News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: पिशाच मोचन कुंड में डूबने से युवक की मौत, परिजन ले गए शव, पुलिस ने समझाया
आजमगढ़ में खूनी खेल: पत्नी, 2 पुजारी, बेटे की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी भी ढेर
वाराणसी: शिवकाली मंदिर में बच्चों ने राधा-कृष्ण स्वरूप में दी मनमोहक प्रस्तुतियां
वाराणसी: नरिया-जोल्हा वार्ड में 185 करोड़ की जलनिकासी व पेयजल परियोजनाओं का भूमिपूजन
जनता के बीच सौरभ श्रीवास्तव: सुनीं समस्याएं, सुल्तानपुर में 10.20 लाख के मार्ग का शिलान्यास
वाराणसी में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: ₹1 लाख रिश्वत लेते लेखपाल का मुंशी गिरफ्तार, लेखपाल फरार
रामनगर चौक से किला मार्ग तक अतिक्रमण पर पुलिस सख्त: व्यापारियों से संवाद
वाराणसी हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत: CCTV और कथित सुसाइड नोट की जांच
वाराणसी रामनगर सीवर कार्य में अनियमितता: प्रमुख सचिव के निर्देश पर जांच तेज
श्वेता कर्ण: मॉडलिंग और एक्टिंग में पहचान बनाने का सफर, बचपन से कला का सपना
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Delhi

परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी ने छात्रों को आत्मविकास का दिया संदेश

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 06/02/2026 20:07
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
5 Min Read
परीक्षा पे चर्चा 2026 में छात्रों से संवाद करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
परीक्षा पे चर्चा 2026 के दौरान छात्रों को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के दौरान देशभर के छात्रों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें पढ़ाई को बोझ नहीं बल्कि आत्मविकास का माध्यम बनाने का संदेश दिया। दिल्ली स्थित अपने आवास पर आयोजित इस नवें संस्करण में प्रधानमंत्री ने बेहद सहज और अपनत्व भरे माहौल में छात्रों की जिज्ञासाओं को सुना और जीवन से जुड़े उदाहरणों के जरिए उत्तर दिए।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की सीखने की शैली अलग होती है और छात्रों को चाहिए कि वे सभी की सलाह सुनें लेकिन अपनी आदतों में बदलाव तभी करें जब उन्हें स्वयं लगे कि वह उनके लिए उपयोगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि माता पिता शिक्षक और समाज सभी शुभचिंतक होते हैं लेकिन अंतिम निर्णय छात्र को अपनी समझ और अनुभव के आधार पर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे भोजन करने के तरीके हर व्यक्ति के अलग होते हैं वैसे ही पढ़ाई का समय और तरीका भी अलग हो सकता है। कोई सुबह पढ़ता है तो कोई रात में और दोनों ही सही हैं यदि मन जुड़ा हो।

प्रधानमंत्री ने छात्रों और शिक्षकों के बीच तालमेल पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि शिक्षक की गति छात्रों से बहुत आगे नहीं होनी चाहिए बल्कि एक कदम आगे हो ताकि जिज्ञासा बनी रहे और लक्ष्य कठिन जरूर हो लेकिन असंभव न लगे। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि शिक्षक पहले से यह बता दें कि आने वाले सप्ताह में कौन से अध्याय पढ़ाए जाएंगे तो छात्र पहले से तैयारी कर सकते हैं और कक्षा में प्रश्न पूछने की क्षमता बढ़ेगी। इससे पढ़ाई में रुचि और आत्मविश्वास दोनों मजबूत होंगे। उन्होंने किसानों के खेत जोतने के उदाहरण से समझाया कि जैसे भूमि को तैयार किया जाता है वैसे ही छात्रों के मन को भी धीरे धीरे तैयार करना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी होनी चाहिए और अंक कभी भी जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं हो सकते।

संवाद के दौरान कला संस्कृति और रचनात्मकता के कई रंग भी देखने को मिले। सिक्किम की एक छात्रा द्वारा रचित देशभक्ति गीत और अन्य छात्रों की गायन प्रस्तुति ने माहौल को भावनात्मक बना दिया। प्रधानमंत्री ने इन प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने असम के गमोंसा का उल्लेख करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण और उत्तर पूर्व की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बताया।

More Read

रामनगर वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद दीप जलाते भाजपा कार्यकर्ता
वाराणसी के रामनगर में पीएम मोदी का जन्मदिन, आशीर्वाद दीप जलाकर दी शुभकामनाएं
दिल्ली: भलस्वा डेयरी में पुलिस पर हमला, मिर्च पाउडर फेंका, 3 घायल, वीडियो वायरल
प्रधानमंत्री मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक PM रहने का तोड़ा रिकॉर्ड
अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंचे, जंतर मंतर पर CJP का बड़ा प्रदर्शन: परीक्षा अनियमितताओं पर केंद्र से सवाल

कौशल और अंकों के बीच संतुलन पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जीवन कौशल और व्यावसायिक कौशल दोनों समान रूप से जरूरी हैं। बिना ज्ञान के कौशल अधूरा है और बिना कौशल के ज्ञान अधूरा। उन्होंने डॉक्टर वकील और अन्य पेशों के उदाहरण देकर समझाया कि निरंतर अभ्यास और सीख ही सफलता की कुंजी है।

प्रधानमंत्री ने परीक्षा के दबाव तनाव समय प्रबंधन और भविष्य के सपनों पर भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सपने देखना जरूरी है लेकिन उन्हें साकार करने के लिए दैनिक आदतों और अनुशासन का होना अनिवार्य है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे अपने कार्यों की योजना बनाएं समय का मूल्य समझें और स्वयं से ईमानदार रहें। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं बल्कि एक जिम्मेदार और आत्मनिर्भर नागरिक बनना है।

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वदेशी अपनाएं स्वच्छता स्वास्थ्य और कौशल विकास को अपना कर्तव्य समझें। अंत में उन्होंने कहा कि आज के युवाओं के पास तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे साधन हैं जिनका सही उपयोग उन्हें नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। परीक्षा पे चर्चा का यह संवाद छात्रों के लिए प्रेरणा आत्मविश्वास और स्पष्ट दिशा देने वाला साबित हुआ।

More Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूएई के राष्ट्रपति द्वारा भव्य स्वागत, जिसमें F-16 लड़ाकू विमानों का एस्कॉर्ट और गार्ड ऑफ ऑनर शामिल है।
अबू धाबी में PM मोदी का शाही स्वागत: F-16 सुरक्षा घेरे से गार्ड ऑफ ऑनर तक
वाराणसी: नगर निगम की अनुकरणीय पहल, अब हर शनिवार नो फ्यूल डे
पीएम मोदी का आर्थिक सत्याग्रह: एक साल सोना न खरीदें, ईंधन बचाएं- देशहित में की अपील
दिल्ली एमसीडी कार्यालय में एएसआई राजकुमार सोलंकी ने की आत्महत्या, निलंबन से थे परेशान
Share on WhatsApp
TAGGED:EducationNarendra ModiPariksha Pe Charchastudentsआत्मविकासपरीक्षा पे चर्चापीएम मोदी
Previous Article वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा कार्यालय निरीक्षण वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय का निरीक्षण, कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश
Next Article भदोही पुलिस द्वारा गैंगस्टर की अवैध मोटरसाइकिल जब्त भदोही में गैंगस्टर की अवैध संपत्ति जब्त, पुलिस का सख्त अभियान जारी
Latest
वाराणसी के पिशाच मोचन कुंड में बचाव अभियान चलाती NDRF टीम और पुलिसकर्मी

वाराणसी: पिशाच मोचन कुंड में डूबने से युवक की मौत, परिजन ले गए शव, पुलिस ने समझाया

आजमगढ़ हत्याकांड स्थल पर पुलिस और एक परिवार की दुखद तस्वीर दर्शाती हुई ग्राफिक इमेज।

आजमगढ़ में खूनी खेल: पत्नी, 2 पुजारी, बेटे की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी भी ढेर

वाराणसी के शिवकाली मंदिर में राधा-कृष्ण स्वरूप में सजे बच्चे मंच पर प्रस्तुति देते हुए

वाराणसी: शिवकाली मंदिर में बच्चों ने राधा-कृष्ण स्वरूप में दी मनमोहक प्रस्तुतियां

वाराणसी में विधायक सौरभ श्रीवास्तव और महापौर अशोक तिवारी द्वारा परियोजनाओं के भूमिपूजन का दृश्य।

वाराणसी: नरिया-जोल्हा वार्ड में 185 करोड़ की जलनिकासी व पेयजल परियोजनाओं का भूमिपूजन

विधायक सौरभ श्रीवास्तव जनता से संवाद करते हुए और विकास कार्य का शिलान्यास करते हुए।

जनता के बीच सौरभ श्रीवास्तव: सुनीं समस्याएं, सुल्तानपुर में 10.20 लाख के मार्ग का शिलान्यास

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image