दुष्कर्म प्रकरण में वांछित अभियुक्त जितेन्द्र भारद्वाज गिरफ्तार
कार्यालय पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त जितेन्द्र भारद्वाज को थाना सारनाथ पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई
पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर संचालित अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई की। मु0अ0सं0 0097/ 2026 धारा 64 1 बीएनएस व बढोत्तरी धारा 333 बीएनएस थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त जितेन्द्र भारद्वाज पुत्र रमेश राजभर निवासी 22 116 पुरानापुल पुलकोहना थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी को दिनांक 24 फरवरी 2026 को समय करीब 00.15 बजे थाना सारनाथ परिसर के गेट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना का विवरण
प्रेस नोट के अनुसार दिनांक 23 फरवरी 2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना सारनाथ में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें वादी की पुत्री उम्र करीब 21 वर्ष के साथ प्रतिवादी जितेन्द्र द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सारनाथ में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की विवेचना उप निरीक्षक अनिल कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम जितेन्द्र भारद्वाज पुत्र रमेश राजभर निवासी 22 116 पुरानापुल पुलकोहना थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष।
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान
दिनांक 24 फरवरी 2026 को समय करीब 00.15 बजे थाना सारनाथ परिसर के गेट से गिरफ्तारी की गई।
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 0097 /2026 धारा 64 1 बीएनएस व बढोत्तरी धारा 333 बीएनएस थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी पंजीकृत है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय, आरक्षी मुन्ना यादव तथा महिला आरक्षी सुप्रिया पाण्डेय शामिल रहीं।
पुलिस प्रशासन ने बताया है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और महिलाओं से संबंधित अपराधों में त्वरित व सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
LATEST NEWS