News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
काशी से कोलकाता तक गूंजा जनादेश: युवा नेतृत्व में अर्जुन शर्मा योगी ने बंगाल में दिलाई भाजपा को ऐतिहासिक जीत
मुख्यमंत्री योगी का काशी दौरा: मंदिरों में दर्शन, निजी कार्यक्रम में शिरकत और कड़ी सुरक्षा
वाराणसी: सीएम योगी का एक दिवसीय दौरा, धार्मिक कार्यक्रम- विकास समीक्षा और निजी मुलाकात
चंदौली से उगा जनसेवा का सूर्य, सतेंद्र बारी पूरे प्रदेश में जनविश्वास की पहचान
BJP का मिशन यूपी 2027, मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक बदलाव की तैयारी
लखनऊ 68 संविदा श्रमिकों के समायोजन पर आयोग सख्त, प्रशासन पर बढ़ा दबाव, कार्रवाई तेज
वाराणसी: रामनगर/भाजपा की जीत पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य विजय जुलूस से गूंजा इलाका
कोलकाता में स्ट्रांग रूम विवाद: टीएमसी का धरना, ममता बनर्जी मौके पर, चुनावी पारदर्शिता पर सवाल
वाराणसी: घमहापुर हत्याकांड में व्यापारी मनीष सिंह की हत्या, व्यापार मंडल ने जताया आक्रोश
वाराणसी: भदैनी में पारिवारिक विवाद, तनाव से ज्योतिषी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, कैंपस में हड़कंप

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 20/03/2026 15:28
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
वाराणसी यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या के बाद पुलिस तैनात
वाराणसी के यूपी कॉलेज कैंपस में छात्र की हत्या के बाद पुलिस बल तैनात
Contents
  • वाराणसी यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या, कैंपस में बवाल
  • बाइक सवार हमलावर ने मारी कई गोलियां
  • हमलावर भी कॉलेज का ही छात्र, मामूली विवाद बना हत्या की वजह
  • प्रिंसिपल के सामने फायरिंग का दावा, छात्रों में आक्रोश
  • पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी
  • कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वाराणसी यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या, कैंपस में बवाल

अमित मिश्रा की रिपोर्ट : उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित यूपी कॉलेज में शुक्रवार को दिनदहाड़े बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और छात्रों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न जोन की फोर्स मौके पर पहुंच गई और पूरे कैंपस को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

बाइक सवार हमलावर ने मारी कई गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर बाइक से कॉलेज परिसर में आया और सीधे कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के पास पहुंचकर सूर्य कुमार सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर ने करीब आठ गोलियां चलाईं, जिनमें चार गोलियां सीने और चार कनपटी में लगीं। गोली लगते ही सूर्य कुमार खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।

घटना के बाद हमलावर मौके पर ही पिस्टल और कारतूस फेंककर फरार हो गया। घायल छात्र को तत्काल वाराणसी के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हमलावर भी कॉलेज का ही छात्र, मामूली विवाद बना हत्या की वजह

मृतक सूर्य कुमार सिंह (23 वर्ष) मूल रूप से गाजीपुर जनपद का निवासी था और यूपी कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि हमलावर का नाम मंजीत है, जो इसी कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों छात्रों के बीच किसी मामूली बात को लेकर पहले विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि इसी विवाद के चलते मंजीत ने सूर्य कुमार पर कई राउंड फायरिंग कर दी। घटना के दौरान दो हवाई फायरिंग की भी बात सामने आ रही है, जिससे पूरे परिसर में दहशत फैल गई।

More Read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करते हुए
मुख्यमंत्री योगी का काशी दौरा: मंदिरों में दर्शन, निजी कार्यक्रम में शिरकत और कड़ी सुरक्षा
वाराणसी: सीएम योगी का एक दिवसीय दौरा, धार्मिक कार्यक्रम- विकास समीक्षा और निजी मुलाकात
वाराणसी: रामनगर/भाजपा की जीत पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य विजय जुलूस से गूंजा इलाका
वाराणसी: घमहापुर हत्याकांड में व्यापारी मनीष सिंह की हत्या, व्यापार मंडल ने जताया आक्रोश

प्रिंसिपल के सामने फायरिंग का दावा, छात्रों में आक्रोश

घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला। छात्रों का आरोप है कि हमलावर ने प्रिंसिपल के सामने ही फायरिंग की, जिससे कॉलेज प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज का मुख्य गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने परिसर में तोड़फोड़ भी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी बल तैनात करना पड़ा। पांच थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है और छात्रों को शांत कराने का प्रयास कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

घटना के बाद पुलिस ने मौके से पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिए हैं और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

More Read

वाराणसी के भदैनी में ज्योतिषी रविराज उपाध्याय के आत्महत्या स्थल पर भीड़
वाराणसी: भदैनी में पारिवारिक विवाद, तनाव से ज्योतिषी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
वाराणसी: अखरी बाईपास पर भीषण टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत
वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में गलत सर्जरी केस में 14 पर कार्रवाई
वाराणसी: मनीष सिंह हत्याकांड में लेडी सिंघम का एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कॉलेज परिसर में मौजूद छात्रों व स्टाफ से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दिनदहाड़े कॉलेज परिसर में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। छात्रों और अभिभावकों में डर का माहौल है। वहीं, प्रशासन पर कैंपस में सुरक्षा बढ़ाने का दबाव भी बढ़ गया है।

फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कॉलेज परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Share on WhatsApp
TAGGED:उत्तर प्रदेशकैंपस विवादगोलीकांडछात्र हत्यायूपी कॉलेजवाराणसी
Previous Article उत्तर प्रदेश में बारिश के दौरान भीगती सड़क और तेज हवा उत्तर प्रदेश में तेज हवा और बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में मौसम बदला
Next Article चंदौली पुलिस स्टेशन का बाहर का दृश्य चंदौली: सदर कोतवाली में महिला आरक्षी से अभद्रता, आरोपी सिपाही निलंबित
Latest
अर्जुन शर्मा योगी पश्चिम बंगाल चुनाव अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ

काशी से कोलकाता तक गूंजा जनादेश: युवा नेतृत्व में अर्जुन शर्मा योगी ने बंगाल में दिलाई भाजपा को ऐतिहासिक जीत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करते हुए

मुख्यमंत्री योगी का काशी दौरा: मंदिरों में दर्शन, निजी कार्यक्रम में शिरकत और कड़ी सुरक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में मंदिरों में दर्शन और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए।

वाराणसी: सीएम योगी का एक दिवसीय दौरा, धार्मिक कार्यक्रम- विकास समीक्षा और निजी मुलाकात

सतेंद्र बारी उर्फ बीनू जी लोगों से बातचीत करते हुए या किसी जनसेवा कार्यक्रम में

चंदौली से उगा जनसेवा का सूर्य, सतेंद्र बारी पूरे प्रदेश में जनविश्वास की पहचान

भाजपा नेता उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मंथन में व्यस्त, रणनीति बनाते हुए

BJP का मिशन यूपी 2027, मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक बदलाव की तैयारी

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.