News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: PMO कार्यालय में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं लोगों की समस्याएं
रामनगर के प्रतिष्ठित व्यापारी बृजमोहन प्रसाद जी का निधन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तपोवन में किया जनसंपर्क, प्राचीन काली मंदिर के जीर्णोद्धार की उठी मांग
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा: आंध्र तट पर 140 किमी/घंटा हवा, 53 ट्रेनें रद्द
महिला पत्रकार को धक्का देने के आरोप पर राहुल गांधी को SC का नोटिस, FIR-मुआवजे की मांग
मऊ: हत्यारोपी ने रची मौत की साजिश, बकरे का अंतिम संस्कार कर बनवाया मृत्यु प्रमाण पत्र
कराटे रामनगर एकेडमी की शानदार उपलब्धि: मंशा अब्बास को स्वर्ण, SGFI में दो का चयन
रोहनिया में घर में घुसकर सो रहे व्यक्ति पर चाकू से वार, ट्रामा सेंटर में चल रहा है उपचार
सुखोई, राफेल और तेजस के शौर्य से गूंजा काशी का आसमान, PM मोदी ने देखा भव्य एयर शो
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

काशी: डमरुओं की गूंज और वैदिक मंत्रों के बीच काशी में संपन्न हुआ बाबा विश्वनाथ का तिलकोत्सव

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 23/01/2026 20:39
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
6 Min Read
वाराणसी में बसंत पंचमी पर बाबा विश्वनाथ तिलकोत्सव की तिलक यात्रा, डमरू और वैदिक मंत्रोच्चार
टेढ़ीनीम महंत आवास पर पंचबदन चल प्रतिमा का तिलक—बसंत पंचमी से रंगभरी एकादशी तक मांगलिक अनुष्ठानों की शुरुआत।

वाराणसी: देवाधिदेव महादेव की अविनाशी नगरी काशी में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आस्था, परंपरा और लोक-संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। सदियों से चली आ रही काशी की लोक – परंपरा के अनुरूप टेढ़ीनीम स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर बाबा विश्वनाथ का तिलकोत्सव पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पंच-बदन चल प्रतिमा के तिलक के साथ ही काशी में बाबा के विवाह उत्सव से जुड़े मांगलिक अनुष्ठानों का विधिवत शुभारंभ हो गया, जो रंगभरी एकादशी तक निरंतर चलते रहेंगे।

काशी की परंपरा में बसंत पंचमी केवल ऋतु परिवर्तन का पर्व नहीं, बल्कि बाबा विश्वनाथ के मांगलिक संस्कारों की शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है। इस दिन महंत आवास पर होने वाला तिलकोत्सव लोकाचार के रूप में संपन्न होता है, जिसमें बाबा को परिवार के सदस्य की भांति सगुन अर्पित किया जाता है। यही कारण है कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि काशी की जीवंत सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बन जाता है।

पहली बार शीतला-धाम के लिंगिया महाराज ने चढ़ाया बाबा का तिलक

इस वर्ष बसंत पंचमी के दिन दशाश्वमेध स्थित सिद्धपीठ बड़ी शीतला माता मंदिर के श्रीमहंत शिवप्रसाद पाण्डेय ‘लिंगिया महाराज’ ने पहली बार काशीपुराधीश्वर बाबा विश्वनाथ का तिलकोत्सव चढ़ाया। शीतलाधाम महंत परिवार की ओर से यह पहला अवसर था, जिसने इस लोकपरंपरा को और अधिक ऐतिहासिक बना दिया।

बांस-फाटक स्थित श्री यंत्र पीठ से श्रीमहंत लिंगिया महाराज के नेतृत्व में भव्य तिलक यात्रा निकाली गई। यात्रा में 21 वैदिक बटुकों के मंत्रोच्चार, शहनाई की मधुर धुन, शंखनाद और डमरुओं की गूंज ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। 51 थालों में सजा तिलक और 56 भोग की थालियां लेकर तिलक-हरुओं का जत्था ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पहुंचा।

More Read

वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए
वाराणसी: PMO कार्यालय में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं लोगों की समस्याएं
रामनगर के प्रतिष्ठित व्यापारी बृजमोहन प्रसाद जी का निधन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तपोवन में किया जनसंपर्क, प्राचीन काली मंदिर के जीर्णोद्धार की उठी मांग

डमरुओं की नाद से गूंज उठा टेढ़ीनीम क्षेत्र

तिलक यात्रा के दौरान गलियों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ काशी की आस्था का जीवंत प्रमाण बनी। डमरुओं की नाद और हर हर महादेव के गगनभेदी उद्घोष से पूरा टेढ़ीनीम क्षेत्र शिवमय हो गया। काशीवासियों के लिए यह दृश्य केवल दर्शन का अवसर नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही लोक-परंपरा से जुड़ने का भावनात्मक क्षण भी था।

वैदिक विधि से हुआ पंचबदन प्रतिमा का पूजन

More Read

एक व्यक्ति चिता पर लेटा हुआ है, पास में बकरे का शव और कुछ लोग खड़े हैं, जो फर्जी अंतिम संस्कार दिखा रहे हैं।
मऊ: हत्यारोपी ने रची मौत की साजिश, बकरे का अंतिम संस्कार कर बनवाया मृत्यु प्रमाण पत्र
कराटे रामनगर एकेडमी की शानदार उपलब्धि: मंशा अब्बास को स्वर्ण, SGFI में दो का चयन
रोहनिया में घर में घुसकर सो रहे व्यक्ति पर चाकू से वार, ट्रामा सेंटर में चल रहा है उपचार
सुखोई, राफेल और तेजस के शौर्य से गूंजा काशी का आसमान, PM मोदी ने देखा भव्य एयर शो

महंत आवास पर तिलकोत्सव से पूर्व परिवार की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती मोहिनी देवी के सानिध्य में अंकशास्त्री महंत वाचस्पति तिवारी द्वारा विशेष वैदिक पूजन कराया गया। आचार्य सुशील त्रिपाठी के आचार्यत्व में चारों वेदों के विद्वानों ने मंत्रोच्चार के साथ बाबा विश्वनाथ की पंचबदन चल प्रतिमा का पूजन संपन्न कराया।

ऋग्वेद से पं. लक्ष्य पुणतांबेकर, यजुर्वेद से पं. ऋषभ पांडेय, सामवेद से पं. अनिमेष दातार और अथर्ववेद से पं. गौरव रटाटे सहित कुल 11 वैदिक ब्राह्मणों की उपस्थिति में हुए इस अनुष्ठान से महंत आवास का पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा।

भोग आरती के बाद हुआ भव्य राजसी श्रृंगार

दोपहर भोग आरती के उपरांत संजीव रत्न मिश्र (भानू मिश्र) द्वारा बाबा विश्वनाथ का पारंपरिक राजसी श्रृंगार किया गया। पंचबदन प्रतिमा को विशेष वस्त्र, आभूषण और पुष्पों से सुसज्जित किया गया, जिससे बाबा का स्वरूप अत्यंत दिव्य और मनोहारी प्रतीत हुआ। श्रृंगार दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

लोकाचार में सहभागी बना पूरा काशी समाज

टेढ़ीनीम महंत आवास पर काशीवासी तिलकहरुओं का स्वागत मनोज शर्मा ने किया। इसके बाद महंत वाचस्पति तिवारी और श्रीमहंत शिवप्रसाद पाण्डेय ‘लिंगिया महाराज’ के मध्य विधिवत लोकाचार संपन्न हुआ। शीतला-धाम महंत परिवार के श्रीमहंत लिंगिया महाराज, उनके छोटे भाई महंत पुरुषोत्तम पांडेय और उपमहंत कल्लू महाराज की उपस्थिति में बाबा का तिलकोत्सव पूर्ण विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस दौरान 56 भोग अर्पित किए गए और वैदिक मंत्रों के बीच आरती की गई।

More Read

रामनगर दुर्ग स्थित दक्षिणामुखी काले हनुमानजी मंदिर का दृश्य, जहाँ भक्त दर्शन के लिए कतार में खड़े हैं।
रामनगर दुर्ग में 25 अक्टूबर को दक्षिणामुखी काले हनुमानजी के दर्शन, सुबह 10 से 3 बजे तक
एयर शो के लिए वाराणसी पहुंचे राजनाथ सिंह और योगी, पीएम कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद
वाराणसी में विंग्स ओवर गंगा का जलवा: सुखोई-राफेल की गर्जना से गूंजा काशी
वाराणसी में पीएम मोदी के आगमन पर ट्रैफिक डायवर्जन: जानें वैकल्पिक मार्ग

काशी की आत्मा है यह लोकपरंपरा : लिंगिया महाराज

इस अवसर पर श्रीमहंत लिंगिया महाराज ने कहा कि काशी में बसंत पंचमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि बाबा विश्वनाथ के सगुन और विवाह उत्सव से जुड़े मांगलिक अनुष्ठानों की शुरुआत का प्रतीक है। टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर होने वाला तिलकोत्सव काशी की विशिष्ट लोकपरंपरा है, जिसमें बाबा को दूल्हे के रूप में तिलक किया जाता है।

उन्होंने कहा कि इस लोकाचार में मंदिरों और महंत परिवारों के साथ-साथ आम काशीवासी भी पूरे श्रद्धा और उल्लास से सहभागी बनते हैं। यही कारण है कि काशी में देवता और भक्त के बीच औपचारिक दूरी नहीं, बल्कि पारिवारिक संबंध का भाव दिखाई देता है।

रंगभरी एकादशी तक चलेगा उत्सव का क्रम

बसंत पंचमी से आरंभ हुआ यह मांगलिक अनुष्ठान रंगभरी एकादशी तक चलता रहेगा। इस दौरान बाबा विश्वनाथ और माता गौरा से जुड़ी अनेक लोक-परंपराएं निभाई जाएंगी। काशीवासियों के लिए यह समय केवल धार्मिक उत्सव का नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक पहचान और सनातन लोकआस्था को जीवित रखने का पर्व भी है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Baba VishwanathBasant PanchamiVaranasiVedic Ritualsकाशीतिलकोत्सवरंगभरी एकादशी
Previous Article सुलतानपुर में STF की कार्रवाई के दौरान फर्जी रजिस्ट्रेशन वाले ट्रक और छोटा हाथी वाहन बरामद STF की बड़ी कार्रवाई: ट्रक फर्जीवाड़ा गैंग का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 5 वाहन बरामद
Next Article वाराणसी पुलिस लाइन में 77वें गणतंत्र दिवस पर काली वर्दी में परेड करती 300 महिला कमांडो वाराणसी में 77वें गणतंत्र दिवस पर पहली बार 300 महिला कमांडो की काली वर्दी में परेड
Latest
वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए

वाराणसी: PMO कार्यालय में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं लोगों की समस्याएं

रामनगर के प्रतिष्ठित व्यापारी बृजमोहन प्रसाद 'पुल्लूर जी' का चित्र

रामनगर के प्रतिष्ठित व्यापारी बृजमोहन प्रसाद जी का निधन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

विधायक सौरभ श्रीवास्तव जनसुनवाई करते हुए, लोगों की समस्याओं को सुनते हुए।

वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

विधायक सौरभ श्रीवास्तव तपोवन के प्राचीन काली मंदिर में दर्शन करते हुए या स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तपोवन में किया जनसंपर्क, प्राचीन काली मंदिर के जीर्णोद्धार की उठी मांग

आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ता चक्रवाती तूफान अर्नब, तेज हवाएं और बारिश

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा: आंध्र तट पर 140 किमी/घंटा हवा, 53 ट्रेनें रद्द

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image