News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • गिरफ्तारी
LATEST NEWS
वाराणसी: पीएसी जवान ने दो सब्जी विक्रेताओं पर किया हमला, एक की हालत गंभीर
वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से सजी शाम
आईपीएल 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने अयोध्या में पूजा कर लिया जीत का आशीर्वाद
पडरौना में हाईवे से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच शातिर गिरफ्तार
प्रतापगढ़: किशोरी आत्महत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मतांतरण का केस दर्ज
कानपुर देहात में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, भीड़ नियंत्रित करने को बुलाई पुलिस
बलिया में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी, विरोध पर मारपीट और धमकी का आरोप
वाराणसी यूपी कॉलेज हत्याकांड: मुख्य आरोपी मंजीत चौहान गिरफ्तार, अनुज सिंह फरार
वाराणसी: दहेज उत्पीड़न मामले में ससुर गिरफ्तार, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का आरोप
बलिया: सिकन्दरपुर में युवक अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

चौबेपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 03/02/2026 17:20
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
चौबेपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन चोरी के आरोपी
वरुणा जोन, वाराणसी: चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामान

वाराणसी कमिश्नरेट के वरुणा जोन अंतर्गत थाना चौबेपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया माल बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में चोरी, लूट और नकबजनी की घटनाओं के सफल खुलासे एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस चोरी की घटना का पर्दाफाश किया। थाना चौबेपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 0044/2026, धारा 305(ए) बीएनएस तथा बढ़ोत्तरी धारा 317(2) और 331(4) बीएनएस से संबंधित इस मामले में पुलिस लंबे समय से अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी।

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि दिनांक 22 जनवरी 2026 को वादी द्वारा थाना चौबेपुर मे लिखित प्रार्थना पत्र देकर घर से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने की सूचना दी गई थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उप निरीक्षक शिवप्रकाश वर्मा द्वारा विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने योजना बनाकर दबिश दी।

दिनांक 03 फरवरी 2026 को थाना चौबेपुर पुलिस टीम ने पर्वतपुर क्रॉसिंग के पास से तीनों अभियुक्तों को समय करीब 11 बजकर 30 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में देवा सोनकर पुत्र रामबचन सोनकर निवासी ग्राम दमोदरपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी, अनील कुमार पुत्र जयराम प्रसाद निवासी ग्राम खोनपुर मंगरहुआ थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी तथा तिरसूराज विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय धन्नूलाल विश्वकर्मा निवासी पाण्डेयपुर न्यू बस्ती थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी हाल पता बेलवरिया थाना शिवपुर जनपद वाराणसी शामिल हैं।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है, जिसमें सफेद धातु की एक जोड़ी पैजनी, एक जोड़ी पायल, एक अदद करधनी तथा पीली धातु की एक जोड़ी कान की बाली शामिल है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

More Read

वाराणसी में पीएसी जवान का हमला, घायल सब्जी विक्रेता
वाराणसी: पीएसी जवान ने दो सब्जी विक्रेताओं पर किया हमला, एक की हालत गंभीर
वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से सजी शाम
वाराणसी: दहेज उत्पीड़न मामले में ससुर गिरफ्तार, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का आरोप
वाराणसी यूपी कॉलेज हत्याकांड: मुख्य आरोपी मंजीत चौहान गिरफ्तार, अनुज सिंह फरार

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवप्रकाश वर्मा, उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल बुद्धू सिंह सेंगर, हेड कांस्टेबल अखिलेश सरोज तथा कांस्टेबल शशि सरोज शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

वरुणा जोन पुलिस ने आमजन से अपील की है कि चोरी या अन्य आपराधिक घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Share on WhatsApp
TAGGED:House TheftUP PoliceVaranasi Crimeचोरीचौबेपुरपुलिस गिरफ्तारीवाराणसी
Previous Article सोनभद्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार साइबर ठगी गिरोह के आरोपी सोनभद्र में न्यूड फोटो वायरल धमकी देकर साइबर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
Next Article चितईपुर पुलिस द्वारा दहेज उत्पीड़न आरोपी की गिरफ्तारी वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न केस में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Latest
वाराणसी में पीएसी जवान का हमला, घायल सब्जी विक्रेता

वाराणसी: पीएसी जवान ने दो सब्जी विक्रेताओं पर किया हमला, एक की हालत गंभीर

दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में दीपों और भीड़ का दृश्य

वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से सजी शाम

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी अयोध्या में पूजा करते हुए

आईपीएल 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने अयोध्या में पूजा कर लिया जीत का आशीर्वाद

पडरौना में डीजल चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

पडरौना में हाईवे से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच शातिर गिरफ्तार

प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी

प्रतापगढ़: किशोरी आत्महत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मतांतरण का केस दर्ज

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.