News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी
प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाज सुरक्षित लौटे, 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे
एसआई भर्ती परीक्षा 2025: वाराणसी में पुलिस आयुक्त ने केंद्रों का निरीक्षण किया
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Bihar

तेजस्वी यादव बने RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बहन रोहिणी आचार्य का तीखा हमला; नेतृत्व पर सवाल

Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
Last updated: 27/01/2026 16:16
By
Pradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
ByPradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel is the Editorial Staff Manager at News Report, a registered Hindi newspaper. He oversees newsroom operations, editorial workflows, and content quality standards, ensuring...
Follow:
Share
3 Min Read
तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य, RJD नेतृत्व विवाद से जुड़ी तस्वीर
तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद रोहिणी आचार्य ने नेतृत्व पर सवाल उठाए।

तेजस्वी यादव बने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बहन रोहिणी आचार्य का तीखा हमला नेतृत्व पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय जनता दल में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। 25 जनवरी को तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने सार्वजनिक रूप से तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर तेजस्वी के नेतृत्व और पार्टी की मौजूदा स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि जिन लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के बजाय उसे बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया है।

रोहिणी आचार्य ने अपने बयान में कहा कि पार्टी के संस्थापक लालू प्रसाद यादव और राजद के लिए दशकों तक संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं के योगदान को नजरअंदाज किया गया है। उनके अनुसार हालिया लोकसभा और विधानसभा चुनावों के नतीजे ही यह दिखाने के लिए काफी हैं कि पार्टी किस दिशा में जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ चंद लोगों को सर्वेसर्वा बनाकर पार्टी की विचारधारा और लालूवाद को कमजोर किया गया है।

रोहिणी ने यह भी कहा कि यदि नैतिक साहस है तो नेतृत्व को खुले मंच पर सवालों का सामना करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि पार्टी में की गई समीक्षा की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और जिन लोगों पर रिपोर्ट में सवाल उठे हैं उन पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई इसका जवाब दिया जाए। उनका कहना था कि आज पार्टी का हर सच्चा कार्यकर्ता और समर्थक यही पूछ रहा है कि जिन्हें सत्ता और निर्णय की ताकत दी गई उन्होंने पार्टी के लिए वास्तव में क्या किया।

इससे पहले भी रोहिणी आचार्य ने 25 जनवरी को बिना नाम लिए अपने भाई पर निशाना साधते हुए पार्टी की वर्तमान स्थिति को चिंताजनक बताया था। उन्होंने कहा था कि जनता के हक हकूक की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी की असली कमान अब उन लोगों के हाथों में चली गई है जो लालूवाद को कमजोर करने के उद्देश्य से आगे बढ़ रहे हैं। उनके अनुसार यह स्थिति न केवल दुखद है बल्कि पार्टी के भविष्य के लिए भी गंभीर संकेत देती है।

More Read

गोपलगंज में रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह
गोपलगंज: राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह 6500 की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
पटना: फुलवारी शरीफ में घरेलू विवाद, बहू पर सास की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, इलाज के दौरान मौत
भोजपुर में शाम ढलते ही बढ़ीं फायरिंग की वारदातें, एक माह में दर्जनभर घटनाएं, पुलिस परेशान
टी20 विश्व कप जीत के हीरो ईशान किशन पटना लौटे, एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने किया भव्य स्वागत

गौरतलब है कि 1997 में पार्टी की स्थापना के बाद से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद लंबे समय तक लालू प्रसाद यादव के पास था और अब पहली बार तेजस्वी यादव को आधिकारिक रूप से पार्टी की कमान सौंपी गई है। इस बदलाव के साथ ही परिवार के भीतर से आई यह तीखी प्रतिक्रिया राजद की आंतरिक राजनीति और आने वाले समय में संभावित चुनौतियों की ओर इशारा कर रही है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Bihar PoliticsPolitical NewsRJDRohini AcharyaTejashwi Yadavपार्टी नेतृत्वलालू प्रसाद यादव
Previous Article छपरा मंडलकारा में तड़के औचक छापेमारी के दौरान जेल सुरक्षा जांच करती प्रशासन-पुलिस टीम छपरा मंडलकारा में तड़के औचक छापेमारी, तीन घंटे चला प्रशासन-पुलिस का संयुक्त अभियान
Next Article पटना में नीट छात्रा की मौत पर मीसा भारती का बयान, बिहार सरकार पर निशाना पटना में नीट छात्रा की मौत पर मीसा भारती का दुख, राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर हमला
Latest
निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया

भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी

प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा की गिरफ्तारी

प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर

एनएसयूआई कार्यकर्ता वाराणसी में नाली से चूल्हा जलाते हुए

वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा

रामनगर में नलों से बहता बदबूदार और गंदा पानी

वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.