News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया 34 लाख की सड़क-सीवर परियोजना का शिलान्यास
वाराणसी: गंगा नौका संचालन पर सख्ती अब सिर्फ पंजीकृत और RTM प्रमाणित नावों को ही अनुमति
वाराणसी: अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, निकली भव्य पदयात्रा
मन की बात के 134वें एपिसोड ने जगाई नई चेतना: वाराणसी में सुना गया PM मोदी का प्रेरक संदेश
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हमला: टीएमसी ने भाजपा पर लगाया मारपीट का आरोप
वाराणसी पुलिस में उपनिरीक्षकों के लिए नई मार्किंग प्रणाली: प्रदर्शन तय करेगा पद
भगवान बुद्ध के शिष्यों के पवित्र अवशेष मंगोलिया ले जाएंगे, महामहिम लक्ष्मण आचार्य
जनता का भरोसा बने विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सुल्तानपुर पहुंचकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
बागपत में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए DSO अनूप तिवारी
रामनगर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का फूंका पुतला
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Deoria

देवरिया: अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह मौत मामले में प्रधान के दो बेटे गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 18/04/2026 19:24
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
देवरिया में गिरफ्तार हुए ग्राम प्रधान के बेटे पुलिस हिरासत में
देवरिया पुलिस ने अधिवक्ता मौत मामले में ग्राम प्रधान के दो बेटों को गिरफ्तार किया।
Contents
  • देवरिया: अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह की मौत मामले में प्रधान के दो बेटे गिरफ्तार, भेजे गए जेल
  • सीसी रोड निर्माण को लेकर हुआ था विवाद
  • पुत्र की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
  • अन्य आरोपित अभी फरार, पुलिस कर रही तलाश
  • प्रशासनिक जांच भी तेज, एडीएम ने दर्ज किए बयान
  • जांच के दौरान अधिकारी रहे मौजूद
  • मामले ने पकड़ा तूल, आगे और कार्रवाई संभव

देवरिया: अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह की मौत मामले में प्रधान के दो बेटे गिरफ्तार, भेजे गए जेल

देवरिया जिले में अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान के दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपित ग्राम प्रधान समेत अन्य नामजद अभी फरार बताए जा रहे हैं।

सीसी रोड निर्माण को लेकर हुआ था विवाद

घटना बरहज तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की है, जहां अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह के घर के सामने चकनाली की जमीन पर सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा था। अधिवक्ता इस निर्माण का विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर 5 अप्रैल को ग्राम प्रधान राजेश यादव और उनके समर्थकों से उनका विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान प्रधान पक्ष के लोगों ने अधिवक्ता के साथ धक्का-मुक्की की, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई।

पुत्र की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

मृतक के पुत्र प्रशांत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान राजेश यादव, दुबौली गांव के प्रधान गामा यादव, तारकेश्वर यादव, कुलवंत यादव, सुखवंत यादव उर्फ बीरू सहित आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शनिवार सुबह प्राथमिक विद्यालय करजहां के पास से कुलवंत यादव और सुखवंत यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

More Read

रामनगर पुलिस द्वारा दुराचार के आरोपी सोनू प्रजापति को गिरफ्तार कर ले जाते हुए
शादी का सपना दिखाकर रचा छल का जाल, रामनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पार
काशी विश्वनाथ धाम में दलालों पर बड़ा शिकंजा, VIP दर्शन के नाम पर 25 ठग गिरफ्तार
वाराणसी: रामनगर में अवैध कारोबार का महाजाल, आखिर किसके इशारे पर चल रहा काला साम्राज्य
चंदौली फायरिंग कांड का खुलासा: क्रिकेट विवाद से फिरौती, 3 आरोपी गिरफ्तार

अन्य आरोपित अभी फरार, पुलिस कर रही तलाश

पुलिस के अनुसार, इस मामले में ग्राम प्रधान राजेश यादव समेत अन्य आरोपित अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

प्रशासनिक जांच भी तेज, एडीएम ने दर्ज किए बयान

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी जांच तेज कर दी गई है। एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह शनिवार को लक्ष्मीपुर गांव पहुंचे और ग्राम पंचायत सचिवालय में बंद कमरे में पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए।

इस दौरान अधिवक्ता के पुत्र प्रशांत सिंह और सिद्धार्थ, भतीजे दुष्यंत, ग्रामीण रजनीकांत उर्फ मुन्ना और विनोद सिंह के बयान लिए गए। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

More Read

सीबीआई अधिकारी कोयला कारोबारी विनय राय को वाराणसी में गिरफ्तार कर ले जाते हुए।
वाराणसी में CBI की बड़ी कार्रवाई: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में कोयला कारोबारी विनय राय गिरफ्तार
वाराणसी में नौकरी के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा: फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
वाराणसी: भ्रष्टाचार पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, घटिया सड़क निर्माण में ठेकेदारों पर FIR
प्रयागराज में शादी के दौरान हंगामा: महिला ने खुद को पत्नी बताकर रुकवाई शादी, दूल्हा हिरासत में

जांच के दौरान अधिकारी रहे मौजूद

जांच के दौरान एसडीएम हरिशंकर लाल, तहसीलदार अरुण कुमार यादव और चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं, अधिवक्ता समुदाय के लोग भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

मामले ने पकड़ा तूल, आगे और कार्रवाई संभव

अधिवक्ता की मौत के इस मामले ने क्षेत्र में गंभीर रूप ले लिया है। पुलिस और प्रशासन दोनों ही स्तर पर जांच जारी है। संभावना जताई जा रही है कि जांच के आधार पर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी और धाराओं में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का पूर्ण खुलासा किया जाएगा।

Share on WhatsApp
TAGGED:Deoria newsअधिवक्ता मौतगिरफ्तारीग्राम प्रधानदेवरियापुलिस कार्रवाईबिजेंद्र सिंह
Previous Article पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाता हुआ युवक, लोग बचाने की कोशिश करते हुए गंगधाड़ी: थप्पड़ से आहत युवक ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर
Next Article सत्येंद्र बारी बीनू जी श्रमिक प्रतिनिधियों से गंभीर चर्चा करते हुए यूपी सदन बैठक से गूंजा जनसेवा का संकल्प, सत्येंद्र बारी बने श्रमिकों की उम्मीदों का केंद्र
Latest
विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर में सड़क-सीवर परियोजना का शिलान्यास करते हुए।

रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया 34 लाख की सड़क-सीवर परियोजना का शिलान्यास

वाराणसी के गंगा घाट पर कतार में खड़ी नावें, कुछ नावों पर यात्री बैठे हैं और पास में गंगा नदी बह रही है।

वाराणसी: गंगा नौका संचालन पर सख्ती अब सिर्फ पंजीकृत और RTM प्रमाणित नावों को ही अनुमति

वाराणसी में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर निकली पदयात्रा में हाथों में ध्वज लिए श्रद्धालु

वाराणसी: अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, निकली भव्य पदयात्रा

वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ता संसदीय कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम सुनते हुए

मन की बात के 134वें एपिसोड ने जगाई नई चेतना: वाराणसी में सुना गया PM मोदी का प्रेरक संदेश

सोनारपुर में भीड़ के बीच टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, हेलमेट पहने हुए

अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हमला: टीएमसी ने भाजपा पर लगाया मारपीट का आरोप

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.