News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • उत्तर प्रदेश
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
वाराणसी: न्यूज रिपोर्ट के स्टिंग ऑपरेशन में चिप्स की दुकान से देर रात अवैध शराब का भंडाफोड़
वाराणसी: भिखारीपुर वाइन शॉप के बाहर अवैध शराब बिक्री, चिप्स दुकानदार समेत दो गिरफ्तार
शाहजहांपुर: पुलिस लाइंस में डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों संग खेली होली, फिल्मी गानों पर जमकर किया डांस
सोनभद्र:लीलासी-नौडीहा मार्ग पर भीषण बाइक टक्कर से एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
जौनपुर: सरायबीका और तिलवारी में अराजक तत्वों ने 6 गुमटियों में लगाई आग, लाखों का नुकसान
रुड़की: भांजियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज ट्रक चालक ने साढ़ू को कुचलकर मारा, गिरफ्तार
होली पर नागिन धुन पर लचकाई इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने पतली कमरिया, वीडियो वायरल
मेरठ: करनावल में हिस्ट्रीशीटर ने कार से टक्कर मार दो युवकों को पीटा, पुराना विवाद
अलीगढ़ के पड़ियावली गांव में आंगन विवाद: पथराव, फायरिंग से दो घायल, पुलिसकर्मी भी चोटिल
शाहजहांपुर: होली पर सनसनीखेज वारदात, पति ने पत्नी का गला रेता, परिचित पर तेजाब फेंका
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: FAIM संगोष्ठी में व्यापारिक समस्याएं, यातायात सुधार व कानून व्यवस्था पर प्रशासन से सीधा संवाद

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 19/01/2026 19:23
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
5 Min Read
वाराणसी में FAIM संगोष्ठी में व्यापारियों और एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा के साथ संवाद
होटल हरि विलास, वाराणसी में FAIM की संगोष्ठी के दौरान व्यापारियों की समस्याएं सुनते एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा।

वाराणसी: होटल हरि विलास के सभागार में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIM) की वाराणसी जिला इकाई द्वारा “जनसंवाद, व्यापारिक समस्याएं, यातायात एवं कानून व्यवस्था व संगठन विस्तार संगोष्ठी” का भव्य आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य शहर के व्यापारियों को एक मंच पर लाकर उनकी जमीनी समस्याओं को सुनना, समाधान के लिए प्रशासन से सीधा संवाद स्थापित करना और संगठन को और अधिक मजबूत बनाना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी कमिश्नरेट के एडीसीपी यातायात श्रीमान अंशुमान मिश्रा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रेम मिश्रा ने सहभागिता की। संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों और अलग-अलग व्यापार से जुड़े करीब 35 युवा व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की, जो संगठन के विस्तार और व्यापारिक एकजुटता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संगोष्ठी के दौरान व्यापारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की यातायात से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से रखा। विशेष रूप से रोपवे निर्माण के कारण गोदौलिया आने वाले लक्सा से गिरिजाघर मार्ग के कई महीनों से पूर्ण रूप से बंद रहने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। व्यापारियों ने बताया कि इस मार्ग के बंद होने से श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों, तीर्थयात्रियों, विदेशी पर्यटकों और ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे व्यापार पर सीधा नकारात्मक असर पड़ा है। इसके साथ ही शहर के व्यस्ततम बाजारों में नगर निगम की खाली जगहों पर छोटी-छोटी पार्किंग बनाए जाने, पूर्व की तरह केवल बारकोडिंग वाले ई-रिक्शा एवं ऑटो के संचालन को सख्ती से लागू करने, स्कूल-कॉलेजों में सायं चार बजे के बाद पार्किंग की व्यवस्था करने तथा जामग्रस्त मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू करने की मांग रखी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रेम मिश्रा ने की, जबकि संचालन प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अशोक जायसवाल ने किया। इस अवसर पर वाराणसी के जिलाध्यक्ष श्री अमित शेवारमानी एवं महामंत्री श्री कृष्णा मोदी ने संगोष्ठी में पधारे सभी व्यापारियों एवं अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि एडीसीपी यातायात श्री अंशुमान मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि काशी एक प्राचीन, धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी है, जहां प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाहर से आते हैं और आसपास के जिलों से छोटे एवं मध्यम व्यापारी खरीदारी के लिए शहर पहुंचते हैं। सुगम यातायात और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था न होने से आम नागरिकों और ग्राहकों को भारी परेशानी होती है, जिसका सीधा प्रभाव व्यापार पर पड़ता है। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में शहर के प्रमुख 15 चौराहों पर व्यापारियों की पांच सदस्यीय समितियों के माध्यम से यातायात व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। साथ ही व्यस्त बाजारों में छोटी पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित करने और गोदौलिया मार्ग को आवागमन के लिए जल्द से जल्द सुचारु रूप से शुरू कराने का भरोसा भी दिया। उन्होंने सुगम यातायात व्यवस्था में व्यापारियों के सहयोग की सराहना करते हुए आगे भी सकारात्मक समन्वय बनाए रखने की अपील की।

More Read

वाराणसी में चिप्स की दुकान से अवैध शराब बिक्री का स्टिंग ऑपरेशन।
वाराणसी: न्यूज रिपोर्ट के स्टिंग ऑपरेशन में चिप्स की दुकान से देर रात अवैध शराब का भंडाफोड़
वाराणसी: भिखारीपुर वाइन शॉप के बाहर अवैध शराब बिक्री, चिप्स दुकानदार समेत दो गिरफ्तार
होली पर नागिन धुन पर लचकाई इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने पतली कमरिया, वीडियो वायरल
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में हर्षोल्लास से खेली गई होली, रंगों में सराबोर हुए अधिकारी-कर्मचारी

इस संगोष्ठी में प्रमुख रूप से अमित शेवारमानी, प्रेम मिश्रा, अशोक जायसवाल, गोकुल शर्मा, अनुज डिडवानिया, सर्वेश अग्रवाल, कृष्णा मोदी, अनिल पाण्डेय, राजीव गुप्ता, आशीष मालु, श्रेष्ठ साध, इंद्रजोत सिंह गोल्डी, नितेश नरसिंघानी, दीपक राख्यानी, सिद्धार्थ चड्ढा, विक्की मोटवानी, सौरभ शर्मा, शशांक बरनवाल, यश जायसवाल, गौरव जायसवाल, आशीष जायसवाल, प्रिंस जायसवाल, अंकित अग्रवाल, खालिद अंसारी, राजन जायसवाल, रजनीश कन्नौजिया, राकेश शर्मा, सन्नी जौहर, बिक्रम सिंह बंटी, सुरेश तुलस्यान, घनश्याम जायसवाल, दीपक वासवानी, विनोद सिंह, विनोद त्रिपाठी, संजीव रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

कुल मिलाकर यह संगोष्ठी व्यापारियों और प्रशासन के बीच संवाद का एक सशक्त मंच साबित हुई, जहां व्यापारिक हितों, यातायात सुधार और शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस पहल और सकारात्मक आश्वासन सामने आए।

Share on WhatsApp
TAGGED:FAIMLaw & OrderRopeway ProjectTraffic Managementगोदौलियावाराणसीव्यापार मंडल
Previous Article वाराणसी में बसंत पंचमी पर बाबा विश्वनाथ की चल रजत प्रतिमा का तिलकोत्सव काशी: बसंत पंचमी पर बाबा विश्वनाथ का तिलकोत्सव, यहीं से शुरू होगा ‘तिलकोत्सव से रंगोत्सव’
Next Article आईआईवीआर वाराणसी में बदलते जलवायु परिदृश्य में सब्जियों के संकर बीज उत्पादन पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम वाराणसी में बदलते जलवायु परिदृश्य में संकर बीज उत्पादन पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
Latest
वाराणसी में चिप्स की दुकान से अवैध शराब बिक्री का स्टिंग ऑपरेशन।

वाराणसी: न्यूज रिपोर्ट के स्टिंग ऑपरेशन में चिप्स की दुकान से देर रात अवैध शराब का भंडाफोड़

वाराणसी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई

वाराणसी: भिखारीपुर वाइन शॉप के बाहर अवैध शराब बिक्री, चिप्स दुकानदार समेत दो गिरफ्तार

शाहजहांपुर पुलिस लाइंस में होली मनाते डीएम और एसपी

शाहजहांपुर: पुलिस लाइंस में डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों संग खेली होली, फिल्मी गानों पर जमकर किया डांस

सोनभद्र में दुर्घटनास्थल पर एंबुलेंस और पुलिसकर्मी

सोनभद्र:लीलासी-नौडीहा मार्ग पर भीषण बाइक टक्कर से एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

जौनपुर में आग से जली गुमटियां

जौनपुर: सरायबीका और तिलवारी में अराजक तत्वों ने 6 गुमटियों में लगाई आग, लाखों का नुकसान

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.