News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
लखनऊ: सास की हत्या में बहू और किराएदार प्रेमी गिरफ्तार, अवैध संबंध का खुलासा
गाजियाबाद: जासूसी केस में महिला व नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार, नेटवर्क का खुलासा
बाराबंकी में महिला टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
मिर्जामुराद: प्रेमिका के घर में घुसा युवक पकड़ा गया, ग्रामीणों ने की पिटाई
बलिया: देवरानी ने पारिवारिक विवाद में जेठानी पर खौलता पानी डाला, हालत गंभीर
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पॉक्सो केस में राज्य की अपील स्वीकार कर ट्रायल कोर्ट से सफाई मांगी
उन्नाव: पत्नी ने 40 हजार की सुपारी में कराई पति की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा के लिए निकली बाइक रैली
वाराणसी एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के बैग से बारहसिंघा का सींग मिलने से हड़कंप
वाराणसी: रोहनिया में रेलवे कर्मचारी के घर लाखों की चोरी, परिवार दर्शन को गया था
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने पशु चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चार भैंस बरामद

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 31/01/2026 16:55
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
वाराणसी पुलिस द्वारा बरामद भैंसों के साथ गिरफ्तार आरोपी
वाराणसी पुलिस की टीम द्वारा बरामद की गई भैंसें और गिरफ्तार आरोपी

वाराणसी। काशी जोन पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के अंतर्गत थाना चितईपुर पुलिस ने पशु चोरी के एक मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की चार भैंस और एक भैंसा जीवित अवस्था में बरामद किया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देशों के क्रम में की गई।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर तथा प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के नेतृत्व में यह सफलता मिली। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 31 जनवरी 2026 को थाना चितईपुर पुलिस टीम ने ग्राम करसड़ा स्थित श्रीराम किशुन कॉलेज थाना रोहनिया के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विकास यादव उम्र करीब 27 वर्ष और शुभम कुमार यादव उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त करौंदी थाना चितईपुर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ दिन पहले मोटरसाइकिल से क्षेत्र की रेकी की थी और पशु चोरी की योजना बनाई थी। मौका पाकर दिनांक 30 जनवरी 2026 की रात उन्होंने चार भैंस और एक भैंसा चोरी कर उन्हें करसड़ा क्षेत्र में छिपा दिया था। अभियुक्त इन पशुओं को बेचने की फिराक में थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस द्वारा बरामद सभी पशुओं को सुरक्षित कर लिया गया है।

इस मामले में थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी पर मु अ सं 17/2026 धारा 303(2 )बीएनएस तथा वृद्धि धारा 317(2 )बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी और गिरफ्तारी में थाना चितईपुर की पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई जिसमें प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम के साथ उप निरीक्षक विवेक कुमार शुक्ला सिद्धार्थ यादव तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

काशी जोन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पशु चोरी जैसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इस तरह के अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के पशुपालकों ने राहत की सांस ली है।

More Read

मिर्जामुराद में युवक पकड़ा गया, ग्रामीणों की भीड़
मिर्जामुराद: प्रेमिका के घर में घुसा युवक पकड़ा गया, ग्रामीणों ने की पिटाई
वाराणसी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा के लिए निकली बाइक रैली
वाराणसी एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के बैग से बारहसिंघा का सींग मिलने से हड़कंप
वाराणसी: रोहनिया में रेलवे कर्मचारी के घर लाखों की चोरी, परिवार दर्शन को गया था
Share on WhatsApp
TAGGED:ArrestChitaipur PoliceCrime NewsVaranasi Newsपशु चोरीभैंस बरामदगीवाराणसी
Previous Article बलिया पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान समारोह बलिया पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त अधिकारियों का हुआ सम्मानपूर्ण विदाई समारोह
Next Article जौनपुर पुलिस द्वारा बरामद अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां जौनपुर में एक करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Latest
लखनऊ सास हत्या मामले में पुलिस जांच स्थल

लखनऊ: सास की हत्या में बहू और किराएदार प्रेमी गिरफ्तार, अवैध संबंध का खुलासा

गाजियाबाद पुलिस द्वारा जासूसी मामले में आरोपी को गिरफ्तार करते हुए

गाजियाबाद: जासूसी केस में महिला व नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार, नेटवर्क का खुलासा

बाराबंकी पुलिस द्वारा गिरफ्तार महिला टप्पेबाज गिरोह

बाराबंकी में महिला टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

मिर्जामुराद में युवक पकड़ा गया, ग्रामीणों की भीड़

मिर्जामुराद: प्रेमिका के घर में घुसा युवक पकड़ा गया, ग्रामीणों ने की पिटाई

बलिया में देवरानी द्वारा जेठानी पर खौलता पानी डालने की घटना

बलिया: देवरानी ने पारिवारिक विवाद में जेठानी पर खौलता पानी डाला, हालत गंभीर

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.