वाराणसी: लंका पुलिस ने 9 जुआरियों को ₹27,620 नकद के साथ किया गिरफ्तार

By
Savan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
4 Min Read
वाराणसी में लंका पुलिस ने जुआ खेलते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से ₹27,620 नकद बरामद हुए।

वाराणसी: थाना लंका पुलिस ने जुआ खेलते 09 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 27,620 रुपये नकद बरामद

कार्यालय पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार थाना लंका पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 27,620 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई दिनांक 11.02.2026 को थाना लंका क्षेत्रांतर्गत काशीपुरम कालोनी, सीर गोवर्धनपुर के पास की गई।

मुखबिर की सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम तथा जुआ जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी बीएचयू उ0नि0 सौरभ तिवारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि काशीपुरम कालोनी, सीर गोवर्धनपुर स्थित एक खाली प्लॉट में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, किन्तु पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर सभी 09 अभियुक्तों को पकड़ लिया गया।

बरामदगी का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 16,800 रुपये नकद माल फड़ के रूप में तथा 10,820 रुपये जामा तलाशी के दौरान बरामद किए गए। इस प्रकार कुल 27,620 रुपये नकद बरामद हुए। उक्त गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना लंका पर मु0अ0सं0 0081/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

1. रोहित यादव पुत्र स्व0 लालजी निवासी सीर गोवर्धनपुर थाना लंका वाराणसी, उम्र करीब 38 वर्ष।
2. मोहन यादव पुत्र राजनाथ यादव निवासी सीर गोवर्धनपुर थाना लंका वाराणसी, उम्र करीब 40 वर्ष।
3. अलियार यादव पुत्र स्व0 बेचन निवासी सीर गोवर्धनपुर थाना लंका वाराणसी, उम्र करीब 60 वर्ष।
4. विनोद कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 रामसेवक निवासी सीर गोवर्धनपुर थाना लंका वाराणसी, उम्र करीब 40 वर्ष।
5. सूरज यादव पुत्र किशुन यादव निवासी सीर गोवर्धनपुर थाना लंका वाराणसी, उम्र करीब 32 वर्ष।
6. श्याम यादव पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी सीर गोवर्धनपुर थाना लंका वाराणसी, उम्र करीब 28 वर्ष।
7. आशीष यादव पुत्र मदनलाल यादव निवासी सीर गोवर्धनपुर थाना लंका वाराणसी, उम्र करीब 25 वर्ष।
8. विशाल यादव पुत्र रामजियावन यादव निवासी सीर गोवर्धनपुर थाना लंका वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष।
9. राजकुमार यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी सीर गोवर्धनपुर थाना लंका वाराणसी, उम्र करीब 28 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय

स्थान: काशीपुरम कालोनी, सीर गोवर्धनपुर, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
दिनांक: 11.02.2026।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. श्री राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 सौरभ तिवारी, चौकी प्रभारी बीएचयू थाना लंका।
3. उ0नि0 अनिल कुमार, थाना लंका।
4. म0उ0नि0 निहारिका शाहू, थाना लंका।
5. उ0नि0 शिवाकांत शर्मा, थाना लंका।
6. उ0नि0 गौरव कुमार, थाना लंका।
7. का0 प्रमोद कुमार, थाना लंका।
8. का0 चन्द्रशेखर कुशवाहा, थाना लंका।
9. का0 फेंकू कुमार वर्मा, थाना लंका।
10. हे0का0 नीरज राय, थाना लंका।
11. का0 कृष्ण कान्त पाण्डेय, थाना लंका।
12. का0 सूरज सिंह, थाना लंका।
13. का0 अमित शुक्ला, थाना लंका।
14. का0 पवन कुमार, थाना लंका।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।