वाराणसी के मारुति नगर में पिछले छह महीनों से जारी सीवर जलभराव की समस्या मंगलवार को स्थानीय लोगों के गुस्से का कारण बन गई। गंदे पानी और बदबू से परेशान निवासी लौटूवीर मंदिर के पास चक्का जाम कर नगर निगम के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन पर उतरे।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और पुलिस के बीच तीखी बहस देखने को मिली। पुलिस ने सड़क खाली करने की अपील की, लेकिन जब लोग नहीं माने तो सपा नेता अजय फौजी को हिरासत में ले लिया गया।
प्रदर्शन में शामिल पुरुष और महिलाएं हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर आई थीं। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा नेता अजय फौजी ने किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद नगर निगम ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे वे मजबूर होकर सड़क पर उतर आए।
सपा नेता अजय फौजी ने कहा कि पिछले छह महीनों से सीवर का गंदा पानी गलियों और घरों में भरा हुआ है। बदबू के कारण लोग घरों में कैद हैं। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बार-बार शिकायत देने के बावजूद अधिकारी केवल आश्वासन देकर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज उठाना उनका अधिकार है और प्रशासन द्वारा गिरफ्तार करना पूरी तरह गलत है।
विरोध प्रदर्शन की सूचना पर एसीपी गौरव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर चक्का जाम समाप्त करने की अपील की, लेकिन लोग नगर निगम के अधिकारियों को बुलाने और समस्या के त्वरित समाधान की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने सपा नेता अजय फौजी को हिरासत में लिया और दो नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
अपर नगर आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी महिलाओं को आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। स्थानीय लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
वाराणसी: मारुति नगर में सीवर जलभराव से गुस्साई जनता ने किया सड़क जाम, सपा नेता हिरासत में

वाराणसी के मारुति नगर में छह माह से सीवर जलभराव से परेशान लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिसमें सपा नेता अजय फौजी को पुलिस ने हिरासत में लिया।
Category: uttar pradesh varanasi civic issues
LATEST NEWS
-
वाराणसी: पूर्व सैनिकों के सम्मान पर रार, स्टेशन हेडक्वार्टर पर पक्षपात का आरोप
वाराणसी में इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने स्टेशन हेडक्वार्टर पर पूर्व सैनिकों से पक्षपात व उपेक्षा का आरोप लगाया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 08:53 PM
-
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दी लाखों की सौगात, नाली व सड़क निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वाराणसी के रामपुर भीटी में ₹50.55 लाख के सड़क नाली कार्यों का लोकार्पण कर जनता को जलभराव से राहत दी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 08:16 PM
-
वाराणसी: रामनगर में जर्जर बिजली तारों के खिलाफ सपा का उग्र प्रदर्शन, एसडीओ ने दिया आश्वासन
रामनगर, वाराणसी में बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ जनता का प्रदर्शन, एसडीओ ने 2 दिन में मरम्मत का लिखित आश्वासन दिया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 04:13 PM
-
आईआईटी बीएचयू ने स्टार्टअप सीड फंड समारोह में आठ स्टार्टअप्स को करोड़ों की फंडिंग दी
आईआईटी बीएचयू ने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आठ स्टार्टअप्स को एक करोड़ अस्सी लाख से अधिक की सीड फंडिंग प्रदान की है।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:27 PM
-
केंद्रीय बजट से पहले घाटे का बजट चर्चा में, जानें इसके नफा-नुकसान
एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा, जिसके साथ घाटे के बजट की चर्चा तेज है; यह हमेशा नकारात्मक नहीं होता।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:18 PM