News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
राहुल गांधी को भगवान राम बयान मामले में वाराणसी कोर्ट का समन, आज सुनवाई
भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी
प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाज सुरक्षित लौटे, 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

सोनभद्र: पुलिस मुठभेड़ में दो गो-तस्कर गिरफ्तार, 9 गोवंश बरामद

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 22/01/2026 20:59
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
सोनभद्र घोरावल में गो-तस्करी के खिलाफ पुलिस मुठभेड़, पिकअप और बरामद गोवंश
घोरावल में गो-तस्करी रोकने के दौरान मुठभेड़; 9 गोवंश और बिना नंबर प्लेट पिकअप बरामद।

सोनभद्र: घोरावल थाना क्षेत्र में बुधवार रात गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। केवली गांव स्थित खाखे मोड़ नहर पुलिया चौराहा के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान दो तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक मुख्य आरक्षी भी ड्यूटी के दौरान घायल हो गया। पुलिस ने मौके से नौ गोवंश, एक बिना नंबर प्लेट की पिकअप वाहन, दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिलेभर में गो-तस्करी के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय के पर्यवेक्षण में घोरावल, करमा और शाहगंज थानों की संयुक्त पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट की पिकअप से गोवंश को मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र से बिहार की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने खाखे मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

जैसे ही संदिग्ध पिकअप वाहन मौके पर पहुंचा, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख तस्करों ने पिकअप को तेज गति से भगाने की कोशिश की और जानबूझकर पुलिस टीम पर वाहन चढ़ा दिया। इस दौरान एक मुख्य आरक्षी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। हालात बिगड़ते देख तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। घायल अभियुक्तों की पहचान सिद्धनाथ खरवार (29) निवासी ग्राम अमहरा, थाना अधौरा, जिला कैमूर, बिहार और ओमप्रकाश यादव (30) निवासी चैनपुर, थाना भभुआ, जिला कैमूर, बिहार के रूप में हुई है। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल भेजा गया। वहीं घायल मुख्य आरक्षी को भी प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पिकअप वाहन की तलाशी ली, जिसमें नौ गोवंश बरामद किए गए। इनमें से एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसके अतिरिक्त दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने स्वीकार किया कि वे संगठित गिरोह के रूप में लंबे समय से गो-तस्करी के धंधे में संलिप्त हैं।

More Read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
गाजियाबाद: देश विरोधी गतिविधियों में महिला सरगना समेत छह आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर: स्टेनो गौरव शर्मा पर दो शादियों का आरोप, जांच अधिकारी बदला गया

तस्करों ने पुलिस को बताया कि वे मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र से गोवंश लादकर नौगढ़ मार्ग के जरिए बिहार ले जाते थे और वहां से आगे पश्चिम बंगाल भेजा जाता था। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्य भी सक्रिय हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गो-तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:Cattle SmugglingCrime NewsPolice EncounterUP Newsगो-तस्करीघोरावलसोनभद्र
Previous Article कानपुर रावतपुर में चेन लूट केस का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार कानपुर चेन लूट केस: 13 दिन बाद खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
Next Article मिर्जापुर आयरन फायर जिम धर्मांतरण मामले में यूपी पुलिस सिपाही गिरफ्तार मिर्जापुर: यूपी पुलिस का सिपाही गिरफ्तार, ‘आयरन फायर जिम’ की आड़ में चल रहा था सुनियोजित षड्यंत्र
Latest
वाराणसी कोर्ट में राहुल गांधी पर सुनवाई

राहुल गांधी को भगवान राम बयान मामले में वाराणसी कोर्ट का समन, आज सुनवाई

निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया

भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी

प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा की गिरफ्तारी

प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर

एनएसयूआई कार्यकर्ता वाराणसी में नाली से चूल्हा जलाते हुए

वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा

रामनगर में नलों से बहता बदबूदार और गंदा पानी

वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.