News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
PM मोदी के संसदीय क्षेत्र रामनगर की बदहाली: 3 माह से खुदी गलियां, पानी-सीवर की समस्या से लोग बेहाल
श्यामा उपवन में विधायक सौरभ श्रीवास्तव की जनसुनवाई, पेंशन-बिजली समेत कई समस्याओं का समाधान
जनकपुर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव का एक्शन: छूटी सड़क बनेगी, सफाई पर फटकार
लंका-रामनगर जाम: कब मिलेगी वाराणसी को राहत, PM के क्षेत्र में जूझ रही जनता
संबित पात्रा का राहुल गांधी पर हमला: वोट चोरी भ्रामक, SIR मतदाता सूची सुधारने की प्रक्रिया
वाराणसी: 25 हजार के इनामी हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार
बांदा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का जेई 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने पकड़ा
स्वस्थ काशी की दिशा में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव की पहल: बिरदोपुर में व्यायाम उपकरण लोकार्पण
वाराणसी में जदयू का शक्ति प्रदर्शन: विजय राजभर शामिल, 2027 विधानसभा चुनाव पर नजर
रामनगर रामलीला: महावत की मौत के बाद गजराज स्वस्थ होकर आजमगढ़ लौटा, वन विभाग ने भेजा घर
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Ballia

बलिया: तालाब भूमि अतिक्रमण पर कार्रवाई के दौरान हमला, 7 आरोपी गिरफ्तार

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 04/02/2026 17:48
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
5 Min Read
बलिया पुलिस द्वारा तालाब अतिक्रमण पर कार्रवाई के दौरान गिरफ्तारी
बलिया के खेजुरी क्षेत्र में पुलिस-राजस्व टीम की कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी

जनपद बलिया के थाना खेजुरी क्षेत्र में तालाब की जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान राजस्व और पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 07 अभियुक्तों और अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मु0अ0सं0 18/2026 के अंतर्गत विभिन्न गंभीर धाराओं में की गई है। पुलिस की यह सफलता अपराध के समूल उन्मूलन और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हासिल हुई है।

पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री आलोक कुमार गुप्ता के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष खेजुरी श्री मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में योजित वाद संख्या 246/2024 एवं अवमानना वाद संख्या 6483/2025 बनाम रामबचन के अनुपालन से जुड़ा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम हथौज तहसील सिकन्दरपुर थाना खेजुरी में स्थित तालाब की जमीन पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर द्वारा एक टीम गठित की गई थी। इस टीम में डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदार श्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, नायाब तहसीलदार चन्द्रप्रकाश यादव, थानाध्यक्ष खेजुरी तथा अन्य पुलिस और राजस्व कर्मी शामिल थे। दिनांक 03.02.2026 को यह संयुक्त टीम थाना स्थानीय, गैर थाना और पुलिस लाइन से प्राप्त बल के साथ ग्राम हथौज पहुंची।

पुलिस और राजस्व टीम द्वारा रामबचन राम पुत्र स्व0 रामकृपाल राम के घर पर पहुंचकर शालीनता पूर्वक अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की गई। इसी दौरान रामबचन राम और उसके परिवार की महिलाओं व लड़कों ने जेसीबी के सामने आकर अतिक्रमण हटाने का विरोध करना शुरू कर दिया। जब टीम ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो वहां मौजूद झारखण्डेय राय पुत्र स्व0 शिवविभूति राय और उसके पुत्र गौरव राय द्वारा ललकार कर इशारे से लोगों को बुलाया गया।

इसके बाद गांव के करीब 100 से 150 पुरुष, महिलाएं और नवयुवक हाथों में लाठी डंडा, फावड़ा, कुदाल, ईंट पत्थर जैसे खतरनाक हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए और राजस्व व पुलिस टीम पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

More Read

वाराणसी में अवैध शराब जब्त करती पुलिस और गिरफ्तार आरोपी
वाराणसी में शराबबंदी के दौरान अवैध बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 24 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार
मोतिहारी में दशहरा मेले से लौट रहे दंपती के साथ वारदात, पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, 8 गिरफ्तार
वाराणसी: खोजवा में अवैध पटाखा कारोबार का भंडाफोड़, लाखों के पटाखे जब्त, दुकान संचालक गिरफ्तार
वाराणसी में प्रतिबंधित चीनी मांझे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 31 किलो मांझा जब्त, युवक गिरफ्तार

घटना के संबंध में वादी मुकदमा क्षेत्रीय लेखपाल ग्राम हथौज तहसील सिकन्दरपुर जनपद बलिया श्री अमित कुमार राय पुत्र सुरेन्द्र नाथ राय द्वारा थानास्थानीय पर तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 18/2026 पंजीकृत किया गया। घटना के दौरान बनाए गए वीडियो और अन्य स्रोतों से प्राप्त फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उनके नाम प्रकाश में आए।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 07 अभियुक्तों और अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में तेज बहादुर राम, हरिशंकर राम, कौशल्या देवी, गायत्री देवी, जानकी देवी, सुनीता देवी और कुमारी नीतू शामिल हैं। सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बलिया भेजा जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का पूर्ण रूप से पालन कराया गया है और आगे भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार भारद्वाज, उपनिरीक्षक ज्ञानचन्द्र शुक्ला, उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण प्रजापति, कांस्टेबल प्रेम कुमार पटेल, कांस्टेबल प्रदीप मद्धेशिया, कांस्टेबल शैलेन्द्र गुप्ता, महिला आरक्षी आरती देवी, महिला पीआरडी कुसुमलता देवी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि कानून का पालन करें और शासकीय कार्य में बाधा डालने से बचें, अन्यथा कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More Read

मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक अभिषेक सिंह
मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में खूनी संघर्ष: अभिषेक सिंह पर जानलेवा हमला, 7 गिरफ्तार
मणिकर्णिका घाट पर पिता के अंतिम संस्कार में युवक से मारपीट, पुलिस ने एक को पकड़ा
वाराणसी कफ सिरप केस: शुभम जायसवाल की पत्नी वैशाली पर गिरफ्तारी वारंट, तलाश तेज
चंदौली में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी कॉल सेंटर का खुलासा, 5 गिरफ्तार
Share on WhatsApp
TAGGED:ArrestCrime NewsLaw & OrderUttar Pradesh Newsतालाब अतिक्रमणपुलिस कार्रवाईबलिया
Previous Article लखनऊ-हरदोई मेगा टेक्सटाइल पार्क का प्रस्तावित दृश्य लखनऊ-हरदोई मेगा टेक्सटाइल पार्क को बजट 2026–27 से मिली नई रफ्तार
Next Article बलिया में हल्दी पुलिस द्वारा बरामद इन्वर्टर और गिरफ्तार अभियुक्त बलिया: हल्दी पुलिस ने इन्वर्टर चोरी का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार, इन्वर्टर बरामद
Latest
वाराणसी के रामनगर में खुदी पड़ी गलियां, जहां लोग आवागमन में कठिनाई का सामना कर रहे हैं।

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र रामनगर की बदहाली: 3 माह से खुदी गलियां, पानी-सीवर की समस्या से लोग बेहाल

विधायक सौरभ श्रीवास्तव जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनते हुए

श्यामा उपवन में विधायक सौरभ श्रीवास्तव की जनसुनवाई, पेंशन-बिजली समेत कई समस्याओं का समाधान

जनकपुर में जनसंपर्क करते विधायक सौरभ श्रीवास्तव अधिकारियों को निर्देश देते हुए

जनकपुर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव का एक्शन: छूटी सड़क बनेगी, सफाई पर फटकार

वाराणसी में लंका से रामनगर मार्ग पर वाहनों का भीषण जाम, लोग परेशान

लंका-रामनगर जाम: कब मिलेगी वाराणसी को राहत, PM के क्षेत्र में जूझ रही जनता

संबित पात्रा वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब दे रहे हैं।

संबित पात्रा का राहुल गांधी पर हमला: वोट चोरी भ्रामक, SIR मतदाता सूची सुधारने की प्रक्रिया

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image