News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: PMO कार्यालय में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं लोगों की समस्याएं
रामनगर के प्रतिष्ठित व्यापारी बृजमोहन प्रसाद जी का निधन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तपोवन में किया जनसंपर्क, प्राचीन काली मंदिर के जीर्णोद्धार की उठी मांग
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा: आंध्र तट पर 140 किमी/घंटा हवा, 53 ट्रेनें रद्द
महिला पत्रकार को धक्का देने के आरोप पर राहुल गांधी को SC का नोटिस, FIR-मुआवजे की मांग
मऊ: हत्यारोपी ने रची मौत की साजिश, बकरे का अंतिम संस्कार कर बनवाया मृत्यु प्रमाण पत्र
कराटे रामनगर एकेडमी की शानदार उपलब्धि: मंशा अब्बास को स्वर्ण, SGFI में दो का चयन
रोहनिया में घर में घुसकर सो रहे व्यक्ति पर चाकू से वार, ट्रामा सेंटर में चल रहा है उपचार
सुखोई, राफेल और तेजस के शौर्य से गूंजा काशी का आसमान, PM मोदी ने देखा भव्य एयर शो
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता शुरू, 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ी शामिल

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 14/03/2026 00:43
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
6 Min Read
वाराणसी ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह
वाराणसी में आयोजित ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अतिथि
Contents
  • वाराणसी: उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग की जोन स्तरीय प्रतियोगिता शुरू, 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
  • सब-जूनियर बालक वर्ग के परिणाम
  • सब-जूनियर बालिका वर्ग
  • जूनियर और सीनियर वर्ग में भी हुआ कड़ा मुकाबला
  • 14 मार्च को होंगी अन्य खेल प्रतियोगिताएं
  • राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे विजेता खिलाड़ी

वाराणसी: उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग की जोन स्तरीय प्रतियोगिता शुरू, 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग वाराणसी की ओर से उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग (यूपीआरएसएल) के अंतर्गत वाराणसी जोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन 13 और 14 मार्च 2026 को किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर और विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर, वाराणसी में किया गया है। इस प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के कुल 12 संसदीय क्षेत्रों—वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मछलीशहर, आजमगढ़, लालगंज, घोसी, बलिया, मिर्जापुर, भदोही और रॉबर्ट्सगंज से चयनित विजेता खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत वाराणसी की अध्यक्ष पूनम मौर्य और विधान परिषद सदस्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष वाराणसी हंसराज विश्वकर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपनिदेशक युवा कल्याण वाराणसी मंडल मनोज कुमार ने मुख्य अतिथि का बुके और मोमेंटो देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अराजीलाइन रीना यादव ने किया।

13 मार्च को डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर में एथलेटिक्स, भारोत्तोलन और कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जबकि कुश्ती प्रतियोगिता विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर में आयोजित हुई। प्रतियोगिताएं सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के बीच सुबह 9 बजे से शुरू हुईं।

सब-जूनियर बालक वर्ग के परिणाम

एथलेटिक्स

100 मीटर दौड़ में मोहम्मद मारूक (गाजीपुर) प्रथम, प्रशांत कुमार (घोसी) द्वितीय और सत्यम पटेल (मछलीशहर) तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में दीपांशु कुमार (गाजीपुर) प्रथम, किशन राजभर (घोसी) द्वितीय और शशिकांत (चंदौली) तृतीय रहे। लंबीकूद में सत्यानंद यादव (घोसी) प्रथम, आलोक चौहान (चंदौली) द्वितीय और आशीष यादव (बलिया) तृतीय रहे। ऊंचीकूद में अनुराग सिंह (चंदौली) प्रथम, सत्यम सिंह (घोसी) द्वितीय और आदित्य निषाद (लालगंज) तृतीय रहे। शॉटपुट में आदर्श उपाध्याय (मिर्जापुर) प्रथम, अनिरुद्ध वर्मा (वाराणसी) द्वितीय और उदय प्रताप यादव (घोसी) तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में अनिकेत कुमार (मछलीशहर) प्रथम, अमन यादव (घोसी) द्वितीय और आर्यन यादव (गाजीपुर) तृतीय रहे। जेवलिन थ्रो में परमहंस बिंद (बलिया) प्रथम, सत्य प्रकाश (घोसी) द्वितीय और सत्यम (चंदौली) तृतीय रहे।

More Read

वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए
वाराणसी: PMO कार्यालय में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं लोगों की समस्याएं
रामनगर के प्रतिष्ठित व्यापारी बृजमोहन प्रसाद जी का निधन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तपोवन में किया जनसंपर्क, प्राचीन काली मंदिर के जीर्णोद्धार की उठी मांग

कबड्डी में चंदौली की टीम विजेता और घोसी (मऊ) की टीम उपविजेता रही।

भारोत्तोलन में 49 किलोग्राम वर्ग में दिव्यांशु पांडे (चंदौली) प्रथम और राहुल (रॉबर्ट्सगंज) द्वितीय रहे। 55 किलोग्राम में अंकित यादव (चंदौली) प्रथम और राजरतन (गाजीपुर) द्वितीय रहे। 61 किलोग्राम में आदित्य यादव (चंदौली) प्रथम और अभिराज (भदोही) द्वितीय रहे। 67 किलोग्राम में कुलदीप यादव (चंदौली) प्रथम और उत्कर्ष सिंह (लालगंज) द्वितीय रहे।

कुश्ती में 45 किलोग्राम वर्ग में शिवम राजभर (वाराणसी) प्रथम और रितिक यादव (गाजीपुर) द्वितीय रहे। 48 किलोग्राम में रमन यादव (घोसी) प्रथम और गोल्डन (लालगंज) द्वितीय रहे। 51 किलोग्राम में विजय (घोसी) प्रथम और आदित्य यादव (गाजीपुर) द्वितीय रहे। 55 किलोग्राम में अर्जुन (वाराणसी) प्रथम और रोहन कुमार (चंदौली) द्वितीय रहे।

More Read

एक व्यक्ति चिता पर लेटा हुआ है, पास में बकरे का शव और कुछ लोग खड़े हैं, जो फर्जी अंतिम संस्कार दिखा रहे हैं।
मऊ: हत्यारोपी ने रची मौत की साजिश, बकरे का अंतिम संस्कार कर बनवाया मृत्यु प्रमाण पत्र
कराटे रामनगर एकेडमी की शानदार उपलब्धि: मंशा अब्बास को स्वर्ण, SGFI में दो का चयन
रोहनिया में घर में घुसकर सो रहे व्यक्ति पर चाकू से वार, ट्रामा सेंटर में चल रहा है उपचार
सुखोई, राफेल और तेजस के शौर्य से गूंजा काशी का आसमान, PM मोदी ने देखा भव्य एयर शो

सब-जूनियर बालिका वर्ग

एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में सिमरन (गाजीपुर) प्रथम, आंचल (मिर्जापुर) द्वितीय और रिया वर्मा (लालगंज) तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में स्नेहा (घोसी) प्रथम, प्रतिभा (चंदौली) द्वितीय और सुप्रिया पटेल (वाराणसी) तृतीय रहीं। ऊंचीकूद में आकांक्षा विश्वकर्मा (लालगंज) प्रथम, सुप्रिया पटेल (वाराणसी) द्वितीय और आस्था मौर्य (मिर्जापुर) तृतीय रहीं। शॉटपुट में कनिका कुमारी (मिर्जापुर) प्रथम, श्रेया पटेल (मछलीशहर) द्वितीय और निधि (लालगंज) तृतीय रहीं। डिस्कस में नसरा नसीम (बलिया) प्रथम, श्रेया पटेल (मछलीशहर) द्वितीय और अनामिका (आजमगढ़) तृतीय रहीं। जेवलिन में अनामिका (आजमगढ़) प्रथम, ज्योति पटेल (मछलीशहर) द्वितीय और साक्षी कनौजिया (वाराणसी) तृतीय रहीं।

कबड्डी में मिर्जापुर की टीम विजेता और गाजीपुर की टीम उपविजेता रही।

जूनियर और सीनियर वर्ग में भी हुआ कड़ा मुकाबला

जूनियर और सीनियर वर्ग में एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन और कबड्डी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जूनियर वर्ग के पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रेम कुमार राम (गाजीपुर) प्रथम रहे, जबकि सीनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अनु कुमार वर्मा (मिर्जापुर) ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह विभिन्न स्पर्धाओं में अलग-अलग जिलों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपने-अपने वर्ग में पदक हासिल किए।

14 मार्च को होंगी अन्य खेल प्रतियोगिताएं

आयोजन समिति के अनुसार 14 मार्च को डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जबकि विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर में वॉलीबॉल, जूडो और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे विजेता खिलाड़ी

जोन स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न जिलों में किया जाएगा। कबड्डी, कुश्ती और जूडो की प्रतियोगिताएं 18 से 20 मार्च तक मेरठ में, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन और फुटबॉल की प्रतियोगिताएं 22 से 24 मार्च तक झांसी में तथा एथलेटिक्स और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं 25 से 27 मार्च तक प्रयागराज में आयोजित होंगी।

कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी वाराणसी नितीश कुमार राय, विवेक सिंह, वीरेंद्र कुमार, रागिनी सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह सहित विभाग के कई अधिकारी और पीआरडी जवान उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है।

More Read

रामनगर दुर्ग स्थित दक्षिणामुखी काले हनुमानजी मंदिर का दृश्य, जहाँ भक्त दर्शन के लिए कतार में खड़े हैं।
रामनगर दुर्ग में 25 अक्टूबर को दक्षिणामुखी काले हनुमानजी के दर्शन, सुबह 10 से 3 बजे तक
एयर शो के लिए वाराणसी पहुंचे राजनाथ सिंह और योगी, पीएम कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद
वाराणसी में विंग्स ओवर गंगा का जलवा: सुखोई-राफेल की गर्जना से गूंजा काशी
वाराणसी में पीएम मोदी के आगमन पर ट्रैफिक डायवर्जन: जानें वैकल्पिक मार्ग
Share on WhatsApp
TAGGED:उत्तर प्रदेशखिलाड़ीखेल प्रतियोगिताखेल समाचारग्रामीण खेलयूपीआरएसएलवाराणसी
Previous Article इंडिगो एयरलाइन का विमान एयरपोर्ट पर जेट ईंधन महंगा होने से IndiGo का बड़ा फैसला, आज से उड़ानों पर लगेगा अतिरिक्त फ्यूल चार्ज
Next Article बीएचयू आईएमएस में भर्ती गंभीर हालत में डॉक्टर वाराणसी: बीएचयू आईएमएस में जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
Latest
वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए

वाराणसी: PMO कार्यालय में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं लोगों की समस्याएं

रामनगर के प्रतिष्ठित व्यापारी बृजमोहन प्रसाद 'पुल्लूर जी' का चित्र

रामनगर के प्रतिष्ठित व्यापारी बृजमोहन प्रसाद जी का निधन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

विधायक सौरभ श्रीवास्तव जनसुनवाई करते हुए, लोगों की समस्याओं को सुनते हुए।

वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

विधायक सौरभ श्रीवास्तव तपोवन के प्राचीन काली मंदिर में दर्शन करते हुए या स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तपोवन में किया जनसंपर्क, प्राचीन काली मंदिर के जीर्णोद्धार की उठी मांग

आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ता चक्रवाती तूफान अर्नब, तेज हवाएं और बारिश

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा: आंध्र तट पर 140 किमी/घंटा हवा, 53 ट्रेनें रद्द

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image