News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: रामनगर/बालिका गृह में किशोरी की संदिग्ध मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
पश्चिम बंगाल चुनाव बाद हिंसा पर शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला
वाराणसी: PMO कार्यालय में विधायक सौरभ श्रीवास्तव की जनसुनवाई, समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई
चंदौली: चकिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गो तस्कर रंजीत गिरफ्तार
काशी से कोलकाता तक गूंजा जनादेश: युवा नेतृत्व में अर्जुन शर्मा योगी ने बंगाल में दिलाई भाजपा को ऐतिहासिक जीत
मुख्यमंत्री योगी का काशी दौरा: मंदिरों में दर्शन, निजी कार्यक्रम में शिरकत और कड़ी सुरक्षा
वाराणसी: सीएम योगी का एक दिवसीय दौरा, धार्मिक कार्यक्रम- विकास समीक्षा और निजी मुलाकात
चंदौली से उगा जनसेवा का सूर्य, सतेंद्र बारी पूरे प्रदेश में जनविश्वास की पहचान
BJP का मिशन यूपी 2027, मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक बदलाव की तैयारी
लखनऊ 68 संविदा श्रमिकों के समायोजन पर आयोग सख्त, प्रशासन पर बढ़ा दबाव, कार्रवाई तेज
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Hardoi

हरदोई में बारिश व तेज हवाओं से गेहूं-सरसों को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 20/03/2026 19:30
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
बारिश में खेत में गिरी गेहूं की फसल
हरदोई के खेतों में बारिश और तेज हवाओं से नुकसान की तस्वीर
Contents
  • हरदोई में बारिश और तेज हवाओं से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं-सरसों को नुकसान
  • तेज हवाओं से गेहूं की फसल पलटी
  • कटी सरसों की फसल पर भी संकट
  • गन्ने की फसल को मिला फायदा
  • वैज्ञानिकों ने जताई उत्पादन घटने की आशंका
  • तापमान में गिरावट, बढ़ी ठंडक

हरदोई में बारिश और तेज हवाओं से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं-सरसों को नुकसान

हरदोई जनपद में शुक्रवार को हुई बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अचानक बदले मौसम के चलते जहां गेहूं की फसल खेतों में गिर गई, वहीं कटी हुई सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। हालांकि गन्ने की फसल के लिए यह बारिश लाभकारी मानी जा रही है।

तेज हवाओं से गेहूं की फसल पलटी

शुक्रवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलीं, जिससे पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल खेतों में ही पलट गई। शाहाबाद तहसील क्षेत्र के अयारी गांव के किसान इम्तियाज अली और लकी गुप्ता ने बताया कि तेज हवा के कारण उनकी फसल को काफी नुकसान हुआ है।

कटी सरसों की फसल पर भी संकट

खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल भी बारिश से प्रभावित हुई है। किसानों के अनुसार सरसों की खदाई का कार्य होना था, लेकिन बारिश के कारण यह कार्य रुक गया है। अब धूप निकलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी, जिससे नुकसान बढ़ने की आशंका है।

गन्ने की फसल को मिला फायदा

जहां एक ओर गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान हुआ है, वहीं गन्ने की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हुई है। किसानों को फिलहाल सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे लागत में कुछ राहत मिल सकती है।

वैज्ञानिकों ने जताई उत्पादन घटने की आशंका

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ए.के. तिवारी ने बताया कि इस बारिश से गेहूं और सरसों के उत्पादन पर असर पड़ सकता है। साथ ही सब्जी की फसलों को भी नुकसान की संभावना है।

More Read

गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर संबोधित करते हुए
गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण: सीएम योगी ने किसानों के योगदान को बताया परियोजना की नींव
वाराणसी और पूर्वांचल में आंधी-बारिश का कहर, लहुराबीर में संकेतक गिरा, जनजीवन अस्त-व्यस्त
वाराणसी सहित पूर्वांचल में बदला मौसम, तेज हवाएं-बारिश व ओलावृष्टि से तापमान में भारी गिरावट
हरदोई: गंगा एक्सप्रेस-वे पर बरातियों से भरी बस पलटी, दर्दनाक हादसे में चालक की मौत

तापमान में गिरावट, बढ़ी ठंडक

मौसम वेधशाला के प्रभारी आर.सी. वर्मा के अनुसार, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से घटकर 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जनपद में 3.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। तापमान में गिरावट के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

अचानक बदले मौसम ने जहां किसानों के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं, वहीं आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है।

Share on WhatsApp
TAGGED:किसानकृषि समाचारगेहूंबारिशमौसम अपडेटसरसोंहरदोई
Previous Article वाराणसी पुलिस ने अभियुक्त को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया वाराणसी: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, धमकी भी दी
Next Article सारनाथ में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम वाराणसी: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी सारनाथ से गिरफ्तार
Latest
वाराणसी बालिका गृह के बाहर पुलिस जांच और सुरक्षाकर्मी

वाराणसी: रामनगर/बालिका गृह में किशोरी की संदिग्ध मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

शुभेंदु अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए, पीछे पश्चिम बंगाल चुनाव बाद हिंसा का दृश्य

पश्चिम बंगाल चुनाव बाद हिंसा पर शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला

विधायक सौरभ श्रीवास्तव जनसुनवाई में लोगों की समस्या सुनते हुए

वाराणसी: PMO कार्यालय में विधायक सौरभ श्रीवास्तव की जनसुनवाई, समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई

चकिया पुलिस द्वारा 50 हजार के इनामी गो तस्कर रंजीत को गिरफ्तार करते हुए

चंदौली: चकिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गो तस्कर रंजीत गिरफ्तार

अर्जुन शर्मा योगी पश्चिम बंगाल चुनाव अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ

काशी से कोलकाता तक गूंजा जनादेश: युवा नेतृत्व में अर्जुन शर्मा योगी ने बंगाल में दिलाई भाजपा को ऐतिहासिक जीत

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.