News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
राहुल गांधी को भगवान राम बयान मामले में वाराणसी कोर्ट का समन, आज सुनवाई
भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी
प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाज सुरक्षित लौटे, 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Azamgarh

आजमगढ़ में 77वां गणतंत्र दिवस: पुलिस लाइन में ध्वजारोहण, परेड और सम्मान समारोह

Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
Last updated: 26/01/2026 16:09
By
Pradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
ByPradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel is the Editorial Staff Manager at News Report, a registered Hindi newspaper. He oversees newsroom operations, editorial workflows, and content quality standards, ensuring...
Follow:
Share
3 Min Read
आजमगढ़ पुलिस लाइन में 77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी लेते अतिथि
पुलिस लाइन आजमगढ़ में 77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण और सलामी।

आजमगढ़ में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित हुआ जहां उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। परेड और सम्मान समारोह के दौरान पुलिस बल के शौर्य और अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला।

ध्वजारोहण के बाद शांति और सद्भाव का संदेश देते हुए गुब्बारे छोड़े गए। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के नेतृत्व में परेड का निरीक्षण किया गया। मंच से गुजरती परेड की सलामी ली गई जिसमें पुलिस के विभिन्न दलों ने कदमताल और अनुशासन के साथ अपनी दक्षता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम और अलग अलग विभागों की आकर्षक झांकियां समारोह का प्रमुख आकर्षण रहीं।

जिले के अन्य सरकारी परिसरों में भी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किए गए। मंडलायुक्त विवेक ने कमिश्नरी में जबकि जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट भवन में ध्वजारोहण किया। मुख्य विकास अधिकारी परीक्षिति खटाना ने विकास भवन पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्वजन को सम्मानित किया गया। सामूहिक राष्ट्रगान के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी भारतीय इतिहास का अत्यंत गौरवशाली और प्रेरणादायक दिन है क्योंकि इसी दिन भारत ने अपने संविधान को अंगीकार कर स्वयं को एक संप्रभु समाजवादी पंथनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि संविधान समानता स्वतंत्रता न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है और नागरिकों को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखंडता और सामाजिक समरसता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि वे संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात करते हुए स्वच्छता शिक्षा सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

More Read

आजमगढ़ में शिवपाल सिंह यादव पत्रकारों से बात करते हुए
आजमगढ़ में शिवपाल यादव का भाजपा सरकार पर हमला: महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर
आजमगढ़ में जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़: 1 लाख से अधिक नकली नोट, 9 आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज: थरवई में सीआरपीएफ दारोगा की घर के पास खड़ी कार में लगाई आग, पूरी तरह जलकर राख
बारात के दौरान बड़ा हादसा टला: दूल्हे की कार तालाब में गिरी, सभी सुरक्षित बाहर निकाले गए

इसके अलावा जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। विद्यालयों में तिरंगा फहराने के बाद छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया जिससे पूरे जनपद में गणतंत्र दिवस का उत्सव उल्लास और गौरव के साथ संपन्न हुआ।

Share on WhatsApp
TAGGED:Azamgarh NewsDara Singh ChauhanPolice ParadeRepublic Day 2026UP Newsआजमगढ़गणतंत्र दिवस
Previous Article बीएचयू एम्फीथिएटर मैदान में कुलपति प्रो अजित कुमार चतुर्वेदी द्वारा गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण बीएचयू में 77वां गणतंत्र दिवस: कुलपति ने फहराया तिरंगा, 490 करोड़ की 8 परियोजनाओं की घोषणा
Next Article महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 77वें गणतंत्र दिवस पर कुलपति प्रो आनंद कुमार त्यागी ध्वजारोहण करते हुए काशी विद्यापीठ में 77वां गणतंत्र दिवस: कुलपति ने फहराया तिरंगा, NEP 2020 व AI पर दिया संदेश
Latest
वाराणसी कोर्ट में राहुल गांधी पर सुनवाई

राहुल गांधी को भगवान राम बयान मामले में वाराणसी कोर्ट का समन, आज सुनवाई

निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया

भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी

प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा की गिरफ्तारी

प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर

एनएसयूआई कार्यकर्ता वाराणसी में नाली से चूल्हा जलाते हुए

वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा

रामनगर में नलों से बहता बदबूदार और गंदा पानी

वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.