News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 57.98 लाख की 6 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
सूजाबाद में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार
वाराणसी: 20 जून को वृहद स्वच्छता अभियान, नगर निगम ने की तैयारी, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
रामनगर की बदहाली: गंदा पानी, टूटी सड़कें, अधूरे काम, जनता का फूटा गुस्सा
वाराणसी: वक्फ संपत्ति पर कब्जे के आरोप में आजम नामक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर, 50 से अधिक गांवों में जमीन रजिस्ट्री पर रोक
सोनभद्र में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार के इनामी गो तस्कर समेत 3 गिरफ्तार, दो घायल
वाराणसी: पहड़िया चौराहे पर ₹5000 के विवाद में चली गोली, मारपीट का वीडियो वायरल
सदर तहसील में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा: राजस्व निरीक्षक 5 हजार लेते गिरफ्तार
रामनगर में डस्टबिन से नवजात का शव मिलने पर मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Ballia

बलिया: विवाहिता आत्महत्या प्रकरण में ससुर गिरफ्तार, शव छिपाने का आरोप

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 03/02/2026 14:33
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
बलिया पुलिस द्वारा ससुर की गिरफ्तारी विवाहिता आत्महत्या मामले में
थाना बांसडीह क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी ससुर गिरफ्तार

जनपद बलिया के थाना बांसडीह क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने और शव को छिपाने के गंभीर मामले में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन धरपकड़ अभियान के तहत की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला एक विवाहिता की आत्महत्या से जुड़ा है। वादी द्वारा थाना बांसडीह पर दी गई तहरीर में बताया गया कि उसकी बहन की शादी लगभग दस वर्ष पूर्व चंदन सिंह पुत्र विजय शंकर सिंह निवासी ग्राम टोलापुर बाजार सुल्तानपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहिता को उसके पति, ससुर, सास और ननदों द्वारा लगातार मारपीट, गाली गलौज और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

वादी के अनुसार प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर विवाहिता ने दिनांक 01 फरवरी 2026 को शाम करीब 04 बजकर 30 मिनट पर अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि घटना के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से सास, ससुर और दोनों ननदों ने गांव के कुछ अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर शव को सुल्तानपुर स्थित घाघरा नदी में प्रवाहित कर दिया।

इस गंभीर प्रकरण में थाना बांसडीह पर मुकदमा अपराध संख्या 21/2026 अंतर्गत धारा 108 और 238(B) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसके बाद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गईं।

इसी क्रम में दिनांक 03 फरवरी 2026 को थाना बांसडीह के उप निरीक्षक एवं विवेचक सूरज पटेल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त विजय शंकर सिंह, जो मृतका का ससुर है और स्वर्गीय राजदेव सिंह का पुत्र है, को सुल्तानपुर डीह बाबा स्थान के पास से सुबह 10 बजकर 48 मिनट पर पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त टोलापुर सुल्तानपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया का निवासी है।

More Read

एंटी करप्शन टीम द्वारा रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक की गिरफ्तारी
सदर तहसील में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा: राजस्व निरीक्षक 5 हजार लेते गिरफ्तार
शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बलिया का राज सिंह अयोध्या से गिरफ्तार
वाराणसी: मनीष सिंह हत्याकांड में लेडी सिंघम का एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार
बलिया में आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, क्रय केंद्रों पर भीगा गेहूं; किसानों की चिंता बढ़ी

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में अन्य नामजद अभियुक्तों की तलाश और विवेचना की कार्यवाही जारी है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक एवं विवेचक सूरज पटेल तथा कांस्टेबल हरिश्चंद्र शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला उत्पीड़न, आत्महत्या के लिए उकसाने और साक्ष्य छिपाने जैसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

बलिया पुलिस ने आमजन से अपील की है कि घरेलू हिंसा या उत्पीड़न से संबंधित किसी भी घटना की सूचना समय रहते पुलिस को दें, ताकि पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके और ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

More Read

दिल्ली पुलिस द्वारका में चेन स्नैचिंग के आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए
द्वारका में चेन स्नैचिंग का खुलासा: साले-बहनोई गिरफ्तार, 250 CCTV फुटेज से मिला सुराग
वाराणसी: शिवपुर पुलिस का सख्त एक्शन, वारंटी अभियुक्त को घर से किया गिरफ्तार
बलिया के नगरा में स्वास्तिक नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, संचालक फरार।
बिजनौर: किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण, दुष्कर्म का आरोप, तीन गिरफ्तार, नकदी-आभूषण लूटे
Share on WhatsApp
TAGGED:baliya newscrime news hindiUttar Pradesh Crimeआत्महत्या मामलापुलिस गिरफ्तारीबलियामहिला उत्पीड़न
Previous Article सोनभद्र पुलिस अधीक्षक रात्रि गश्त निरीक्षण सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक ने रात्रि गश्त का किया निरीक्षण, सुरक्षा के दिए निर्देश
Next Article बलिया पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी करते हुए टीम बलिया: अपहरण-दुष्कर्म व पाक्सो केस के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस की बड़ी सफलता
Latest
विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर में विकास परियोजना का शिलान्यास करते हुए, उनके साथ स्थानीय नागरिक और अधिकारी

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 57.98 लाख की 6 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

सूजाबाद में चोरी हुए बंद मकान का टूटा ताला और बिखरा सामान

सूजाबाद में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार

वाराणसी में नगर निगम के कर्मचारी सड़कों और नालियों की सफाई करते हुए

वाराणसी: 20 जून को वृहद स्वच्छता अभियान, नगर निगम ने की तैयारी, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

रामनगर में टूटी सड़क पर जमा सीवर का गंदा पानी और परेशान लोग

रामनगर की बदहाली: गंदा पानी, टूटी सड़कें, अधूरे काम, जनता का फूटा गुस्सा

पुलिस एक व्यक्ति को हथकड़ी लगाए हुए

वाराणसी: वक्फ संपत्ति पर कब्जे के आरोप में आजम नामक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image