News Report
JOIN US
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • UP Police
  • Varanasi News
  • पुलिस कार्रवाई
  • Law and Order
  • Varanasi
LATEST NEWS
हरदोई: पत्रकार उत्पीड़न पर बरसी न्यायिक आग, फर्जी इनाम और एनकाउंटर साजिश पर कड़ा प्रहार
बिहार: पटना में नीट छात्रा हत्याकांड पर मुखर सांसद पप्पू यादव देर रात हुए गिरफ्तार
लखनऊ: निर्माणाधीन होटल ताज के बेसमेंट में भीषण आग, 200 श्रमिक सुरक्षित निकाले गए
वाराणसी: शहीद की पत्नी के घर चोरी, इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने कमिश्नर से मिलकर उठाई न्याय की आवाज
उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में संभावित 20% बढ़ोतरी, घरेलू और उद्योगों पर असर
वाराणसी में पुलिस अतिथि गृह काशी गंगा और सभागार का भव्य उद्घाटन
भारत ने छठी बार जीता अंडर 19 वर्ल्ड कप, इंग्लैंड को 100 रन से हराया
गाजियाबाद के एसडीएम सहित तीन अधिकारी निलंबित, चंदौली भूमि घोटाले में बड़ी कार्रवाई
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: नकल रोकने के लिए पहली बार केंद्रों पर लगेंगे जैमर
भदोही में शराब तस्करी के दोषियों को शीघ्र सजा, पुलिस-न्यायालय की त्वरित कार्रवाई
भदोही में गैंगस्टर की अवैध संपत्ति जब्त, पुलिस का सख्त अभियान जारी
परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी ने छात्रों को आत्मविकास का दिया संदेश
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय का निरीक्षण, कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश
सोनभद्र: ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी में पीड़ित को 5000 रुपये लौटाए, पुलिस की तत्परता
सरकार का सहयोग मिला तो बिना आर्थिक मदद के खड़ा होगा फिल्म उद्योग
वाराणसी: हनुमान मंदिर में भव्य वार्षिक श्रृंगार और विशाल भंडारा संपन्न
बनारस रेल इंजन कारखाना के अभिमन्यु राय बने यूपी सब जूनियर वॉलीबॉल टीम के कोच
वाराणसी: नाबालिग से दुराचार के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी एएनटीएफ ने 430 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
वाराणसी: भेलूपुर में जानलेवा हमले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: ऑपरेशन चक्रव्यूह में चौबेपुर पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी का किया खुलासा , वांछित आरोपी गिरफ्तार

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 26/01/2026 21:22
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
3 Min Read
वाराणसी चौबेपुर में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चौबेपुर पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

वाराणसी: चौबेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के अंतर्गत ट्रैक्टर चोरी के एक मामले का त्वरित और प्रभावी खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने न सिर्फ चोरी गए ट्रैक्टर को बरामद किया, बल्कि इस वारदात में शामिल एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों के बीच हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को वादी द्वारा थाना चौबेपुर पर लिखित तहरीर दी गई थी, जिसमें बताया गया कि संदहा बालू मंडी में खड़ा उसका ट्रैक्टर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर थाना चौबेपुर पर मु0अ0सं0 051/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उप निरीक्षक अपराजित सिंह द्वारा की जा रही थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल छानबीन शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि ट्रैक्टर चोरी में शामिल अभियुक्त संदहा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए घेराबंदी कर रविवार को संदहा स्थित देशी शराब के ठेके के पीछे से अभियुक्त संदीप राजभर पुत्र प्रमोद राजभर, निवासी ग्राम नेवादा, थाना चौबेपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ एक 16 वर्षीय बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त संदीप राजभर ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर संदहा बालू मंडी से ट्रैक्टर चोरी की थी और उसे सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया था। दोनों चोरी किए गए ट्रैक्टर को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई एक अदद ट्रैक्टर भी बरामद कर ली है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त संदीप राजभर के खिलाफ पूर्व में भी थाना चौबेपुर में चोरी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और बाल अपचारी के संबंध में नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

More Read

पटना में पप्पू यादव की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस कार्रवाई
बिहार: पटना में नीट छात्रा हत्याकांड पर मुखर सांसद पप्पू यादव देर रात हुए गिरफ्तार
वाराणसी: शहीद की पत्नी के घर चोरी, इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने कमिश्नर से मिलकर उठाई न्याय की आवाज
वाराणसी में पुलिस अतिथि गृह काशी गंगा और सभागार का भव्य उद्घाटन
भदोही में शराब तस्करी के दोषियों को शीघ्र सजा, पुलिस-न्यायालय की त्वरित कार्रवाई

इस सफल अभियान में उप निरीक्षक अपराजित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्य विकास कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र यादव, अभिषेक सिंह एवं अखिलेश यादव शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना करते हुए इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में एक अहम कदम बताया है।

Share on WhatsApp
TAGGED:ArrestCrime NewsOperation ChakravyuhTractor TheftUP Policeचौबेपुरवाराणसी
What do you think?
Love0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Follow:
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy editing, fact-checking, headline optimization, and maintaining consistency in news presentation.
Previous Article वाराणसी मंडुवाडीह पुलिस ने मुंबई से आरोपी समीर को गिरफ्तार कर नाबालिग किशोरी को बरामद किया वाराणसी: नाबालिग किशोरी अपहरण केस में मंडुवाडीह पुलिस ने मुंबई से आरोपी समीर को किया गिरफ्तार
Next Article बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद जिला प्रशासन पर आरोप बरेली: सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद गंभीर आरोप, जिला प्रशासन पर उठे सवाल
कोई टिप्पणी नहीं कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest
हरदोई पत्रकार उत्पीड़न पर हाईकोर्ट की सख्ती

हरदोई: पत्रकार उत्पीड़न पर बरसी न्यायिक आग, फर्जी इनाम और एनकाउंटर साजिश पर कड़ा प्रहार

पटना में पप्पू यादव की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस कार्रवाई

बिहार: पटना में नीट छात्रा हत्याकांड पर मुखर सांसद पप्पू यादव देर रात हुए गिरफ्तार

लखनऊ विभूतिखंड होटल ताज में आग लगने के बाद धुएं से घिरा परिसर

लखनऊ: निर्माणाधीन होटल ताज के बेसमेंट में भीषण आग, 200 श्रमिक सुरक्षित निकाले गए

वाराणसी में शहीद की पत्नी के घर चोरी के बाद पुलिस और वेटरन्स संगठन

वाराणसी: शहीद की पत्नी के घर चोरी, इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने कमिश्नर से मिलकर उठाई न्याय की आवाज

उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी का संकेत

उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में संभावित 20% बढ़ोतरी, घरेलू और उद्योगों पर असर

वाराणसी पुलिस कार्यालय में काशी गंगा अतिथि गृह और सभागार का उद्घाटन समारोह

वाराणसी में पुलिस अतिथि गृह काशी गंगा और सभागार का भव्य उद्घाटन

भारत अंडर 19 क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप जीत 2026

भारत ने छठी बार जीता अंडर 19 वर्ल्ड कप, इंग्लैंड को 100 रन से हराया

गाजियाबाद एसडीएम विराग पांडे और अन्य अधिकारियों का निलंबन

गाजियाबाद के एसडीएम सहित तीन अधिकारी निलंबित, चंदौली भूमि घोटाले में बड़ी कार्रवाई

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र पर लगाए गए जैमर की तस्वीर

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: नकल रोकने के लिए पहली बार केंद्रों पर लगेंगे जैमर

भदोही पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब तस्करी के आरोपी

भदोही में शराब तस्करी के दोषियों को शीघ्र सजा, पुलिस-न्यायालय की त्वरित कार्रवाई

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
RSS FeedFollow
Related News
चौबेपुर पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी
Varanasi

वाराणसी: नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी को चौबेपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

चौबेपुर पुलिस द्वारा आरोपी युवक की गिरफ्तारी
Varanasi

वाराणसी: चौबेपुर पुलिस ने नाबालिग को भगाने वाले आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

लोहता पुलिस टीम द्वारा अपहृत किशोरी की बरामदगी और बाल अपचारी की गिरफ्तारी
Varanasi

वाराणसी: लोहता पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद किया, बाल अपचारी गिरफ्तार

बलिया हल्दी थाना पुलिस द्वारा अपहरण के आरोपी की गिरफ्तारी
Ballia

बलिया: हल्दी पुलिस ने अपहरण के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

काशी विद्यापीठ में यूजीसी रेगुलेशन के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
Varanasi

काशी विद्यापीठ में यूजीसी रेगुलेशन पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, परिसर में तनाव

  • Quick Links:
  • Varanasi
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Uttar Pradesh
  • UP Police
  • Varanasi News
  • पुलिस कार्रवाई
  • Law and Order
  • Varanasi
  • वाराणसी पुलिस
  • India
  • Bihar
  • उत्तर प्रदेश
  • Arrest
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.