News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
चंदौली: फर्जी नंबर प्लेट लगी डस्टर से 24 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
रामनगर में वरिष्ठ नागरिकों को नई सौगात: MLA सौरभ श्रीवास्तव ने सुसज्जित हॉल का किया लोकार्पण
रामनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत: संगठन मजबूती और जनसेवा का संदेश
वाराणसी से सीएम योगी ने शिक्षकों को दी कैशलेस चिकित्सा योजना की सौगात
वाराणसी: राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र के बेटे का विवाह, CM योगी ने दिया आशीर्वाद
बारिश भी नहीं रोक सकी जनसेवा: गोलाघाट में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं समस्याएं
रामनगर में ₹17.57 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का शुभारंभ, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दी नई गति
रामनगर जनसुनवाई: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश
वाराणसी: निषाद समाज ने नौका लाइसेंस बहाली की मांग को लेकर विधायक सौरभ श्रीवास्तव को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर: वाराणसी की महिला की निर्मम हत्या, मोबाइल चैट विवाद में किए शव के 3 टुकड़े, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Mathura

वृंदावन: एसपी ट्रैफिक खुद जाम में फंसे, सड़क पर उतरकर संभाली यातायात व्यवस्था

Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
Last updated: 04/04/2026 15:38
By
Pradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
ByPradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel is the Editorial Staff Manager at News Report, a registered Hindi newspaper. He oversees newsroom operations, editorial workflows, and content quality standards, ensuring...
Follow:
Share
3 Min Read
वृंदावन में यातायात जाम में फंसी गाड़ियाँ और एसपी ट्रैफिक सड़क पर खड़े
एसपी ट्रैफिक मनोज यादव वृंदावन के जाम में फंसे।
Contents
  • वृंदावन में जाम से जूझे एसपी ट्रैफिक, खुद फंसे और फिर सड़क पर उतरकर संभाली व्यवस्था
  • जाम में फंसकर खुद उतरे सड़क पर
  • व्यापारियों के साथ हुई बैठक
  • व्यापारियों ने उठाई मांग
  • वापसी में फिर जाम से सामना
  • समन्वय से सुधार की योजना

वृंदावन में जाम से जूझे एसपी ट्रैफिक, खुद फंसे और फिर सड़क पर उतरकर संभाली व्यवस्था

ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में वाहनों के जाम की समस्या एक बार फिर चर्चा में आ गई, जब जाम की समस्या का समाधान खोजने पहुंचे एसपी ट्रैफिक मनोज यादव खुद ही जाम में फंस गए। शुक्रवार को वह व्यापारियों के साथ बैठक करने वृंदावन पहुंचे थे, लेकिन मिर्जापुरवाली धर्मशाला के पास उनकी गाड़ी जाम में फंस गई।

जाम में फंसकर खुद उतरे सड़क पर

स्थिति ऐसी हो गई कि एसपी ट्रैफिक मनोज यादव और सीओ ट्रैफिक आशीष कुमार को अपनी गाड़ी से उतरकर खुद जाम खुलवाने के प्रयास करने पड़े। करीब एक घंटे तक दोनों अधिकारी मौके पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था सुधारने की कोशिश करते रहे, लेकिन इसके बावजूद जाम पूरी तरह से नहीं खुल सका।

व्यापारियों के साथ हुई बैठक

इसके बाद एसपी ट्रैफिक सीएफसी चौराहा होते हुए अनाज मंडी पहुंचे, जहां नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में जाम की समस्या के प्रमुख कारणों पर चर्चा की गई और शहर के उन स्थानों को चिन्हित किया गया जहां सबसे ज्यादा यातायात बाधित होता है।

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष आलोक बंसल ने अधिकारियों को बताया कि जाम की वजह से व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है और आम लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

व्यापारियों ने उठाई मांग

बैठक में मौजूद व्यापारी नेताओं लक्ष्मीनारायण दीक्षित, आशीष ठाकुर, आनंद गुप्ता, भीमसेन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल और हिमांशु ने पुलिस अधिकारियों से वृंदावन को जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों दोनों को ही लगातार जाम का सामना करना पड़ता है।

More Read

रामनगर के अयोध्या मैदान के पास भीषण यातायात जाम में फंसे वाहन और लोग।
रामनगर समर फेस्टिवल बना सिरदर्द: अयोध्या मैदान मेले से भीषण जाम, लोग त्रस्त
मथुरा: वृंदावन में कैलाश खेर ने प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, बम लहरी से झूमा पूरा आश्रम
वृंदावन: भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को गोली मारी, हालत नाजुक
मथुरा में 30 लाख डकैती के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल

वापसी में फिर जाम से सामना

बैठक के बाद जब एसपी ट्रैफिक और सीओ की गाड़ियां सीएफसी तिराहा से आंबेडकर पार्क होते हुए मथुरा की ओर रवाना हुईं, तब एक बार फिर उन्हें भारी जाम का सामना करना पड़ा। दोनों अधिकारियों ने फिर से गाड़ी से उतरकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।

समन्वय से सुधार की योजना

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वृंदावन की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए केवल पुलिस ही नहीं, बल्कि नगर निगम और बिजली विभाग के साथ भी समन्वय स्थापित किया जाएगा। सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और लटकते बिजली के तार जैसे अवरोधों को हटाना जरूरी होगा।

प्रशासन का मानना है कि इन समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा, तभी वृंदावन को जाम की समस्या से राहत मिल सकेगी।

More Read

वाराणसी गिलट बाजार चौकी पर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन और यातायात जाम
वाराणसी: गिलट बाजार चौकी पर अधिवक्ताओं का हंगामा, आधे घंटे तक जाम, जांच के निर्देश
मथुरा के गोवर्धन में मछली पकड़ने से रोकने पर युवक ने आश्रम में आग लगाई, CCTV में कैद पूरी घटना
मथुरा: वृंदावन में यमुना नदी पर नाव हादसा, 10 की मौत, 5 लापता, एक परिवार के 7 सदस्य शामिल
बरसाना लठामार होली की तैयारी तेज: अतिक्रमण हटा, सुरक्षा व्यवस्था अंतिम चरण में
Share on WhatsApp
TAGGED:एसपी ट्रैफिकट्रैफिक व्यवस्थामनोज यादवयातायात जामवृंदावनवृंदावन समाचार
Previous Article लखनऊ में स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षक अभिभावकों से बातचीत करते हुए लखनऊ: स्कूल चलो अभियान से बढ़ रहा परिषदीय विद्यालयों में नामांकन, ड्रॉपआउट बच्चों को जोड़ा
Next Article आजमगढ़ में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई मौत का स्थल आजमगढ़: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत, छत पर काम करते समय हादसा
Latest
चंदौली में पुलिस द्वारा जब्त की गई फर्जी नंबर प्लेट लगी रेनाल्ट डस्टर कार और बरामद 24 किलो गांजा।

चंदौली: फर्जी नंबर प्लेट लगी डस्टर से 24 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

विधायक सौरभ श्रीवास्तव वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के हॉल का लोकार्पण करते हुए, साथ में वरिष्ठजन

रामनगर में वरिष्ठ नागरिकों को नई सौगात: MLA सौरभ श्रीवास्तव ने सुसज्जित हॉल का किया लोकार्पण

रामनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत करते कार्यकर्ता

रामनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत: संगठन मजबूती और जनसेवा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करते हुए।

वाराणसी से सीएम योगी ने शिक्षकों को दी कैशलेस चिकित्सा योजना की सौगात

वाराणसी में विवाह समारोह में नवदंपति अनिमेष मिश्र और साक्षी शुक्ला को आशीर्वाद देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

वाराणसी: राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र के बेटे का विवाह, CM योगी ने दिया आशीर्वाद

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image