News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
हरिद्वार: गो तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई तय, 57 गैंग के 162 आरोपी चिह्नित
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट: अवैध डॉग फाइटिंग पर फैसला, कोई भी दर्ज करा सकता एफआईआर
प्रयागराज: सरकारी गोशालाओं में अनियमितता उजागर, 45 केंद्रों में हरा चारा नहीं मिला
शाहाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से गहराया शक
सोनभद्र: पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सब्बल से किया था हमला
यूपी बोर्ड: 26-27 मार्च को मूल्यांकन स्थगित, 28 मार्च से फिर शुरू होगी कॉपियों की जांच
मेरठ: हापुड़ रोड पर पूर्ति विभाग की छापेमारी, 3 रेस्टोरेंट से 11 घरेलू सिलेंडर बरामद
देशभर में मानसून से पहले रेलवे हाई अलर्ट पर, ड्रोन से होगी संवेदनशील पुलों की निगरानी
वाराणसी: बड़ागांव पुलिस ने चोरी की महिन्द्रा पिकअप संग आरोपी को चकखरावन में दबोचा
वाराणसी: दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, बड़ागांव पुलिस ने आरोपी को दबोचा
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी के होटल में महिला ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, दो बच्चों की मां थी

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 26/03/2026 16:36
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
वाराणसी के होटल के कमरे में महिला की आत्महत्या
वाराणसी के होटल में महिला ने पंखे से लटककर आत्महत्या की
Contents
  • वाराणसी के होटल में महिला ने की आत्महत्या, दो बच्चों की मां थी मृतका
  • बक्सर की रहने वाली थी मृतका
  • फोन नहीं उठाने पर खुलवाया गया कमरा
  • दो बच्चों की मां थी शिवानी
  • ससुराल पक्ष से दो साल से नहीं था संपर्क
  • वैवाहिक विवाद और कानूनी मामला
  • पायलट बनने का था सपना
  • हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी के होटल में महिला ने की आत्महत्या, दो बच्चों की मां थी मृतका

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र स्थित जानकी बाग के एक होटल में मंगलवार को एक महिला द्वारा पंखे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बक्सर की रहने वाली थी मृतका

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तियरा गांव निवासी शिवानी चौबे के रूप में हुई है। लंका थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मृतका के भाई द्वारा दी गई थी।

मृतका के भाई सौरभ उपाध्याय, जो वाराणसी के पांडेयपुर में रहकर पढ़ाई करता है, ने बताया कि उसकी बहन सोमवार को वाराणसी आई थी और वह अक्सर अपने पति के साथ इसी होटल में ठहरती थी।

फोन नहीं उठाने पर खुलवाया गया कमरा

सौरभ उपाध्याय ने बताया कि जब काफी देर तक शिवानी का फोन रिसीव नहीं हुआ, तो उसे शक हुआ। इसके बाद उसने होटल संचालक से संपर्क कर कमरा खुलवाया। कमरे के अंदर शिवानी का शव पंखे से लटका मिला।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

More Read

चकखरावन के पास बरामद चोरी की महिन्द्रा पिकअप के साथ पुलिस टीम और गिरफ्तार आरोपी
वाराणसी: बड़ागांव पुलिस ने चोरी की महिन्द्रा पिकअप संग आरोपी को चकखरावन में दबोचा
वाराणसी: दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, बड़ागांव पुलिस ने आरोपी को दबोचा
वाराणसी में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का आगमन, ज्वेलरी शॉप उद्घाटन और मंदिर दर्शन
वाराणसी: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयान पर दलित महिला परिषद का विरोध प्रदर्शन

दो बच्चों की मां थी शिवानी

पुलिस के अनुसार मृतका के दो बच्चे हैं, जिनमें नौ वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटा शामिल हैं। घटना की सूचना मृतका के पति विनय शंकर चौबे को भी दे दी गई है।

ससुराल पक्ष से दो साल से नहीं था संपर्क

ससुराल पक्ष का कहना है कि पिछले दो वर्षों से उनका शिवानी से कोई संपर्क नहीं था। जानकारी के अनुसार शिवानी की शादी वर्ष 2017 में कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड के मठिया गांव निवासी अशोक उपाध्याय के साथ हुई थी।

वैवाहिक विवाद और कानूनी मामला

परिवारिक सूत्रों के अनुसार शिवानी और उसके पति के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था और मामला कानूनी प्रक्रिया में भी था। ससुर द्वारा बहू पर पारिवारिक जमीन को धोखे से बेचने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई थी।

More Read

वाराणसी में किसान नेताओं की नजरबंदी के दौरान पुलिस तैनाती
वाराणसी: काशी द्वार परियोजना विरोध में किसान नेता नजरबंद, आंदोलनकारियों में रोष
वाराणसी में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश प्रदर्शनी का समापन, विकास की झलक
वाराणसी: शास्त्री पार्क के पास दिनदहाड़े स्कूटी चोरी, CCTV में कैद, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
वाराणसी: रामनगर थाना प्रभारी दुर्गा सिंह लाइन हाजिर, नया प्रभारी राजकिशोर पांडेय नियुक्त

पायलट बनने का था सपना

बताया जा रहा है कि शिवानी का सपना पायलट बनने का था। हालांकि, पारिवारिक तनाव और विवादों के चलते उसकी जिंदगी में काफी उथल-पुथल चल रही थी।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए मृतका के परिवार और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Share on WhatsApp
TAGGED:आत्महत्याक्राइमपरिवारिक विवादबिहारमहिलावाराणसीहोटल
Previous Article स्वामी के बयान पर वाराणसी में दलित महिला परिषद का विरोध प्रदर्शन वाराणसी: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयान पर दलित महिला परिषद का विरोध प्रदर्शन
Next Article वाराणसी में माधुरी दीक्षित का स्वागत वाराणसी में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का आगमन, ज्वेलरी शॉप उद्घाटन और मंदिर दर्शन
Latest
हरिद्वार में गो तस्करों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस टीम की बैठक या अभियान की तस्वीर

हरिद्वार: गो तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई तय, 57 गैंग के 162 आरोपी चिह्नित

हाई कोर्ट भवन के साथ अवैध डॉग फाइटिंग पर फैसले को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट: अवैध डॉग फाइटिंग पर फैसला, कोई भी दर्ज करा सकता एफआईआर

प्रयागराज की गोशाला में सूखा भूसा खाते गोवंश और हरे चारे की कमी

प्रयागराज: सरकारी गोशालाओं में अनियमितता उजागर, 45 केंद्रों में हरा चारा नहीं मिला

शाहाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में मौके पर पहुंची पुलिस

शाहाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से गहराया शक

सोनभद्र में पत्नी की हत्या के आरोपी पति की गिरफ्तारी

सोनभद्र: पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सब्बल से किया था हमला

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.