News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाज सुरक्षित लौटे, 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे
एसआई भर्ती परीक्षा 2025: वाराणसी में पुलिस आयुक्त ने केंद्रों का निरीक्षण किया
गाजियाबाद: देश विरोधी गतिविधियों में महिला सरगना समेत छह आरोपी गिरफ्तार
कानपुर: एसआई भर्ती परीक्षा में जनरल स्टडीज व गणित ने उलझाए, हिंदी रही आसान
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Bihar

मुजफ्फरनगर: इंस्टाग्राम फायरिंग वीडियो से खुला अवैध हथियार गिरोह, मुठभेड़ के बाद 3 गिरफ्तार

Mridul Kr Tiwari Editor in Chief News Report Newspaper
Last updated: 26/01/2026 19:32
By
Mridul Kumar Tiwari
Mridul Kr Tiwari Editor in Chief News Report Newspaper
ByMridul Kumar Tiwari
Mridul Kumar Tiwari is the Editor-in-Chief of News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to credible, independent, and public-interest journalism. He oversees editorial operations, newsroom standards,...
Follow:
Share
3 Min Read
मुजफ्फरनगर सिविल लाइंस पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी और बरामद अवैध हथियार
इंस्टाग्राम पर फायरिंग वीडियो के बाद पुलिस जांच तेज हुई और मुठभेड़ में तीन आरोपी पकड़े गए।

मुजफ्फरनगर में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक पिस्टल, तीन तमंचे, आठ कारतूस, एक बाइक और बिना सिम का मोबाइल फोन बरामद किया है। इस गिरोह तक पहुंचने में सोशल मीडिया अहम कड़ी साबित हुआ, जहां इंस्टाग्राम पर फायरिंग के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के अनुसार देर रात माल रोड पर अंबेडकर छात्रावास के सामने चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सरवट फाटक की ओर से बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार नहीं रुके और पीछे बैठे युवकों ने पुलिस टीम पर तमंचों से फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। भागने के प्रयास में बाइक फिसलकर गिर गई, जिसके बाद तीनों आरोपी पैदल भागने लगे।

पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हर्ष त्यागी निवासी नार्थ सिविल लाइन साकेत, अर्जुन त्यागी निवासी ब्रह्मपुरी और अर्पित पाल निवासी इंदिरा कॉलोनी थाना सिविल लाइंस के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हर्ष त्यागी की इंस्टाग्राम आईडी शेरा ग्रुप पर हथियारों से फायरिंग के कई वीडियो पहले से वायरल हो चुके हैं। पूछताछ में अर्जुन त्यागी और अर्पित पाल ने बताया कि हर्ष त्यागी हथियारों की व्यवस्था करता था और मांग के अनुसार ऊंचे दामों पर उनकी बिक्री की जाती थी।

हर्ष त्यागी ने पुलिस को बताया कि वह रक्षित त्यागी निवासी ग्राम पावटी थाना चरथावल से हथियार खरीदता था। रक्षित त्यागी इंदौर से पिस्टल की तस्करी करता है और वहीं से अवैध हथियार मंगाए जाते थे। इस खुलासे के बाद पुलिस ने गिरोह के नेटवर्क को लेकर जांच तेज कर दी है।

More Read

गोपलगंज में रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह
गोपलगंज: राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह 6500 की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
पटना: फुलवारी शरीफ में घरेलू विवाद, बहू पर सास की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, इलाज के दौरान मौत
भोजपुर में शाम ढलते ही बढ़ीं फायरिंग की वारदातें, एक माह में दर्जनभर घटनाएं, पुलिस परेशान
सिद्धार्थनगर: मामूली विवाद में कपड़ा व्यवसायी शिवम कसौधन की चाकू से गर्दन काटकर हत्या

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार हर्ष त्यागी पर पहले से ही हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जनपदों में चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अवैध हथियारों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:Arms ActCrime NewsEncounterInstagramUP Policeअवैध हथियारमुजफ्फरनगर
Previous Article बांका में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई के दौरान पुलिस वाहन पर पथराव, हवलदार घायल बांका में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई के दौरान पुलिस पर पथराव, हवलदार गंभीर घायल
Next Article गोरखपुर में एएनटीएफ छापेमारी के दौरान जब्त हेरोइन, हाइड्रोपोनिक ओएमजी बीड्स, नकदी और लग्जरी कारें गोरखपुर में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 2.35 करोड़ का हेरोइन-ओएमजी जब्त
Latest
एनएसयूआई कार्यकर्ता वाराणसी में नाली से चूल्हा जलाते हुए

वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा

रामनगर में नलों से बहता बदबूदार और गंदा पानी

वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए

भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

गंगा नदी में डूबते युवकों को बचाने का प्रयास

वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.