News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
राहुल गांधी को भगवान राम बयान मामले में वाराणसी कोर्ट का समन, आज सुनवाई
भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी
प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाज सुरक्षित लौटे, 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Jharkhand

Jharkhand नगर निकाय चुनाव: नामांकन से मतगणना तक वीडियोग्राफी, संवेदनशील बूथों पर कड़ी सुरक्षा

Mridul Kr Tiwari Editor in Chief News Report Newspaper
Last updated: 28/01/2026 16:44
By
Mridul Kumar Tiwari
Mridul Kr Tiwari Editor in Chief News Report Newspaper
ByMridul Kumar Tiwari
Mridul Kumar Tiwari is the Editor-in-Chief of News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to credible, independent, and public-interest journalism. He oversees editorial operations, newsroom standards,...
Follow:
Share
4 Min Read
jharkhand municipal elections videography from nomination to counting 1769598845

Jharkhand News: नगर निकाय चुनाव में कड़ी निगरानी, नामांकन से मतगणना तक होगी वीडियोग्राफी

झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सख्त व्यवस्था लागू की है। चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस चुनाव में नोटा का कोई विकल्प नहीं होगा और मतदाताओं को किसी न किसी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करना अनिवार्य होगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर आठ जनवरी को ही संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की जा चुकी है। बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग गृह विभाग अपर पुलिस महानिदेशक अभियान सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक शामिल रहे। इस दौरान विधि व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।

आयोग के अनुसार इस बार नगर निकाय चुनाव में सामान्य से अधिक संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। ऐसे सभी बूथों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। मतदान केंद्रों के साथ साथ मतगणना केंद्रों और बैलेट बॉक्स को बज्रगृह तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए भी पुलिस बल की विशेष व्यवस्था की जा रही है। यह जिम्मेदारी गृह विभाग और अपर पुलिस महानिदेशक अभियान के स्तर से सुनिश्चित की जा रही है।

चुनाव को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आयोग द्वारा सभी निर्वाचन क्षेत्रों में सामान्य प्रेक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के चुनावी खर्च पर नजर रखने के लिए व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए जाएंगे। सभी प्रेक्षकों को चुनाव प्रक्रिया की गहन निगरानी के लिए आयोग द्वारा विशेष रूप से ब्रीफ किया जा रहा है और उनसे समय समय पर रिपोर्ट ली जाएगी ताकि पूरी प्रक्रिया पर आयोग का सीधा नियंत्रण बना रहे।

More Read

धनबाद सिविल कोर्ट परिसर में डॉग स्क्वाड और पुलिसकर्मी सुरक्षा जांच करते हुए
धनबाद सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर से सघन जांच
लातेहार व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद सघन तलाशी अभियान
देवघर में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 11 ठग गिरफ्तार, 11 मोबाइल व 1.01 लाख बरामद
जमशेदपुर:मानगो निगम चुनाव में सुधा गुप्ता की जीत,भाजपा प्रत्याशी को 18,601 वोट से हराया

राज्य निर्वाचन आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि चुनाव कार्य में लगे सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी चुनाव संबंधी कदाचार में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ बिना किसी हिचकिचाहट के सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयोग ने सभी से निर्भीक और निष्पक्ष होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई है।

कमजोर और संवेदनशील वर्गों के मतदाताओं की सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया है। आयोग ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने का भरोसा दिलाते हुए बताया कि अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत यदि कोई व्यक्ति उन्हें डराने या प्रभावित करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। इसके लिए वलनरबिलिटी मैपिंग भी की गई है ताकि किसी भी प्रकार की दबाव या धमकी की स्थिति को पहले ही रोका जा सके।

राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि इन सभी उपायों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हों और हर मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

More Read

पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर जांच कर रहे हैं, पास में एक पुलिस वाहन भी है।
जमशेदपुर और आदित्यपुर में हत्या से हड़कंप घरेलू विवाद में दो घर बर्बाद, पुलिस जांच जारी
गोड्डा महागामा हत्याकांड: देवर-भाभी के अवैध संबंध में हुई अमित मोदी की हत्या, 3 गिरफ्तार
ऑपरेशन नारकोस: हटिया स्टेशन पर 7.5 किलो गांजा बरामद, 60 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार
प्राणमिता चंद्रा ने अखिल भारतीय एथलेटिक्स में जीते दो स्वर्ण, एक कांस्य पदक
Share on WhatsApp
TAGGED:Jharkhand NewsNOTASecurity व्यवस्थाSensitive BoothsState Election Commissionनगर निकाय चुनाववीडियोग्राफी
Previous Article palamu illegal mini mobile factory busted two arrested 1000 plus seized 1769598324 पलामू में अवैध मिनी मोबाइल फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; 1000+ मोबाइल व पुर्जे जब्त
Next Article thailand queen simple style shopping in mau ghosi 1769599266 थाईलैंड की महारानी का सादगी भरा अंदाज: मऊ के घोसी में ठेले से जलेबी, केला-मूंगफली की खरीदारी
Latest
वाराणसी कोर्ट में राहुल गांधी पर सुनवाई

राहुल गांधी को भगवान राम बयान मामले में वाराणसी कोर्ट का समन, आज सुनवाई

निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया

भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी

प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा की गिरफ्तारी

प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर

एनएसयूआई कार्यकर्ता वाराणसी में नाली से चूल्हा जलाते हुए

वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा

रामनगर में नलों से बहता बदबूदार और गंदा पानी

वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.