनके पिता ने अपना नंबर मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा न होने की बात कही तो जालसाजों ने लिखित बयान देने के बहाने मुंबई बुलाने की बात कही। वहां न जा पाने की मजबूरी का फायदा उठाकर आरोपियों ने जांच के नाम पर खाते में मौजूद पूरी रकम एक अन्य खाते में ट्रांसफर करने को कहा। 26 दिसंबर को दबाव में आकर रघुनंदन प्रसाद ने गुवाहाटी स्थित एक बैंक खाते में RTGS के जरिए 23 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

घटना की जानकारी मिलते ही डॉक्टर चंदन किशोर ने सबसे पहले ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जब वहां से कोई त्वरित समाधान नहीं मिला तो उन्होंने सिगरा थाने में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Read

एक व्यक्ति रामनगर पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी वापस मिली ठगी की रकम दिखाते हुए खुश है।
वाराणसी: रामनगर पुलिस की पैरवी से साइबर ठगी के ₹97250 वापस मिले
वाराणसी सीवर लाइन में सीमेंट के बोरे, साजिश की आशंका; भाजपा पार्षद ने दी तहरीर
सुल्तानपुर में विकास की नई राह: 14.65 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास
वाराणसी: अभिनव विहार कॉलोनी में 18.58 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रखी आधारशिला

सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 316(2) और 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला डिजिटल अरेस्ट के जरिए की गई सुनियोजित साइबर ठगी का है। साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से बैंक खातों, कॉल डिटेल्स और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि साइबर ठग किस तरह कानून और पुलिस के नाम का दुरुपयोग कर आम लोगों, खासकर बुजुर्गों को डराकर उनकी जीवनभर की जमा पूंजी पर हाथ साफ कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, वीडियो कॉल या व्हाट्सऐप संदेश पर भरोसा न करें और इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में दें।

Share on WhatsApp
TAGGED:Cyber CrimeMumbai Crime BranchOnline ScamRTGS FraudUttar Pradesh PoliceVaranasiडिजिटल अरेस्ट
Previous Article अयोध्या में योग शिविर के दौरान बाबा रामदेव का संबोधन अयोध्या में बाबा रामदेव का संदेश, जन-जन में रामत्व उतरे, तभी सनातन का होगा नवजागरण
Next Article काशी विश्वनाथ धाम में एआई चैटबॉट आस्क नंदी से दर्शन-आरती जानकारी लेते श्रद्धालु AI चैटबॉट ‘आस्क नंदी’ बना काशी विश्वनाथ मंदिर का डिजिटल सेतु, एक साल में 7 करोड़ भक्तों को मिला जवाब
Latest
एक व्यक्ति रामनगर पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी वापस मिली ठगी की रकम दिखाते हुए खुश है।

वाराणसी: रामनगर पुलिस की पैरवी से साइबर ठगी के ₹97250 वापस मिले

चंदौली में साइबर ठगी के आरोपी पूर्व बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार करती पुलिस

चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पूर्व बैंक कर्मचारी समेत 2 साइबर ठग गिरफ्तार, 300 खाते खुलवाए

कुमार सानू, एस के तिवारी और कोमल सोनी 'मेरे बिना तू आधी सी' गाने के पोस्टर में

कुमार सानू और एस के तिवारी का नया रोमांटिक गीत ‘मेरे बिना तू आधी सी’ जल्द होगा रिलीज

वाराणसी की सीवर लाइन में मिले सीमेंट से भरे बोरे

वाराणसी सीवर लाइन में सीमेंट के बोरे, साजिश की आशंका; भाजपा पार्षद ने दी तहरीर

विधायक सौरभ श्रीवास्तव सुल्तानपुर में इंटरलॉकिंग सड़क के शिलान्यास के दौरान पूजन करते हुए

सुल्तानपुर में विकास की नई राह: 14.65 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image