News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
पीएम मोदी का आर्थिक सत्याग्रह: एक साल सोना न खरीदें, ईंधन बचाएं- देशहित में की अपील
चंदौली: पैसेंजर ट्रेन में खूनी वारदात, युवक को मारी गोली शव ट्रैक पर फेकर हत्यारे फरार
वाराणसी: अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक पोस्टर, भड़के सपाईयों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन
तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन: अभिनेता थलपति विजय बने मुख्यमंत्री, 9 मंत्रियों संग ली शपथ
वाराणसी: कर्ज में डूबे शिक्षक ने तानी पिस्टल, CSC संचालक को लूटना चाहा, लोगों ने पकड़ा और पीटा
योगी कैबिनेट विस्तार: जातीय समीकरण और 2027 की रणनीति पर भाजपा का बड़ा दांव
वाराणसी: स्कॉर्पियो सवारों की दबंगई, ओवरटेक पर हंगामा, गाली गलौज का वीडियो वायरल
बंगाल में सत्ता परिवर्तन: कोलकाता में अमित शाह की मौजूदगी में आज चुना जाएगा नया CM
वाराणसी: राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से ट्रेन मैनेजर पंकज श्रीवास्तव घायल
वाराणसी: ऑपरेशन चक्रव्यूह से सुधरेगी सड़कों की सूरत, राजातालाब में भारी पुलिस बल तैनात
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Ballia

बलिया में ऑपरेशन रक्षा के तहत बाल श्रम, बाल विवाह व मानव तस्करी के खिलाफ जन जागरूकता अभियान

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 05/02/2026 17:56
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
बलिया पुलिस द्वारा ऑपरेशन रक्षा के तहत जन जागरूकता अभियान
सिकंदरपुर क्षेत्र में बलिया पुलिस द्वारा चलाया गया ऑपरेशन रक्षा अभियान

जनपद बलिया में सामाजिक अपराधों के विरुद्ध जन जागरूकता को सशक्त करने के उद्देश्य से आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को एएचटी थाना बलिया द्वारा थाना सिकंदरपुर क्षेत्र में ऑपरेशन रक्षा के अंतर्गत व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम उन्मूलन बाल विवाह की रोकथाम अनैतिक देह व्यापार मानव तस्करी मिशन शक्ति और नशा मुक्ति जैसे गंभीर सामाजिक अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को कानून की जानकारी देने के साथ साथ समाज में फैली कुरीतियों के विरुद्ध एकजुट होने का संदेश दिया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में संचालित किया गया। उनके निर्देश पर अखिल भारतीय बाल विवाह एवं पुनर्वास किशोर श्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत विशेष ऑपरेशन रक्षा को प्रभावी रूप से लागू किया गया। इस पूरे अभियान का निकट पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर द्वारा किया गया जबकि नोडल अधिकारी के रूप में क्षेत्राधिकारी सदर श्री राकेश कुमार सिंह ने अभियान की रूपरेखा तय की। थाना एएचटी बलिया के प्रभारी नरेश कुमार मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान को धरातल पर उतारते हुए जन संवाद के माध्यम से लोगों तक महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाईं।

आज थाना सिकंदरपुर क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान में मु आ विजय बहादुर यादव और आरक्षी ऋषभ मिश्र सहित एएचटी थाना बलिया की टीम ने दुकानों बाजारों सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया। पुलिस टीम ने बताया कि बाल श्रम और बाल विवाह कानूनन अपराध हैं और इनमें संलिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। साथ ही अनैतिक देह व्यापार और मानव तस्करी जैसे संगठित अपराधों के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।

अभियान के दौरान महिलाओं और किशोरियों को मिशन शक्ति के तहत उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस ने यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा उत्पीड़न या शोषण की स्थिति में महिलाएं बिना भय के सहायता ले सकती हैं। इसके साथ ही नशा मुक्ति के विषय पर भी लोगों को जागरूक किया गया और नशे से होने वाले सामाजिक और पारिवारिक नुकसान पर विस्तार से चर्चा की गई।

पुलिस टीम द्वारा विभिन्न टोल फ्री और आपातकालीन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। लोगों को 1090 112 181 1076 1098 102 108 और साइबर अपराध से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस को सहयोग का भरोसा दिया।

More Read

बलिया में बारिश से भीगा गेहूं, क्रय केंद्र पर चिंताग्रस्त किसान
बलिया में आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, क्रय केंद्रों पर भीगा गेहूं; किसानों की चिंता बढ़ी
वाराणसी: चोलापुर व लालपुर पुलिस ने 3 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, अलग-अलग मामलों में थी तलाश।
मेरठ में महिला पुलिस का अनोखा अभियान: जींस-टॉप में टीम ने 16 मनचलों को दबोचा
सारण में पुलिस का बड़ा अभियान: 24 घंटे में 45 गिरफ्तार, शराब, गांजा और स्मैक बरामद

अंत में एएचटी थाना बलिया की टीम ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन रक्षा के तहत इस तरह के जन जागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं बल्कि समाज को जागरूक कर अपराध की जड़ पर प्रहार करना है ताकि एक सुरक्षित और स्वस्थ सामाजिक वातावरण का निर्माण किया जा सके।

Share on WhatsApp
TAGGED:Child Labourऑपरेशन रक्षाजन जागरूकतापुलिस अभियानबलियाबाल विवाहमानव तस्करी
Previous Article वाराणसी हनुमान मंदिर में वार्षिक श्रृंगार के दौरान सजे हुए मंदिर का दृश्य वाराणसी: लहरतारा स्थित हनुमान मंदिर में वार्षिक श्रृंगार समारोह हुआ संपन्न, उमड़ी भक्तों की भीड़
Next Article बलिया में एसपी ओमवीर सिंह थाना गड़वार का निरीक्षण करते हुए बलिया: एसपी ओमवीर सिंह ने थाना गड़वार का वार्षिक निरीक्षण किया
Latest
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करते हुए, बचत और आर्थिक सत्याग्रह का संदेश देते हुए।

पीएम मोदी का आर्थिक सत्याग्रह: एक साल सोना न खरीदें, ईंधन बचाएं- देशहित में की अपील

चंदौली में रेलवे ट्रैक पर पड़ा युवक का शव, पास में पुलिसकर्मी जांच करते हुए

चंदौली: पैसेंजर ट्रेन में खूनी वारदात, युवक को मारी गोली शव ट्रैक पर फेकर हत्यारे फरार

सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के आपत्तिजनक पोस्टरों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए।

वाराणसी: अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक पोस्टर, भड़के सपाईयों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते थलपति विजय और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर

तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन: अभिनेता थलपति विजय बने मुख्यमंत्री, 9 मंत्रियों संग ली शपथ

एक व्यक्ति को पुलिस या भीड़ द्वारा पकड़े हुए और पिस्टल बरामद करते हुए दिखाया गया है।

वाराणसी: कर्ज में डूबे शिक्षक ने तानी पिस्टल, CSC संचालक को लूटना चाहा, लोगों ने पकड़ा और पीटा

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.