News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
पीएम मोदी का आर्थिक सत्याग्रह: एक साल सोना न खरीदें, ईंधन बचाएं- देशहित में की अपील
चंदौली: पैसेंजर ट्रेन में खूनी वारदात, युवक को मारी गोली शव ट्रैक पर फेकर हत्यारे फरार
वाराणसी: अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक पोस्टर, भड़के सपाईयों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन
तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन: अभिनेता थलपति विजय बने मुख्यमंत्री, 9 मंत्रियों संग ली शपथ
वाराणसी: कर्ज में डूबे शिक्षक ने तानी पिस्टल, CSC संचालक को लूटना चाहा, लोगों ने पकड़ा और पीटा
योगी कैबिनेट विस्तार: जातीय समीकरण और 2027 की रणनीति पर भाजपा का बड़ा दांव
वाराणसी: स्कॉर्पियो सवारों की दबंगई, ओवरटेक पर हंगामा, गाली गलौज का वीडियो वायरल
बंगाल में सत्ता परिवर्तन: कोलकाता में अमित शाह की मौजूदगी में आज चुना जाएगा नया CM
वाराणसी: राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से ट्रेन मैनेजर पंकज श्रीवास्तव घायल
वाराणसी: ऑपरेशन चक्रव्यूह से सुधरेगी सड़कों की सूरत, राजातालाब में भारी पुलिस बल तैनात
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Azamgarh

आजमगढ़ में फर्जी ट्रेडिंग ऐप NEXT TRADE से एक करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 05/02/2026 16:07
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
आजमगढ़ पुलिस ने NEXT TRADE फर्जी ट्रेडिंग ऐप से जुड़े साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया
NEXT TRADE फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरफ्तार

आजमगढ़ जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। NEXT TRADE नामक फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए की जा रही संगठित ऑनलाइन ठगी का खुलासा करते हुए पुलिस ने उज्जैन और इंदौर से जुड़े दो अंतर्राज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि यह गिरोह देशभर में करीब 01 करोड़ रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दे चुका है और इस मामले में विभिन्न राज्यों से लगभग बारह शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ की टीम ने इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया। थाना साइबर क्राइम में दर्ज मु0अ0सं0 29/2025 के तहत धारा 318(4), 319(2) भारतीय न्याय संहिता और 66D आईटी एक्ट में यह कार्रवाई की गई है। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 111(1) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है।

मामले की शुरुआत तब हुई जब आजमगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बदरका निवासी अशोक कुमार अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर दिखे NEXT TRADE के विज्ञापन के जरिए संपर्क करने पर उन्हें अधिक मुनाफे का लालच दिया गया। आरोपियों ने एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप का लिंक भेजकर निवेश करने को कहा। विश्वास में आकर शिकायतकर्ता ने अलग अलग किस्तों में कुल आठ लाख निन्यानवे हजार रुपये जमा कर दिए। शुरुआत में ऐप पर मुनाफा दिखाया गया लेकिन जब धनराशि निकालने का प्रयास किया गया तो आईडी ब्लॉक कर दी गई और पैसा वापस नहीं मिला।

तकनीकी जांच, बैंक खातों के विश्लेषण और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने इन्द्रजीत डे और अंकेश धाकड़ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह फर्जी सिम कार्ड और म्यूल बैंक खातों के जरिए रकम को इधर उधर करता था। इस नेटवर्क में कुछ बैंक कर्मियों की संलिप्तता भी सामने आई है जो पहले से हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक उपलब्ध कराते थे। जैसे ही खातों में पैसा आता था, उसे तुरंत निकाल लिया जाता था। इस पूरे लेनदेन का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखा जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन सिम कार्ड सहित, तीन एटीएम कार्ड, दो चेक बुक, एक बैंक आईडी, एक जियो सिम कार्ड और 870 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। इनमें कोटक और यस बैंक से जुड़े कर्मियों के नाम भी सामने आए हैं।

More Read

प्रयागराज में शादी समारोह के दौरान हंगामा और पुलिस कार्रवाई
प्रयागराज में शादी के दौरान हंगामा: महिला ने खुद को पत्नी बताकर रुकवाई शादी, दूल्हा हिरासत में
आजमगढ़: मेहनगर में आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले, आम को नुकसान
आजमगढ़: 414 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगेंगे इनवर्टर, अब बिजली कटौती से नहीं रुकेगी पढ़ाई
आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय बदमाश समेत दो गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी के ऐसे मामलों में आम लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। निवेश या ट्रेडिंग के नाम पर मिलने वाले अनजान ऐप और लिंक से दूरी बनाए रखना जरूरी है। साइबर थाना ने अपील की है कि केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Share on WhatsApp
TAGGED:Cyber Crimefake trading appNEXT TRADEआजमगढ़ऑनलाइन ठगीपुलिस कार्रवाईसाइबर अपराध
Previous Article वाराणसी चाय की दुकान पर झगड़े के बाद घायल चालक वाराणसी: चाय की दुकान पर विवाद में चालक पर फेंकी खौलती चाय, गंभीर रूप से झुलसा
Next Article माघ मेला क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी गिरफ्तार माघ मेला क्षेत्र में दंपती से मारपीट, पुलिस ने चार आरोपी किए गिरफ्तार
Latest
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करते हुए, बचत और आर्थिक सत्याग्रह का संदेश देते हुए।

पीएम मोदी का आर्थिक सत्याग्रह: एक साल सोना न खरीदें, ईंधन बचाएं- देशहित में की अपील

चंदौली में रेलवे ट्रैक पर पड़ा युवक का शव, पास में पुलिसकर्मी जांच करते हुए

चंदौली: पैसेंजर ट्रेन में खूनी वारदात, युवक को मारी गोली शव ट्रैक पर फेकर हत्यारे फरार

सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के आपत्तिजनक पोस्टरों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए।

वाराणसी: अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक पोस्टर, भड़के सपाईयों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते थलपति विजय और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर

तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन: अभिनेता थलपति विजय बने मुख्यमंत्री, 9 मंत्रियों संग ली शपथ

एक व्यक्ति को पुलिस या भीड़ द्वारा पकड़े हुए और पिस्टल बरामद करते हुए दिखाया गया है।

वाराणसी: कर्ज में डूबे शिक्षक ने तानी पिस्टल, CSC संचालक को लूटना चाहा, लोगों ने पकड़ा और पीटा

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.