News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
राहुल गांधी को भगवान राम बयान मामले में वाराणसी कोर्ट का समन, आज सुनवाई
भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी
प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाज सुरक्षित लौटे, 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

कोडीन कफ सिरप कांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आजमगढ़ निवासी विकास सिंह नरवे गिरफ्तार

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 27/01/2026 11:46
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
3 Min Read
यूपी पुलिस कोडीन कफ सिरप कांड में आरोपी विकास सिंह नरवे की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई करती हुई
कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में सिद्धार्थनगर से आजमगढ़ निवासी विकास सिंह नरवे की गिरफ्तारी।

लखनऊ/कानपुर/सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश में प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत यूपी पुलिस को एक और अहम सफलता मिली है। कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आजमगढ़ निवासी विकास सिंह नरवे को पुलिस ने सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, विकास सिंह इस संगठित नेटवर्क का सक्रिय हिस्सा था और उसकी तलाश पिछले काफी समय से की जा रही थी।

इससे पहले इसी मामले में 12 मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल एक अन्य आरोपी विनोद अग्रवाल को क्राइम ब्रांच और कानपुर के कलक्टरगंज थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। विनोद अग्रवाल को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से पकड़ा गया, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसकी गिरफ्तारी को इस पूरे गिरोह के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि जांच एजेंसियों के अनुसार वही इस नेटवर्क का एक प्रमुख कड़ी था।

फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर निवासी विनोद अग्रवाल मेसर्स अग्रवाल ब्रदर्स का संचालक है। उस पर आरोप है कि उसने 65 से अधिक फर्जी फर्मों का जाल खड़ा कर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान समेत देश के 12 राज्यों में प्रतिबंधित दवाओं की अवैध सप्लाई की। जांच में सामने आया है कि इन फर्मों के जरिए कोडीन युक्त कफ सिरप और ट्रामाडोल जैसी दवाओं की बड़े पैमाने पर तस्करी की जा रही थी, जिन्हें नशे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

इस मामले में खाद्य आयुक्त के निर्देश पर गठित चार टीमों ने कानपुर के बिरहाना रोड स्थित विनोद अग्रवाल की दुकान और कोपरगंज स्थित गोदाम पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये मूल्य का कोडीन युक्त कफ सिरप और भारी मात्रा में ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद की गई थीं। बरामदगी के बाद से ही प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई लगातार तेज कर दी गई है।

अब आजमगढ़ निवासी विकास सिंह नरवे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े कई और अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। पूछताछ में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह किन-किन राज्यों में दवाओं की सप्लाई से जुड़ा था और नेटवर्क के अन्य सदस्य कौन-कौन हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोडीन कफ सिरप मामले में आगे भी गिरफ्तारियां जारी रहेंगी और इस अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

More Read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
गाजियाबाद: देश विरोधी गतिविधियों में महिला सरगना समेत छह आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर: स्टेनो गौरव शर्मा पर दो शादियों का आरोप, जांच अधिकारी बदला गया

प्रशासन का साफ कहना है कि नशीली और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:AzamgarhCodeine Cough SyrupCrime NewsDrug traffickingSiddharthnagarTramadolUP Police
Previous Article बैंगोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 क्रैश के बाद धुआं अमेरिका: बैंगोर एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान बॉम्बार्डियर चैलेंजर क्रैश, 7 की मौत, 1 गंभीर
Next Article वाराणसी में बैंक हड़ताल के दौरान बंद बैंक शाखा के बाहर खड़े ग्राहक वाराणसी: बैंककर्मियों की हड़ताल से ठप रहा बैंकिंग कामकाज, ग्राहकों को झेलनी पड़ी परेशानी
Latest
वाराणसी कोर्ट में राहुल गांधी पर सुनवाई

राहुल गांधी को भगवान राम बयान मामले में वाराणसी कोर्ट का समन, आज सुनवाई

निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया

भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी

प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा की गिरफ्तारी

प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर

एनएसयूआई कार्यकर्ता वाराणसी में नाली से चूल्हा जलाते हुए

वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा

रामनगर में नलों से बहता बदबूदार और गंदा पानी

वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.