News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
रामनगर में जानलेवा गड्ढा दे रहा हादसे को न्योता, किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहा महकमा
iPhone EMI विवाद: महाराष्ट्र में पहाड़ी पर खौफनाक अंत, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
विशाखापट्टनम स्कूल में 6 साल के बच्चे की मौत: CCTV में दिखी शिक्षक की पिटाई, मचा हड़कंप
वाराणसी: सिगरा में ईशू की हत्या का खुलासा, दोस्तों ने शराब पिलाकर मारा, शव गोबर के गड्ढे में
लक्सा में लगा विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जन-दरबार, बोले जनता की सेवा ही हमारा संकल्प
शेयर बाजार में नुकसान से परेशान युवक ने राजघाट पुल पर की आत्महत्या की कोशिश, रामनगर पुलिस ने बचाया
वाराणसी: लंका पुलिस ने 10 किलो से अधिक गांजा के साथ युवक को दबोचा, NDPS एक्ट में केस
चंदौली पुलिस ने 11 साल से फरार 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दिलीप कुशवाहा को दबोचा
BHU छात्र रौनक मिश्रा अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित, विश्वविद्यालय ने लगाई कई पाबंदियां
वाराणसी: हाईवे पर टेंपो बैन, 280 LPG ऑटो 3 माह में होंगे CNG; नए परमिट पर भी चर्चा
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी में बड़ा हादसा टला: ओवरटेक के दौरान ट्रक ने बस को मारी टक्कर, यात्री बाल-बाल बचे

Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
Last updated: 19/02/2026 15:10
By
Pradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
ByPradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel is the Editorial Staff Manager at News Report, a registered Hindi newspaper. He oversees newsroom operations, editorial workflows, and content quality standards, ensuring...
Follow:
Share
3 Min Read
वाराणसी में डिवाइडर पर चढ़ी बस और पास खड़ा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक
वाराणसी के बीएलडब्ल्यू-चितईपुर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक।
Contents
  • वाराणसी में तड़के बड़ा हादसा टला, ओवरटेक के दौरान ट्रक ने यात्रीयों से भरी बस को मारी टक्कर
  • ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
  • यात्रियों में मची अफरा-तफरी
  • ट्रक चालक मौके से फरार
  • बाल-बाल बचे यात्री

वाराणसी में तड़के बड़ा हादसा टला, ओवरटेक के दौरान ट्रक ने यात्रीयों से भरी बस को मारी टक्कर

प्रद्युम्न कान्त पटेल की रिपोर्ट : वाराणसी के बीएलडब्ल्यू-चितईपुर मार्ग पर मंगलवार तड़के लगभग सुबह 05:00 बजे के आसपास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सोनभद्र डिपो की यात्री बस को ओवरटेक करने के प्रयास में एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बस असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सकुशल रहे और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोनभद्र डिपो की बस वाराणसी की ओर आ रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक वाहन संख्या UP61 AT 3561 के चालक ने तेज गति में बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते समय ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसने बस के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को संभालने का प्रयास किया, लेकिन बस नियंत्रण खो बैठी और सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना के समय बस में कई यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

यात्रियों में मची अफरा-तफरी

अचानक हुए झटके से बस में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री घबरा गए और सीटों से उठकर बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। हालांकि चालक और परिचालक ने स्थिति को संभालते हुए सभी को शांत रहने की अपील की। स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बस से उतारा गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ।

ट्रक चालक मौके से फरार

हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को जानकारी दी गई जिसके बाद, चितईपुर पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि फरार चालक की पहचान की जा सके।

बाल-बाल बचे यात्री

बस के डिवाइडर पर चढ़ जाने के बावजूद बड़ा हादसा टल गया। यदि बस पलट जाती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। यात्रियों ने बस चालक की सूझबूझ की सराहना की, जिसने समय रहते वाहन को पूरी तरह पलटने से बचा लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। ट्रक चालक की पहचान कर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

More Read

वाराणसी में जय जवान जय किसान गेट के पास खुदी हुई और पानी से भरी सड़क, जिसके पास से वाहन गुजर रहे हैं।
रामनगर में जानलेवा गड्ढा दे रहा हादसे को न्योता, किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहा महकमा
वाराणसी: सिगरा में ईशू की हत्या का खुलासा, दोस्तों ने शराब पिलाकर मारा, शव गोबर के गड्ढे में
लक्सा में लगा विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जन-दरबार, बोले जनता की सेवा ही हमारा संकल्प
शेयर बाजार में नुकसान से परेशान युवक ने राजघाट पुल पर की आत्महत्या की कोशिश, रामनगर पुलिस ने बचाया
Share on WhatsApp
TAGGED:UP61 AT 3561चितईपुरट्रक टक्करबस दुर्घटनावाराणसी हादसासड़क सुरक्षासोनभद्र डिपो
Previous Article चंदौली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया 50 हजार का इनामी अपराधी सुनील यादव चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी सुनील यादव गिरफ्तार
Next Article वाराणसी में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पशु तस्कर और बरामद गोवंश व सामग्री वाराणसी: ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 3 पशु तस्कर गिरफ्तार, गोवंश व हथियार बरामद
Latest
वाराणसी में जय जवान जय किसान गेट के पास खुदी हुई और पानी से भरी सड़क, जिसके पास से वाहन गुजर रहे हैं।

रामनगर में जानलेवा गड्ढा दे रहा हादसे को न्योता, किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहा महकमा

छत्रपति संभाजीनगर में खावड्या डोंगर पहाड़ी, जहां iPhone EMI विवाद में परिवार की मौत हुई

iPhone EMI विवाद: महाराष्ट्र में पहाड़ी पर खौफनाक अंत, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत

विशाखापट्टनम के स्कूल में बच्चे की मौत के बाद पुलिस जांच करते हुए

विशाखापट्टनम स्कूल में 6 साल के बच्चे की मौत: CCTV में दिखी शिक्षक की पिटाई, मचा हड़कंप

वाराणसी के सिगरा में ईशू हत्याकांड की जांच करते पुलिसकर्मी और बरामद शव

वाराणसी: सिगरा में ईशू की हत्या का खुलासा, दोस्तों ने शराब पिलाकर मारा, शव गोबर के गड्ढे में

विधायक सौरभ श्रीवास्तव जनता की समस्याएं सुनते हुए, उनके आसपास लोग बैठे और खड़े हैं।

लक्सा में लगा विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जन-दरबार, बोले जनता की सेवा ही हमारा संकल्प

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image