News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
काशी में गूंजा सेवा संकल्प: वडनगर बाइकर्स दल का विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया भव्य अभिनंदन
भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर ने जड़ा नाबाद शतक
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं, पेयजल-सड़क पर दिए निर्देश
रामनगर अस्पताल में जांच के पैसे मांगने पर हंगामा, मारपीट, मुकदमा दर्ज
वाराणसी में 7 अक्तूबर को भाजपा की विशाल जनसभा: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में जुटेंगे दिग्गज
वाराणसी कफ सिरप केस: शुभम जायसवाल की पत्नी वैशाली पर गिरफ्तारी वारंट, तलाश तेज
वाराणसी में आचार संहिता का असर: पीएम मोदी के दौरे में बदलाव, कई परियोजनाएं टलीं
रामनगर में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का जन्मदिवस, हनुमान मंदिर में विशेष पूजन
BHU ट्रॉमा सेंटर पार्किंग से साइकिल चोर रामनगर निवासी दीपक सेठ गिरफ्तार, 7 साइकिलें बरामद
वाराणसी: लंका पुलिस ने रामनगर निवासी दीपक सेठ को साइकिल में किया चोरी में किया गिरफ़्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Azamgarh

होली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती: 371 किलो कचरी, 25 किलो पनीर नष्ट, 11 नमूने लिए

News Report Icon
Last updated: 20/02/2026 22:03
By
News Desk
Share
4 Min Read
खाद्य विभाग के अधिकारी मिलावटी कचरी और पनीर को नष्ट करते हुए
खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली से पहले मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया।
Contents
  • होली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती, 11 नमूने लिए, 371 किलो रंगीन कचरी और 25 किलो पनीर नष्ट
  • तेल, खोवा, पनीर और घी के नमूने लिए
  • 25 किलो पनीर नष्ट, कारोबारियों को नोटिस
  • प्रयोगशाला भेजे गए नमूने
  • होली तक जारी रहेगा अभियान
  • लोगों से सावधानी बरतने की अपील

होली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती, 11 नमूने लिए, 371 किलो रंगीन कचरी और 25 किलो पनीर नष्ट

होली पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा डीएम रविंद्र कुमार के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय द्वारा गठित प्रवर्तन दल ने शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 11 खाद्य नमूने संग्रहित किए। कार्रवाई के दौरान 371 किलोग्राम रंगीन कचरी और 25 किलोग्राम संदूषित पनीर को मौके पर ही नष्ट कराया गया।

तेल, खोवा, पनीर और घी के नमूने लिए

प्रवर्तन दल ने सरदहा स्थित एक प्रतिष्ठान से सरसों तेल का नमूना लिया। जीयनपुर क्षेत्र से एक खोवा और एक पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। बनकट से एक घी और एक खोवा का नमूना लिया गया, जबकि बेलइसा से एक पनीर का नमूना जांच के लिए सील किया गया।

इसके अतिरिक्त इटौरा मोड़ से दो खोवा और एक छेना रसगुल्ला का नमूना लिया गया। चक्रपानपुर क्षेत्र से दो रंगीन कचरी के नमूने लिए गए। जांच के दौरान रंगीन कचरी की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर 22,260 रुपये मूल्य की 371 किलोग्राम कचरी जब्त कर नष्ट कराई गई।

25 किलो पनीर नष्ट, कारोबारियों को नोटिस

कार्रवाई के दौरान 7,500 रुपये मूल्य का 25 किलोग्राम संदूषित पनीर मौके पर ही नष्ट कराया गया। दो खाद्य कारोबारियों को सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रयोगशाला भेजे गए नमूने

संग्रहित सभी 11 नमूनों को विधिवत सील कर राजकीय खाद्य प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

More Read

आजमगढ़ हत्याकांड स्थल पर पुलिस और एक परिवार की दुखद तस्वीर दर्शाती हुई ग्राफिक इमेज।
आजमगढ़ में खूनी खेल: पत्नी, 2 पुजारी, बेटे की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी भी ढेर
आजमगढ़: प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन के आरोप, 5 लोग गिरफ्तार, जांच जारी
आजमगढ़ में स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, एक छात्र की मौत, कई घायल
आजमगढ़: बुजुर्ग हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी अभय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

होली तक जारी रहेगा अभियान

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि होली के मद्देनजर मिलावट के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। त्योहारों के दौरान मिठाई, खोवा, पनीर, तेल, घी और नमकीन की मांग बढ़ जाती है, जिसका फायदा उठाकर कुछ लोग मिलावट करने लगते हैं। ऐसे तत्वों के खिलाफ विभाग कड़ी निगरानी रखे हुए है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

विभाग ने आमजन से अपील की है कि पैक्ड खाद्य सामग्री खरीदने से पहले उसकी बेस्ट बिफोर और एक्सपायरी डेट अवश्य जांच लें। चमकीली और अत्यधिक रंगीन मिठाइयों या खाद्य पदार्थों से परहेज करें। संदिग्ध खाद्य सामग्री की जानकारी तुरंत विभाग को दें।

छापेमारी दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश कुमार, गोविंद यादव, संजय कुमार तिवारी, सुचित प्रसाद, लालमणि यादव, शीत कुमार सिंह, अमरनाथ, बेबी सोनम और राजीव कुमार सिंह शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

More Read

आजमगढ़ के मेहनगर में आंधी के बाद बूंदाबांदी से राहत महसूस करते लोग और खेतों में किसान
आजमगढ़: मेहनगर में आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले, आम को नुकसान
आजमगढ़: 414 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगेंगे इनवर्टर, अब बिजली कटौती से नहीं रुकेगी पढ़ाई
आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय बदमाश समेत दो गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
आजमगढ़: अजमतगढ़ के पीएम श्री विद्यालय में छात्रों से सफाई कराई, प्रधानाध्यापक निलंबित
Share on WhatsApp
TAGGED:कचरी नष्टखाद्य नमूनेखाद्य विभागखाद्य सुरक्षापनीर नष्टमिलावटहोली
Previous Article राघोपुर के मोहनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में घायल हुए लोग वैशाली के मोहनपुर में भूमि विवाद पर खूनी झड़प, लाठी-डंडे-चाकू चले, 11 घायल, 4 गंभीर
Next Article रात में घायल युवक को पुलिस अस्पताल ले जाते हुए आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Latest
वडनगर से वाराणसी पहुंचे बाइकर्स दल का भव्य स्वागत करते विधायक सौरभ श्रीवास्तव और भाजपा कार्यकर्ता।

काशी में गूंजा सेवा संकल्प: वडनगर बाइकर्स दल का विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया भव्य अभिनंदन

श्रेयस अय्यर क्रिकेट मैदान पर शतक बनाने के बाद बल्ला उठाते हुए

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर ने जड़ा नाबाद शतक

विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर में जनसंपर्क के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए।

रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं, पेयजल-सड़क पर दिए निर्देश

रामनगर के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में हंगामा और पुलिसकर्मी

रामनगर अस्पताल में जांच के पैसे मांगने पर हंगामा, मारपीट, मुकदमा दर्ज

वाराणसी में भाजपा की जनसभा के लिए तैयार किया जा रहा विशाल पंडाल और मंच, साथ में भाजपा के झंडे।

वाराणसी में 7 अक्तूबर को भाजपा की विशाल जनसभा: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में जुटेंगे दिग्गज

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image