News Report
JOIN US
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • UP Police
  • Varanasi News
  • पुलिस कार्रवाई
  • Law and Order
  • Varanasi
LATEST NEWS
हरदोई: पत्रकार उत्पीड़न पर बरसी न्यायिक आग, फर्जी इनाम और एनकाउंटर साजिश पर कड़ा प्रहार
बिहार: पटना में नीट छात्रा हत्याकांड पर मुखर सांसद पप्पू यादव देर रात हुए गिरफ्तार
लखनऊ: निर्माणाधीन होटल ताज के बेसमेंट में भीषण आग, 200 श्रमिक सुरक्षित निकाले गए
वाराणसी: शहीद की पत्नी के घर चोरी, इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने कमिश्नर से मिलकर उठाई न्याय की आवाज
उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में संभावित 20% बढ़ोतरी, घरेलू और उद्योगों पर असर
वाराणसी में पुलिस अतिथि गृह काशी गंगा और सभागार का भव्य उद्घाटन
भारत ने छठी बार जीता अंडर 19 वर्ल्ड कप, इंग्लैंड को 100 रन से हराया
गाजियाबाद के एसडीएम सहित तीन अधिकारी निलंबित, चंदौली भूमि घोटाले में बड़ी कार्रवाई
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: नकल रोकने के लिए पहली बार केंद्रों पर लगेंगे जैमर
भदोही में शराब तस्करी के दोषियों को शीघ्र सजा, पुलिस-न्यायालय की त्वरित कार्रवाई
भदोही में गैंगस्टर की अवैध संपत्ति जब्त, पुलिस का सख्त अभियान जारी
परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी ने छात्रों को आत्मविकास का दिया संदेश
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय का निरीक्षण, कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश
सोनभद्र: ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी में पीड़ित को 5000 रुपये लौटाए, पुलिस की तत्परता
सरकार का सहयोग मिला तो बिना आर्थिक मदद के खड़ा होगा फिल्म उद्योग
वाराणसी: हनुमान मंदिर में भव्य वार्षिक श्रृंगार और विशाल भंडारा संपन्न
बनारस रेल इंजन कारखाना के अभिमन्यु राय बने यूपी सब जूनियर वॉलीबॉल टीम के कोच
वाराणसी: नाबालिग से दुराचार के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी एएनटीएफ ने 430 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
वाराणसी: भेलूपुर में जानलेवा हमले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Agra

आगरा: HR मैनेजर की हत्या का खुलासा, प्रेम, शक और साजिश ने ली मिंकी शर्मा की जान

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 26/01/2026 12:10
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
6 Min Read
आगरा में HR मैनेजर मिंकी शर्मा हत्याकांड की जांच करती पुलिस
आगरा: मिंकी शर्मा हत्याकांड में आरोपी विनय राजपूत की गिरफ्तारी के बाद जांच तेज।

आगरा: एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। संजय प्लेस स्थित एक निजी कंपनी में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत मिंकी शर्मा (25) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात प्रेम संबंध, गहराते शक और मानसिक तनाव की खतरनाक परिणति साबित हुई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी विनय राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास के अनुसार, मिंकी पिछले चार वर्षों से कंपनी में एचआर थीं, जबकि विनय दो साल पहले वहां नौकरी पर आया था। यहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गए। जाति अलग होने के बावजूद मिंकी विनय से शादी करना चाहती थीं और विनय भी इसके लिए तैयार था। दोनों के परिवारों में भी आना-जाना शुरू हो चुका था। मिंकी के भाई दीपक से भी विनय की अच्छी दोस्ती हो गई थी। बाहर से सब कुछ सामान्य दिख रहा था, लेकिन अंदर ही अंदर शक और असुरक्षा ने विनय के मन में जहर घोल दिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि बीते छह महीनों से विनय को मिंकी के व्यवहार पर शक होने लगा था। वह अक्सर फोन पर बात करती थीं और पूछने पर कहती थीं कि ऑफिस का काम है। इसी दौरान मिंकी ने विनय से रुपयों की मांग भी की थी, यह कहते हुए कि भाई की शादी है और पैसों की जरूरत है। विनय रुपये देना नहीं चाहता था। उसे यह भी लगता था कि मिंकी उसे छोड़कर किसी और से शादी कर सकती हैं, जबकि वह खुद नौकरी छोड़ना चाहता था और मिंकी इसके खिलाफ थीं। इन बातों को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया।

शक और गुस्से में डूबे विनय ने कुछ दिन पहले एक चाकू खरीद लिया था। घटना वाले दिन जब मिंकी ऑफिस पहुंचीं तो फिर झगड़ा हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। गुस्से में आकर विनय ने मिंकी की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह काफी देर तक शव के पास बैठा रहा और फिर उसे ठिकाने लगाने की साजिश रचने लगा। उसने ‘दृश्यम-2’ जैसी फिल्मों और क्राइम सीरियल्स से मिली जानकारी के आधार पर अपराध को छिपाने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहचान छिपाने के इरादे से शव को क्षत-विक्षत किया। सिर को धड़ से अलग कर दिया गया ताकि पहचान न हो सके। शव को पॉलिथीन और बोरे में पैक करने के लिए उसने पैरों की हड्डियों तक पर चाकू चलाया। इसके बाद देर रात करीब 11 बजे, जब ऑफिस के बाहर आवाजाही कम हो गई, वह बोरा खींचते हुए लिफ्ट तक लाया। भूतल पर पहुंचकर मिंकी की स्कूटी पर बोरा रखा और शहर की सड़कों पर निकल पड़ा।

More Read

वाराणसी में शहीद की पत्नी के घर चोरी के बाद पुलिस और वेटरन्स संगठन
वाराणसी: शहीद की पत्नी के घर चोरी, इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने कमिश्नर से मिलकर उठाई न्याय की आवाज
भदोही में शराब तस्करी के दोषियों को शीघ्र सजा, पुलिस-न्यायालय की त्वरित कार्रवाई
वाराणसी: नाबालिग से दुराचार के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी एएनटीएफ ने 430 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

विनय पहले सिकंदरा की ओर जाने लगा, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण वापस भगवान टॉकीज की तरफ मुड़ गया। जवाहर पुल पर यमुना में बोरा फेंकने की कोशिश की, लेकिन रेलिंग तक बोरा उठाना मुश्किल हो गया। राहगीरों की आवाजाही देख उसे पकड़े जाने का डर सताने लगा और वह बोरा वहीं छोड़कर फरार हो गया। बाद में दोस्त की मदद से कपड़े बदलकर घर पहुंचा।

23 जनवरी की रात करीब एक बजे थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के जवाहर पुल पर बोरे में बंद सिर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। शिनाख्त पार्वती विहार, टेढ़ी बगिया निवासी मिंकी शर्मा के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, कपड़े, स्कूटी और मोबाइल फोन समेत कई अहम साक्ष्य बरामद किए गए। ऑफिस में खून के निशान मिटाने की कोशिश के बावजूद फॉरेंसिक जांच में पुख्ता सबूत मिले। डीवीआर को भी कब्जे में ले लिया गया है। देर रात तक पुलिस झरना नाले में सिर की बरामदगी के प्रयास में जुटी रही।

पूछताछ के दौरान आरोपी विनय पुलिस के सामने पछतावे का नाटक करता रहा। उसने कहा कि वह मिंकी के बिना जी नहीं पाएगा और खुद भी मरना चाहता है, लेकिन पुलिस उसके बयानों पर भरोसा नहीं कर रही। जांच अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई, उससे साफ है कि वह बचने की कोशिश कर रहा था।

More Read

वाराणसी भेलूपुर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी
वाराणसी: भेलूपुर में जानलेवा हमले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: भेलूपुर में चार पहिया वाहन से स्टेपनी चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी को चौबेपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बलिया: हल्दी पुलिस ने अपहरण के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं, आरोपी के परिजनों ने हत्या के कारणों को लेकर अनभिज्ञता जताई है। विनय के पिता अनार सिंह पिछले डेढ़ साल से लकवाग्रस्त हैं और घर पर ही रहते हैं। छोटा भाई सौरभ पढ़ाई करता है। परिवार का कहना है कि मिंकी शादी करना चाहती थीं और विनय भी इसके लिए तैयार था, लेकिन दोनों के बीच क्या हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई।

यह हत्याकांड न सिर्फ एक युवती की नृशंस हत्या की कहानी है, बल्कि यह भी दिखाता है कि शक, असुरक्षा और गुस्से का मेल किस तरह रिश्तों को तबाह कर देता है। आगरा की इस घटना ने समाज को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है कि प्रेम जब भरोसे से टूटता है, तो उसका अंजाम कितना भयावह हो सकता है।

Share on WhatsApp
TAGGED:CCTVCrime NewsMurder CaseUP PoliceVinay Rajputआगरामिंकी शर्मा
What do you think?
Love0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Follow:
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy editing, fact-checking, headline optimization, and maintaining consistency in news presentation.
Previous Article अभिनेता क्रांति प्रकाश झा काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करते हुए ‘रक्तांचल’ फेम क्रांति प्रकाश झा पहुंचे काशी , बाबा विश्वनाथ व काल भैरव के दरबार में टेका मत्था
Next Article काशी विश्वनाथ धाम में गणतंत्र दिवस पर श्री अविमुक्तेश्वर महादेव का तिरंगे रंगों में श्रृंगार और रुद्राभिषेक काशी विश्वनाथ धाम में गणतंत्र दिवस पर सोमवासरीय रुद्राभिषेक, तिरंगे रंगों में हुआ श्रृंगार
कोई टिप्पणी नहीं कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest
हरदोई पत्रकार उत्पीड़न पर हाईकोर्ट की सख्ती

हरदोई: पत्रकार उत्पीड़न पर बरसी न्यायिक आग, फर्जी इनाम और एनकाउंटर साजिश पर कड़ा प्रहार

पटना में पप्पू यादव की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस कार्रवाई

बिहार: पटना में नीट छात्रा हत्याकांड पर मुखर सांसद पप्पू यादव देर रात हुए गिरफ्तार

लखनऊ विभूतिखंड होटल ताज में आग लगने के बाद धुएं से घिरा परिसर

लखनऊ: निर्माणाधीन होटल ताज के बेसमेंट में भीषण आग, 200 श्रमिक सुरक्षित निकाले गए

वाराणसी में शहीद की पत्नी के घर चोरी के बाद पुलिस और वेटरन्स संगठन

वाराणसी: शहीद की पत्नी के घर चोरी, इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने कमिश्नर से मिलकर उठाई न्याय की आवाज

उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी का संकेत

उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में संभावित 20% बढ़ोतरी, घरेलू और उद्योगों पर असर

वाराणसी पुलिस कार्यालय में काशी गंगा अतिथि गृह और सभागार का उद्घाटन समारोह

वाराणसी में पुलिस अतिथि गृह काशी गंगा और सभागार का भव्य उद्घाटन

भारत अंडर 19 क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप जीत 2026

भारत ने छठी बार जीता अंडर 19 वर्ल्ड कप, इंग्लैंड को 100 रन से हराया

गाजियाबाद एसडीएम विराग पांडे और अन्य अधिकारियों का निलंबन

गाजियाबाद के एसडीएम सहित तीन अधिकारी निलंबित, चंदौली भूमि घोटाले में बड़ी कार्रवाई

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र पर लगाए गए जैमर की तस्वीर

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: नकल रोकने के लिए पहली बार केंद्रों पर लगेंगे जैमर

भदोही पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब तस्करी के आरोपी

भदोही में शराब तस्करी के दोषियों को शीघ्र सजा, पुलिस-न्यायालय की त्वरित कार्रवाई

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
RSS FeedFollow
Related News
कोडीनयुक्त कफ सीरप तस्करी नेटवर्क का पुलिस खुलासा
Varanasi

कोडीनयुक्त कफ सीरप तस्करी नेटवर्क का खुलासा, पुलिस ने पूछताछ में पाई अहम जानकारियाँ

सोनभद्र पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त के घर उद्घोषणा नोटिस चस्पा करते हुए
Sonbhadra

सोनभद्र: फरार अभियुक्त रवि पांडे पर पिपरी पुलिस ने जारी की उद्घोषणा कार्रवाई

भदोही में फर्जी दस्तावेज़ के आधार पर गिरफ्तार सहायक अध्यापक
Bhadohi

भदोही: फर्जी दस्तावेज़ों से नौकरी पाने वाला सहायक अध्यापक गिरफ्तार, सेवा निरस्त

बलिया अपर पुलिस अधीक्षक बांसडीह थाने का निरीक्षण करते हुए
Ballia

बलिया: अपर पुलिस अधीक्षक ने बांसडीह थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, दिए अहम निर्देश

मीरजापुर पुलिस द्वारा अवैध पशु कटान में बरामद हथियार और आरोपी
Mirzapur

मीरजापुर: अदलहाट पुलिस ने अवैध पशु कटान में किया 02 को गिरफ्तार, हथियार बरामद

  • Quick Links:
  • Varanasi
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Uttar Pradesh
  • UP Police
  • Varanasi News
  • पुलिस कार्रवाई
  • Law and Order
  • Varanasi
  • वाराणसी पुलिस
  • India
  • Bihar
  • उत्तर प्रदेश
  • Arrest
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.