News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
मेरठ: कानून के रखवाले पर दाग, थाने में रिश्वत लेते दरोगा रंगे-हाथ गिरफ्तार
वाराणसी: महिला आरक्षण समर्थन में स्कूटी रैली से गूंजा शहर, नारी शक्ति का प्रदर्शन
वाराणसी: ए. के शर्मा ने वाराणसी में 24×7 बिजली सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
वाराणसी: रामनगर में पीएम मोदी के आगमन से पहले घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज
यूपी पंचायत चुनाव टलने के आसार, ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने पर विचार
वाराणसी: मेयर अशोक तिवारी ने बंद शौचालय पर लगाया जुर्माना, अभियान से दिखी व्यवस्था में सख्ती
आप में सियासी भूचाल: 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों का इस्तीफा, राघव चड्ढा समेत कई भाजपा में शामिल
चंदौली: साहूपुरी में 20 दिनों से जल संकट, 50 परिवार बूंद-बूंद पानी को मोहताज
वाराणसी: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 लाख के गांजे संग दो तस्कर गिरफ्तार
कोलकाता: पीएम मोदी का हुगली में आध्यात्मिक नौका विहार, सांस्कृतिक गौरव और राजनीतिक संदेश
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Bihar

भोजपुर में शाम ढलते ही बढ़ीं फायरिंग की वारदातें, एक माह में दर्जनभर घटनाएं, पुलिस परेशान

Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
Last updated: 11/03/2026 17:47
By
Pradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
ByPradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel is the Editorial Staff Manager at News Report, a registered Hindi newspaper. He oversees newsroom operations, editorial workflows, and content quality standards, ensuring...
Follow:
Share
5 Min Read
भोजपुर में शाम के बाद बढ़ रही गोलीबारी की घटनाएं
बिहार के भोजपुर जिले में शाम के समय गोलीबारी की घटनाओं में इजाफा हुआ है।
Contents
  • भोजपुर में शाम ढलते ही बढ़ रही फायरिंग की घटनाएं, एक महीने में करीब दर्जनभर वारदातें
  • अधिकतर घटनाएं शाम और रात में
  • 13 फरवरी को केशोपुर गांव में हुई थी गोलीबारी
  • सेमरांव के पास युवक को मारी गई गोली
  • भूमि विवाद में चली गोली
  • रंग लगाने के विवाद में भी चली गोलियां
  • पीलापुर गांव में किसान को मारी गोली
  • अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी

भोजपुर में शाम ढलते ही बढ़ रही फायरिंग की घटनाएं, एक महीने में करीब दर्जनभर वारदातें

बिहार के भोजपुर जिले में इन दिनों शाम ढलने के बाद गोलीबारी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच हुई घटनाओं की पड़ताल में सामने आया है कि इस अवधि में जिले के करीब दर्जनभर स्थानों पर फायरिंग की वारदातें हुई हैं। इन घटनाओं में अधिकतर मामले शाम या रात के समय सामने आए हैं, जबकि एक दो घटनाएं दिन में भी हुई हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने पुलिस के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है।

अधिकतर घटनाएं शाम और रात में

जानकारी के अनुसार जिले में बीते लगभग एक महीने के दौरान अधिकांश गोलीबारी की घटनाएं शाम ढलने के बाद या रात के समय हुई हैं। हालांकि कुछ मामलों में दिन में भी फायरिंग की घटनाएं सामने आई हैं। इन वारदातों में कई लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राहत की बात यह रही कि एक दो मामलों को छोड़कर अधिकांश घटनाओं में किसी की जान नहीं गई।

इन घटनाओं के पीछे मुख्य रूप से आपसी रंजिश, जमीन विवाद और सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम को लेकर उपजे विवाद सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि कई मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी और अवैध हथियारों की बरामदगी भी की गई है, जबकि कुछ मामलों में अभी भी आरोपित फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

13 फरवरी को केशोपुर गांव में हुई थी गोलीबारी

13 फरवरी की देर शाम बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव में घर में प्रवेश को लेकर दो गुटों के बीच झड़प और गोलीबारी हुई थी। इस घटना में सुजीत चौधरी छर्रे लगने से घायल हो गए थे। मामले में घायल के बड़े भाई अजय चौधरी के बयान पर आठ नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों सुधीर सिंह और दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

सेमरांव के पास युवक को मारी गई गोली

25 फरवरी की रात चरपोखरी थाना क्षेत्र के आरा सासाराम स्टेट हाईवे पर सेमरांव और ध्यानी टोला के बीच बाइक सवार युवक चंदन कुमार को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी थी। घायल युवक के बयान के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

More Read

भारत-नेपाल सीमा पर गश्त करते सुरक्षाकर्मी और चौकी का दृश्य
बिहार: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा ब्लूप्रिंट बनेगा, सीमांचल में निगरानी बढ़ेगी (87Chars)
मुंगेर: तौफिर दियारा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक कारीगर गिरफ्तार
गांव में ट्रैक्टर विवाद बना खूनी, गोलीबारी से दो की हत्या, तीन आरोपी हिरासत में
भगवानपुर में हाईटेंशन तार से युवक की मौत, बहनोई गंभीर घायल; इलाके में तनाव व हंगामा

भूमि विवाद में चली गोली

चार मार्च की रात बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर अखिलेश ठाकुर को गोली मार दी गई थी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में तीन नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

रंग लगाने के विवाद में भी चली गोलियां

चार मार्च की रात ही टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली अखाड़ा के पास रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर फायरिंग हुई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

पीलापुर गांव में किसान को मारी गोली

पांच मार्च की देर शाम जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पीलापुर गांव में पूर्व की रंजिश को लेकर किसान सरोज सिंह को गोली मार दी गई थी। उनके पंजरी में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

More Read

जमालपुर में पुलिस टीम द्वारा होटल में जांच करते हुए
जमालपुर में पुलिस का सघन जांच अभियान, होटलों-गेस्ट हाउसों में छापेमारी, अपराध नियंत्रण पर जोर
सारण में पुलिस का बड़ा अभियान: 24 घंटे में 45 गिरफ्तार, शराब, गांजा और स्मैक बरामद
बिहार: बदल गई बिसात, पहली बार बीजेपी ने संभाली कमान, सम्राट चौधरी ने लिखा इतिहास
बिहार में बड़ा बदलाव: सम्राट चौधरी होंगे मुख्यमंत्री, निशांत कुमार बन सकते हैं डिप्टी सीएम

अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी

भोजपुर के पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि अवैध हथियारों के प्रदर्शन और फायरिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले करीब दो से ढाई महीनों में तीन दर्जन से अधिक छोटे बड़े अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिन मामलों में अब तक गिरफ्तारी या हथियार बरामद नहीं हुए हैं, उनमें भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का प्रयास है कि जल्द से जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाए और जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

Share on WhatsApp
TAGGED:Bhojpur crimeBihar Newsland disputeफायरिंग की घटनाएंबिहार अपराधभोजपुर गोलीबारीभोजपुर न्यूज़
Previous Article गाजीपुर में गैस सिलिंडर के लिए लंबी कतार में खड़े लोग गाजीपुर में गैस सिलिंडर की भारी किल्लत,एजेंसियों पर लंबी कतारें;होटल-ढाबा संचालक भी परेशान
Next Article हरदोई में ट्रक से टकराई क्षतिग्रस्त कार का दृश्य हरदोई: तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, दंपती-बेटा सुरक्षित, शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे
Latest
एंटी करप्शन टीम द्वारा दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार करने का दृश्य

मेरठ: कानून के रखवाले पर दाग, थाने में रिश्वत लेते दरोगा रंगे-हाथ गिरफ्तार

वाराणसी में महिला आरक्षण के समर्थन में स्कूटी पर सवार महिलाएं

वाराणसी: महिला आरक्षण समर्थन में स्कूटी रैली से गूंजा शहर, नारी शक्ति का प्रदर्शन

वाराणसी में बिजली सेवा वाहनों को हरी झंडी दिखाते ऊर्जा मंत्री

वाराणसी: ए. के शर्मा ने वाराणसी में 24×7 बिजली सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

रामनगर में प्रधानमंत्री दौरे की तैयारी में जनसंपर्क अभियान की तस्वीर

वाराणसी: रामनगर में पीएम मोदी के आगमन से पहले घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज

उत्तर प्रदेश पंचायत भवन के सामने बैठे ग्राम प्रधान और ग्रामीण, आगामी चुनाव पर चर्चा करते हुए।

यूपी पंचायत चुनाव टलने के आसार, ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने पर विचार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.