News Report
JOIN US
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Varanasi News
  • पुलिस कार्रवाई
  • UP Police
  • Law and Order
  • Varanasi
LATEST NEWS
सीटेट परीक्षा में यूपी के पांच जिलों में सॉल्वर पकड़े गए, पुलिस कर रही जांच
महोबा विवाद: कुर्मी-लोध संघर्ष से उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल
सोनभद्र: साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने लौटाए 58872 रुपये
बरहज पुलिस ने 20 हजार के इनामी गो-तस्कर राशिद को किया गिरफ्तार
वाराणसी: रामनगर-पार्षद रामकुमार यादव ने किया कोदोपुर में विकास कार्य का शिलान्यास
आजमगढ़: कुत्तों के विवाद में फायरिंग, आरोपी दीपक चौबे गिरफ्तार
अयोध्या: फर्जी पुलिसकर्मी ने व्यापारी से थाना गेट पर ₹40,000 की ठगी की
वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ पांच आरोपी किए गिरफ्तार
वाराणसी दालमंडी में ध्वस्तीकरण के विरोध में भवन मालिक ने लगाई आग, मचा हड़कंप
वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान पेट्रोल फेंककर आग लगाने से मचा हड़कंप
काशी में महाशिवरात्रि की तैयारियों के बीच मथुरा से आई शगुन सामग्री का भव्य स्वागत
वाराणसी: स्कूल की मर्यादा पर सवाल, प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप
वाराणसी: एयरपोर्ट पर रात में नहीं होगी विमानों की लैंडिंग
मिर्जापुर: तिलक समारोह से लौटते समय सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
पीएम मोदी ने ऐतिहासिक जीत पर सनाए ताकाइची को दी बधाई
चंदौली: ट्रेन के आगे कूदकर मां ने मासूम बेटी संग दी जान, गांव में शोक
वाराणसी: अवैध मीट-मछली दुकानों पर सख्त कार्रवाई, पांच गिरफ्तार
वाराणसी: शास्त्री घाट से कांग्रेस का हुंकार, भाजपा पर तीखा प्रहार
वाराणसी: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बयान, किसानों और संप्रभुता से समझौता नहीं
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

बरेली: सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद गंभीर आरोप, जिला प्रशासन पर उठे सवाल

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 26/01/2026 21:34
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद जिला प्रशासन पर आरोप
इस्तीफे के बाद अलंकार अग्निहोत्री ने डीएम आवास में बंधक रखने और अपशब्दों के आरोप लगाए; डीएम ने खारिज किया।

बरेली: सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री द्वारा दिन में दिए गए इस्तीफे ने पहले ही हलचल मचा दी थी, लेकिन शाम होते-होते मामला और भी गंभीर मोड़ पर पहुंच गया। इस्तीफे के बाद सुलह और मनाने के तमाम प्रयासों के बीच, अलंकार अग्निहोत्री ने जिला प्रशासन पर ऐसे आरोप लगाए, जिन्होंने पूरे प्रशासनिक तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया।

इस्तीफा देने के बाद दिनभर अधिकारियों द्वारा अलंकार अग्निहोत्री को मनाने की कोशिशें चलती रहीं। कभी उनके प्रशासनिक करियर का हवाला दिया गया तो कभी भावनात्मक स्तर पर उन्हें निर्णय बदलने के लिए प्रेरित करने का प्रयास हुआ। हालांकि, इन तमाम प्रयासों का उन पर कोई असर नहीं पड़ा। इसी क्रम में शाम के समय वह जिलाधिकारी के बुलावे पर डीएम आवास पहुंचे। करीब एक घंटे तक चली इस मुलाकात के बाद जब वह बाहर निकले, तो उन्होंने मीडिया के सामने जो आरोप लगाए, वे चौंकाने वाले थे।

अलंकार अग्निहोत्री ने दावा किया कि डीएम आवास में उन्हें लगभग 45 मिनट तक बंधक बनाकर रखा गया। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे बना दिए गए थे कि उन्हें रातभर वहीं रोकने की साजिश रची गई। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान उन्होंने सचिव दीपक पांडेय को फोन कर अपनी स्थिति से अवगत कराया और कहा कि उन्हें जबरन रोका गया है। उनका आरोप है कि जैसे ही इस बात की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची, उन्हें तत्काल वहां से जाने दिया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डीएम आवास में बातचीत के दौरान डीएम अविनाश सिंह एक लखनऊ के अधिकारी से फोन पर स्पीकर मोड में बात कर रहे थे। उसी दौरान दूसरी ओर से आए कॉल में कथित तौर पर उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग किया गया। अलंकार अग्निहोत्री का कहना है कि यह व्यवहार न केवल उनके पद बल्कि प्रशासनिक गरिमा के भी खिलाफ है।

इस्तीफे के बाद माहौल और गरमा गया, जब अलंकार अग्निहोत्री ने अपना सरकारी आवास खाली करने के लिए अपने समर्थकों को बुला लिया। उनके बंगले पर समर्थकों की भीड़ जुटने लगी, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। इसी बीच अखंड भारत गौरव ट्रस्ट के संस्थापक अनिल मुनि भी सिटी मजिस्ट्रेट के समर्थन में उनके आवास पहुंचे। उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ तीखा विरोध जताया और मीडिया के सामने कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया। अर्धनग्न अवस्था में उन्होंने कहा कि आज स्वर्ण समाज के कपड़े उतर गए हैं और यूजीसी बिल को लेकर भी सरकार और संसद की चुप्पी पर सवाल खड़े किए।

More Read

सीटेट परीक्षा केंद्र पर पुलिस द्वारा पकड़ा गया सॉल्वर
सीटेट परीक्षा में यूपी के पांच जिलों में सॉल्वर पकड़े गए, पुलिस कर रही जांच
आजमगढ़: कुत्तों के विवाद में फायरिंग, आरोपी दीपक चौबे गिरफ्तार
अयोध्या: फर्जी पुलिसकर्मी ने व्यापारी से थाना गेट पर ₹40,000 की ठगी की
वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ पांच आरोपी किए गिरफ्तार

पूरे घटनाक्रम पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। डीएम का कहना है कि बंधक बनाए जाने जैसी कोई बात पूरी तरह गलत और भ्रामक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीसीएस अधिकारियों की मौजूदगी में सामान्य माहौल में चाय पर बातचीत हुई थी, ताकि यह समझा जा सके कि अलंकार अग्निहोत्री ने अचानक इस्तीफा देने का निर्णय क्यों लिया। उनके अनुसार, इसके अलावा कोई असामान्य या दबाव की स्थिति नहीं थी।

फिलहाल, सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे और उनके द्वारा लगाए गए आरोपों ने बरेली प्रशासन को कठघरे में ला खड़ा किया है। एक ओर अधिकारी आरोपों को निराधार बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अलंकार अग्निहोत्री अपने आरोपों पर अडिग हैं। यह मामला अब केवल एक इस्तीफे तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि प्रशासनिक कार्यशैली, अधिकारियों के सम्मान और व्यवस्था की पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आने वाले दिनों में इस पूरे प्रकरण पर शासन और प्रशासन का अगला कदम क्या होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Share on WhatsApp
TAGGED:City MagistrateDistrict AdministrationDM Avinash SinghPCS OfficersUttar Pradeshइस्तीफाबरेली
What do you think?
Love0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Previous Article वाराणसी चौबेपुर में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार वाराणसी: ऑपरेशन चक्रव्यूह में चौबेपुर पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी का किया खुलासा , वांछित आरोपी गिरफ्तार
Next Article टी20 विश्व कप 2026 विवाद: ICC, भारत-श्रीलंका मेजबानी, बांग्लादेश बाहर और पाकिस्तान संकट टी-20 विश्वकप से पहले सियासी और क्रिकेटी घमासान, बांग्लादेश बाहर, पाकिस्तान पर भी मंडराया संकट
कोई टिप्पणी नहीं कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest
सीटेट परीक्षा केंद्र पर पुलिस द्वारा पकड़ा गया सॉल्वर

सीटेट परीक्षा में यूपी के पांच जिलों में सॉल्वर पकड़े गए, पुलिस कर रही जांच

महोबा में कुर्मी और लोध नेताओं के बीच राजनीतिक टकराव

महोबा विवाद: कुर्मी-लोध संघर्ष से उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल

सोनभद्र पुलिस ने साइबर ठगी पीड़ित को धनराशि लौटाई

सोनभद्र: साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने लौटाए 58872 रुपये

बरहज पुलिस द्वारा गिरफ्तार गोतस्कर राशिद की तस्वीर

बरहज पुलिस ने 20 हजार के इनामी गो-तस्कर राशिद को किया गिरफ्तार

वाराणसी के कोदोपुर वार्ड 65 में इंटरलॉकिंग गली निर्माण कार्य का शिलान्यास

वाराणसी: रामनगर-पार्षद रामकुमार यादव ने किया कोदोपुर में विकास कार्य का शिलान्यास

आजमगढ़ पुलिस ने फायरिंग के आरोपी दीपक चौबे को गिरफ्तार किया

आजमगढ़: कुत्तों के विवाद में फायरिंग, आरोपी दीपक चौबे गिरफ्तार

अयोध्या रौनाही थाना गेट के सामने व्यापारी से ठगी

अयोध्या: फर्जी पुलिसकर्मी ने व्यापारी से थाना गेट पर ₹40,000 की ठगी की

वाराणसी पुलिस अवैध जुआ कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी

वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ पांच आरोपी किए गिरफ्तार

वाराणसी दालमंडी में ध्वस्तीकरण के दौरान भवन में लगी आग

वाराणसी दालमंडी में ध्वस्तीकरण के विरोध में भवन मालिक ने लगाई आग, मचा हड़कंप

वाराणसी दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान प्रशासनिक कार्रवाई

वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान पेट्रोल फेंककर आग लगाने से मचा हड़कंप

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
Related News
वाराणसी पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट आरोपी की गिरफ्तारी
Varanasi

वाराणसी: राजातालाब पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

भदोही में पुलिस ने चोरी गई भैंस बरामद की
Bhadohi

भदोही: ज्ञानपुर पुलिस ने भैंस चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

भदोही जिला कारागार में अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण
Bhadohi

भदोही जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

सोनभद्र में एनडीपीएस कोर्ट द्वारा गांजा तस्करी के दोषियों को सजा
Sonbhadra

सोनभद्र में 825 किलोग्राम गांजा तस्करी के दो दोषियों को 10 वर्ष की सजा

सोनभद्र पुलिस द्वारा बरामद की गई चोरी की बाइक और स्कूटी
Sonbhadra

सोनभद्र: चोपन पुलिस ने दो वाहन चोर गिरफ्तार किए, चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद

  • Quick Links:
  • Varanasi
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi News
  • पुलिस कार्रवाई
  • UP Police
  • Law and Order
  • Varanasi
  • Sonbhadra
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • India
  • Bihar
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.