News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी में शराबबंदी के दौरान अवैध बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 24 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार
वाराणसी: PM मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी तेज, 13 स्थानों पर होगा अभिनंदन
वाराणसी: विंग्स ओवर गंगा एयर शो का रोमांच, राफेल-सुखोई की गर्जना से गूंजा काशी का आसमान
चंदौली में डबल मर्डर से सनसनी: बोरे में बंद दो युवकों के शव माइनर-नाले में मिले
वाराणसी में ऐतिहासिक भरत मिलाप: राम-भरत के मिलन पर भावुक हुए श्रद्धालु
वाराणसी में 22 और 23 अक्टूबर को स्कूल बंद, भरत मिलाप और चुनाव के कारण अवकाश
सामनेघाट पुल पर 4 बसों से भीषण जाम, वाराणसी में ट्रैफिक व्यवस्था और पुलिस पर सवाल
वाराणसी रामलीला बाइक चोरी: दो आरोपी गिरफ्तार, तीन सुपर स्प्लेंडर बरामद
मोतिहारी में दशहरा मेले से लौट रहे दंपती के साथ वारदात, पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, 8 गिरफ्तार
काशी में मां सिद्धिदात्री की आराधना के साथ नवरात्रि का समापन
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Jharkhand

देवघर में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 11 ठग गिरफ्तार, 11 मोबाइल व 1.01 लाख बरामद

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 03/03/2026 16:25
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
देवघर में साइबर ठगों की गिरफ्तारी, मोबाइल और नकदी बरामद
देवघर पुलिस ने 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर 11 मोबाइल और 1.01 लाख रुपये बरामद किए।
Contents
  • देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 साइबर ठगी आरोपित गिरफ्तार
  • इन आरोपितों की हुई गिरफ्तारी
  • 1.01 लाख रुपये नकद बरामद
  • ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
  • छापेमारी दल में शामिल रहे अधिकारी

देवघर में 11 साइबर ठग गिरफ्तार, 11 मोबाइल और 1.01 लाख रुपये बरामद

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 साइबर ठगी आरोपित गिरफ्तार

देवघर में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार को 11 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सभी आरोपितों को पथरौल थाना क्षेत्र के सरहैता गांव के पास स्थित जंगल से पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पास से 11 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड और 1.01 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

इन आरोपितों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपितों में पथरौल थाना क्षेत्र के फुलराम गांव निवासी चंदन कुमार, सिमरातरी गांव निवासी राहुल कुमार दास और कुंदन कुमार, पितौंजिया गांव निवासी दिवाकर महरा, सारठ थाना क्षेत्र के उबिया गांव निवासी जब्बार अंसारी, करौं थाना क्षेत्र के जगाडीह गांव निवासी दीपक कुमार मंडल और प्रिंस कुमार मंडल, मधुपुर थाना क्षेत्र के पतरो गांव निवासी नीरज कुमार दास, देवीपुर थाना क्षेत्र के तिलौना गांव निवासी संजय कुमार दास तथा मोहनपुर थाना क्षेत्र के पदनबोना गांव निवासी रोहित कुमार यादव शामिल हैं।

1.01 लाख रुपये नकद बरामद

बरामद नकद राशि नीरज कुमार दास के पास से मिली है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि यह रकम साइबर ठगी से अर्जित की गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह राशि किन पीड़ितों से ठगी गई और यह पैसे आरोपित तक कैसे पहुंचे।

ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे गूगल पर विभिन्न कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर की जगह अपना फर्जी मोबाइल नंबर अपलोड कर देते थे। जब ग्राहक समस्या होने पर सहायता के लिए कॉल करते थे, तो ये लोग खुद को कंपनी का अधिकारी बताकर उन्हें झांसे में ले लेते थे।

More Read

पुलिस द्वारा चंदौली में साइबर कॉल सेंटर से जब्त किए गए कंप्यूटर और नेटवर्किंग उपकरण।
चंदौली में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी कॉल सेंटर का खुलासा, 5 गिरफ्तार
वाराणसी: रामनगर पुलिस की पैरवी से साइबर ठगी के ₹97250 वापस मिले
चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पूर्व बैंक कर्मचारी समेत 2 साइबर ठग गिरफ्तार, 300 खाते खुलवाए
रामनगर कॉलेज में साइबर जागरूकता: छात्रों को बताया ऑनलाइन ठगी से बचने का तरीका

इसके अलावा आरोपी फोनपे और पेटीएम जैसे डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को कॉल करते थे। इनाम और कैश ऑफर का लालच देकर लोगों से बैंकिंग जानकारी प्राप्त करते और उन्हें ठगी का शिकार बनाते थे।

छापेमारी दल में शामिल रहे अधिकारी

इस कार्रवाई में साइबर थाना के इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार मंडल, एसआई संतोष कुमार मंडल के साथ पथरौल और पथरड्डा थाना की पुलिस टीम शामिल रही। पूछताछ के बाद सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

देवघर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात नंबर पर बैंकिंग जानकारी साझा न करें और संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तुरंत साइबर थाना या राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

More Read

वाराणसी पुलिस द्वारा साइबर ठगी नेटवर्क के आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए और बरामद सामान दिखाते हुए।
वाराणसी: देशभर के साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, 116 करोड़ का खुलासा
चंदौली में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 गिरफ्तार, 16 राज्यों में 29 लाख की ठगी
वाराणसी में साइबर क्राइम टीम का बड़ा एक्शन: फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, 30 गिरफ्तार
वाराणसी में अंतरराज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा
Share on WhatsApp
TAGGED:ऑनलाइन धोखाधड़ीझारखंड पुलिसदेवघरदेवघर पुलिससाइबर अपराधसाइबर क्राइमसाइबर ठगी
Previous Article असम हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन और पुलिस बल असम हाईवे पर भीषण हादसा: धर्म कांटे के पास ट्रक-कार की टक्कर में श्रमिक की मौत, दो घायल
Next Article किशनगंज में फाटीपोखर तालाब में गिरी कार का दृश्य किशनगंज: पोठिया-इस्लामपुर रोड पर फाटीपोखर तालाब में गिरी कार, 3 की मौत 4 गंभीर रूप से घायल
Latest
वाराणसी में अवैध शराब जब्त करती पुलिस और गिरफ्तार आरोपी

वाराणसी में शराबबंदी के दौरान अवैध बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 24 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

वाराणसी: PM मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी तेज, 13 स्थानों पर होगा अभिनंदन

वाराणसी में गंगा घाटों के ऊपर उड़ते राफेल और सुखोई लड़ाकू विमान

वाराणसी: विंग्स ओवर गंगा एयर शो का रोमांच, राफेल-सुखोई की गर्जना से गूंजा काशी का आसमान

पुलिस अधिकारी चंदौली में माइनर और नाले के पास बोरे में बंद मिले शवों की जांच करते हुए

चंदौली में डबल मर्डर से सनसनी: बोरे में बंद दो युवकों के शव माइनर-नाले में मिले

वाराणसी में भरत मिलाप लीला के दौरान राम और भरत का भावुक मिलन

वाराणसी में ऐतिहासिक भरत मिलाप: राम-भरत के मिलन पर भावुक हुए श्रद्धालु

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image