News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जनसंपर्क: विकास और जनसुनवाई का भरोसा
वाराणसी: दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को मिली आर्थिक मदद, समाज ने निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी
वाराणसी: राजातालाब के मुर्गी फार्म में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
वाराणसी: शिवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
वाराणसी में पेपर लीक व परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन
चंदौली: घरेलू विवाद में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर
वाराणसी में अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, गैंगस्टर एक्ट भी दर्ज
वाराणसी: रामनगर पुलिस ने करोड़ो की ठगी करने वाले तीन शातिर साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
त्रिपुरा डीजीपी अनुराग धनखड़ मृत पाए गए, आत्महत्या की आशंका: पुलिस जांच जारी
वाराणसी: रामनगर में पुलिस-पशु तस्कर मुठभेड़, 30 गोवंशीय पशु मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Prayagraj

प्रयागराज: आभूषण कारोबारी लूटकांड का मुख्य आरोपी छैला बाबू सरोज फरार, पुलिस की तलाश तेज

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 05/03/2026 15:47
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
प्रयागराज में आभूषण कारोबारी लूटकांड का मुख्य आरोपी फरार
प्रयागराज पुलिस आभूषण कारोबारी लूटकांड के मुख्य आरोपी छैला बाबू सरोज की तलाश में जुटी है।
Contents
  • प्रयागराज: आभूषण कारोबारी लूटकांड में फरार मुख्य आरोपी की तलाश तेज, कई जगह पुलिस की दबिश
  • 24 फरवरी को हुई थी लूट की वारदात
  • एक आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार
  • एक आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
  • मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश

प्रयागराज: आभूषण कारोबारी लूटकांड में फरार मुख्य आरोपी की तलाश तेज, कई जगह पुलिस की दबिश

प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में आभूषण कारोबारी से लूट की घटना के नौ दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। मांडा पुलिस के साथ ही तीन विशेष टीमें फरार आरोपी छैला बाबू सरोज की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। गंगापार के नवाबगंज, सोरांव और मऊआइमा क्षेत्र में कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी अभी तक हाथ नहीं लगा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

24 फरवरी को हुई थी लूट की वारदात

नई बाजार भारतगंज निवासी प्रदीप सोनी आभूषण व्यवसायी हैं। 24 फरवरी की देर शाम वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान चकडीहा पंचायत भवन के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोककर तमंचे के बट से हमला किया और लूट की घटना को अंजाम दिया।

इस संबंध में प्रदीप के भाई रंजीत कुमार सोनी ने मांडा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया गया था कि बदमाश बैग में रखे करीब 200 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी, एक लाख रुपये नकद और लाइसेंसी रिवाल्वर लूट ले गए।

एक आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया था। सोमवार देर रात हाटा-गिरधरपुर मार्ग स्थित जंगल के पास से पुलिस ने अंकित गौतम निवासी कटरा कोड़हार, नवाबगंज को गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद की गई।

पूछताछ में अंकित ने बताया कि उसने अपने साथियों अंशू दुबे निवासी कसारी कौड़िहार अटरमपुर, नवाबगंज और छैला बाबू सरोज निवासी बरैज श्रृंग्वेरपुर, नवाबगंज के साथ मिलकर घटना से पहले बाजार में रेकी की थी। जब प्रदीप सोनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में वारदात को अंजाम दिया गया।

More Read

वाराणसी में परिषदीय विद्यालय में तिलक और आरती से बच्चों का स्वागत करते शिक्षक
गर्मी की छुट्टी के बाद खुलेंगे परिषदीय विद्यालय: वाराणसी में तिलक-आरती से होगा बच्चों का स्वागत
वाराणसी में बिजलीकर्मियों का निजीकरण व दमनात्मक नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन, ऊर्जा प्रबंधन पर सवाल
वाराणसी: मानसून से पहले बड़ी तैयारी, जलजमाव पर सख्त एक्शन, गड्ढा मुक्त सड़कों का अल्टीमेटम
सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने काशी विश्वनाथ में किए दर्शन, गूंजे हर हर महादेव के जयकारे

एक आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

अंकित ने यह भी बताया कि उसका साथी अंशू दुबे घटना के अगले ही दिन अपनी जमानत तुड़वाकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है।

मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश

डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी छैला बाबू सरोज अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो आरोपी पर इनाम घोषित करने की भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही पूरे मामले का पूर्ण खुलासा किया जाएगा।

More Read

प्रयागराज में शादी समारोह के दौरान हंगामा और पुलिस कार्रवाई
प्रयागराज में शादी के दौरान हंगामा: महिला ने खुद को पत्नी बताकर रुकवाई शादी, दूल्हा हिरासत में
प्रयागराज: झूंसी में आंबेडकर, संत रविदास व बुद्ध प्रतिमाओं से छेड़छाड़, भारी आक्रोश
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में मादा तेंदुए की मौत, वन विभाग की जांच
प्रयागराज: माफिया अशरफ की कुर्क जमीन पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, भूमाफियाओं पर केस दर्ज
Share on WhatsApp
TAGGED:Prayagraj RobberyUttar Pradesh Newsआभूषण कारोबारी लूटछैला बाबू सरोजपुलिस दबिशप्रयागराज क्राइमप्रयागराज लूट
Previous Article वाराणसी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी होली मनाते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में हर्षोल्लास से खेली गई होली, रंगों में सराबोर हुए अधिकारी-कर्मचारी
Next Article सिद्धार्थनगर में गोल्हौरा थाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन सिद्धार्थनगर: होली विवाद में पंचायत सदस्य की पिटाई से बवाल, थाने पर प्रदर्शन; 2 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Latest
विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर में जनसंपर्क और जनसुनवाई करते हुए

रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जनसंपर्क: विकास और जनसुनवाई का भरोसा

वाराणसी में दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को आर्थिक सहायता देते हुए संस्था के सदस्य।

वाराणसी: दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को मिली आर्थिक मदद, समाज ने निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी

वाराणसी के राजातालाब स्थित मुर्गी फार्म में करंट लगने से मृत मजदूर का शव और पुलिस

वाराणसी: राजातालाब के मुर्गी फार्म में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

वाराणसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी कपिल और बरामद नाबालिग किशोरी

वाराणसी: शिवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

वाराणसी में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता

वाराणसी में पेपर लीक व परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image