सीतामढ़ी में SP अमित रंजन का बड़ा फैसला: 33 पुलिस अधिकारियों का तबादला

By
Savan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
4 Min Read
सीतामढ़ी में एसपी अमित रंजन के आदेश पर 33 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया।

सीतामढ़ी में 33 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, एसपी अमित रंजन का बड़ा प्रशासनिक फैसला

सीतामढ़ी जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अनुसंधान इकाइयों को अधिक प्रभावी करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। एसपी के आदेश पर एक साथ 33 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। आदेश जारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की पहल

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार यह फेरबदल नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य थानों की कार्यशैली में सुधार लाना, अनुसंधान कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाना और जिले में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करना है। अधिकारियों का मानना है कि समय समय पर इस तरह के बदलाव से कार्यक्षमता में वृद्धि होती है और जवाबदेही भी सुनिश्चित होती है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

तबादला सूची के अनुसार पुअनि रश्मि रानी को रुन्नीसैदपुर थाना से प्रभारी नफीस शाखा विदेशी शाखा पुलिस कार्यालय में पदस्थापित किया गया है। दारोगा मोनू कुमार को बेलसंड थाना से मेहसौल थाना की अनुसंधान इकाई भेजा गया है। रामायण कुमार को चोरौत थाना से सीतामढ़ी थाना अनुसंधान इकाई में तैनात किया गया है।

विवेक कुमार को यातायात थाना से भुतही थाना अनुसंधान इकाई, बैद्यनाथ प्रसाद को कोर्ट हाजत सुरक्षा व्यवहार न्यायालय से कोर्ट सुरक्षा व्यवहार न्यायालय सीतामढ़ी तथा शशिभूषण कुमार को कोर्ट सुरक्षा व्यवहार न्यायालय से प्रभारी कोर्ट सुरक्षा व्यवहार न्यायालय बनाया गया है।

प्रताप कुमार को पुनौरा थाना का अपर थानाध्यक्ष, आदित्य कुमार को नरगा पिकेट बेला थाना से डुमरा थाना अनुसंधान इकाई, रघुवर साह को बथनाहा थाना से बेलसंड थाना अनुसंधान इकाई तथा सअनि पंचमनी कुमार को भुतही थाना से रुन्नीसैदपुर थाना अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है।

पीटीसी राजेश कुमार को पुलिस केंद्र से सहियारा थाना, सुमित कुमार को चोरौत थाना, त्रिपुरारीकुमार झा को यातायात थाना से पुलिस केंद्र तथा परि पुअनि सुजीत कुमार को पुलिस केंद्र से सोनबरसा थाना भेजा गया है।

ज्योति कुमारी को सोनबरसा, राजकुमार प्रजापति और अंबिका कुमार को बैरगनिया, राजवीर बैठा और नेहा कुमारी को मेजरगंज, भुवनेश्वर कुमार और अनामिका कुमारी को बेला थाना में पदस्थापित किया गया है। हर्षित गोयल और प्रीति कुमारी एक को भिट्ठा थाना में तैनाती दी गई है।

लवली कुमारी और मोनू कुमार को परिहार, राजाबाबू और पप्पू कुमार को सुप्पी, जितेंद्र कुमार और विनोद कुमार को सुरसंड थाना भेजा गया है। अंशू कुमार महतो और सोमदत्त कुमार राय को कन्हौली तथा राजेश कुमार और मोनिका कुमारी को सहियारा थाना में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

सूत्रों के अनुसार यह कदम जिले में विधि व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा अनुसंधान इकाइयों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी अपने नए पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान दें और कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

प्रशासन का मानना है कि इस बड़े फेरबदल से थानों की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी। जिले में कानून व्यवस्था को लेकर सतर्कता बनाए रखने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए हैं।