News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से लदा लावारिस ट्रक बरामद, ₹90 हजार की शराब जब्त
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, नौका संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध; सुरक्षा कड़ी
वाराणसी में अंतरराज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा
मेरठ में दिनदहाड़े गोलीबारी: युवक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी; युवक की मौत, युवती गंभीर
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामनगर वृद्धाश्रम में बिताया आत्मीय समय, दिया सम्मान का संदेश
वाराणसी: अवैध जुआ मामले में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, चौकी प्रभारी भी शामिल
वाराणसी: रोहनिया पुलिस ने 285 किलो बिजली तार चोरी गिरोह पकड़ा, पांच अरेस्ट
गाजीपुर विनीत राय हत्याकांड: तत्कालीन कोतवाल व हल्का प्रभारी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
वाराणसी में फर्जी मैरेज ब्यूरो से साइबर ठगी का खुलासा, 10 महिलाएं गिरफ्तार
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने की जनसुनवाई, 50 से अधिक समस्याओं का लिया संज्ञान
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Lucknow

मीरजापुर में आकाशीय बिजली से मौतें 50% घटीं, योगी सरकार का लाइटनिंग रेज़िलिएंसी मॉडल बना मिसाल

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 28/01/2026 16:57
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
4 Min Read
mirzapur lightning deaths drop yogi resilience model example 1769599654

मीरजापुर में आकाशीय बिजली से मौतों में 50 प्रतिशत कमी, योगी सरकार का लाइटनिंग रेज़िलिएंसी मॉडल बना उदाहरण

उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली जनहानि को न्यूनतम करने की दिशा में योगी सरकार के प्रयासों का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। मीरजापुर जिले में आकाशीय बिजली से होने वाली मौतों में करीब 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। यह सफलता लाइटनिंग रेज़िलिएंसी मॉडल के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम मानी जा रही है, जिसे अब देश के लिए एक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

मीरजापुर भौगोलिक संरचना पथरीली जमीन और खनन गतिविधियों के कारण लंबे समय से आकाशीय बिजली की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील जिला रहा है। पूर्व वर्षों में यहां बड़ी संख्या में लोगों की मौत वज्रपात से हुई थी। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वैज्ञानिक और तकनीकी उपायों के साथ एक समग्र कार्ययोजना तैयार की गई।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मीरजापुर के अध्यक्ष और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को आधुनिक तकनीक प्रशिक्षण और जनजागरूकता अभियानों के साथ सशक्त किया गया। इसके तहत मीरजापुर में पिछले चार से पांच वर्षों के आंकड़ों का गहन विश्लेषण कराया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग आईआईटीएम पुणे आईआईटी रुड़की और अन्य संस्थानों के वैज्ञानिक अध्ययनों के आधार पर जिले में लाइटनिंग हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए।

इन अध्ययनों में यह सामने आया कि अधिकतर मौतें खुले खेतों पेड़ों के नीचे जल स्रोतों के पास और कच्चे मकानों में होती हैं। इसके बाद तैयार किए गए लाइटनिंग हॉटस्पॉट मैप के आधार पर पहले चरण में जिले के 80 संवेदनशील स्थानों पर अर्ली स्ट्रीमर एमिशन तकनीक वाले लाइटनिंग अरेस्टर लगाए गए। ये उपकरण आकाशीय बिजली को सुरक्षित रूप से जमीन में प्रवाहित कर देते हैं जिससे आसपास के इलाकों में जानमाल का नुकसान नहीं होता। कई अरेस्टरों के इंडिकेटर यह भी दर्शा रहे हैं कि उन्होंने कई बार बिजली को सफलतापूर्वक अवशोषित किया है।

More Read

सुप्रीम कोर्ट की इमारत, वकील और उत्तर प्रदेश सरकार से संबंधित दस्तावेज
69000 शिक्षक भर्ती: SC में UP सरकार का नया शपथपत्र, मौजूदा नियुक्तियां अप्रभावित रहेंगी
अमेठी: सिंदुरवा में मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे, बड़ा रेल हादसा टला
उत्तर प्रदेश पुलिस SI भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम घोषित: 4543 अभ्यर्थी चयनित
लखनऊ: अलीगंज में गेमिंग जोन-कोचिंग में भीषण आग, 4 की मौत की आशंका, छात्र छत से कूदे

सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 में मीरजापुर में आकाशीय बिजली से 30 मौतें हुई थीं। वर्ष 2020 में 28 वर्ष 2021 में 23 और वर्ष 2022 में फिर 30 लोगों की जान गई थी। वहीं वर्ष 2024 25 और 2025 26 में अब तक यह संख्या घटकर 14 रह गई है जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

सरकार की रणनीति केवल तकनीकी उपायों तक सीमित नहीं रही। ब्लॉक जिला और ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए गए। वज्रपात सुरक्षा कार्यक्रम के तहत अधिकारियों ग्राम प्रधानों लेखपालों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं युवाओं और आम नागरिकों को यह बताया गया कि बिजली गिरने के समय क्या करें और क्या न करें। इसके साथ ही दामिनी ऐप के उपयोग का प्रशिक्षण देकर समय से चेतावनी प्राप्त करने की व्यवस्था मजबूत की गई।

मीरजापुर की सभी 809 ग्राम पंचायतों में माइकिंग जागरूकता रथ पोस्टर वीडियो और पंचायत स्तरीय कार्यशालाओं के माध्यम से संदेश पहुंचाया गया। सिनेमा हॉलों में भी आकाशीय बिजली से बचाव पर आधारित वीडियो दिखाए गए। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनियां तेजी से आम लोगों तक पहुंचाई गईं।

More Read

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा और यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष गोयल विवाद में
यूपी में बिजली बिलों में बढ़ोतरी पर ऊर्जा मंत्री और UPPCL चेयरमैन में छिड़ा विवाद
प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे CM योगी, शोक संतप्त परिवार से मिलकर जताई संवेदना
लखनऊ कैबिनेट बैठक: नए मंत्रियों को मिले विभाग, कई जनहित प्रस्तावों पर मुहर संभव
लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर चला बुलडोजर, वकीलों का विरोध, पुलिस से झड़प और लाठीचार्ज

इन समन्वित प्रयासों का नतीजा यह रहा कि मीरजापुर में आकाशीय बिजली से होने वाली मौतों में 50 प्रतिशत तक कमी आई है। प्रशासन का कहना है कि लक्ष्य इसे और घटाकर शून्य तक लाना है। योगी सरकार का यह लाइटनिंग रेज़िलिएंसी मॉडल अब अन्य बिजली प्रभावित जिलों के लिए भी मार्गदर्शक बनता जा रहा है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Damini AppLightning SafetyUP Disaster Managementआकाशीय बिजलीमीरजापुरयोगी सरकारलाइटनिंग अरेस्टर
Previous Article thailand queen simple style shopping in mau ghosi 1769599266 थाईलैंड की महारानी का सादगी भरा अंदाज: मऊ के घोसी में ठेले से जलेबी, केला-मूंगफली की खरीदारी
Next Article datia raid sdop saves cold infant humanity 1769600073 दतिया छापेमारी में इंसानियत की मिसाल: SDOP आकांक्षा जैन ने ठंड से कांपते 3 माह के शिशु को संभाला
Latest
पुलिस अधिकारी अवैध शराब की पेटियों और पाउच से भरे ट्रक की जांच करते हुए

वाराणसी: रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से लदा लावारिस ट्रक बरामद, ₹90 हजार की शराब जब्त

वाराणसी में गंगा नदी के घाट पर सुरक्षाकर्मी, जहां नौका संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, नौका संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध; सुरक्षा कड़ी

वाराणसी में गिरफ्तार साइबर ठग और पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, नकदी व वाहन।

वाराणसी में अंतरराज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा

मेरठ में गोलीबारी स्थल पर पुलिस जांच करती हुई

मेरठ में दिनदहाड़े गोलीबारी: युवक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी; युवक की मौत, युवती गंभीर

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रामनगर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से बातचीत करते हुए

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामनगर वृद्धाश्रम में बिताया आत्मीय समय, दिया सम्मान का संदेश

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image