News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • उत्तर प्रदेश
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
वाराणसी: न्यूज रिपोर्ट के स्टिंग ऑपरेशन में चिप्स की दुकान से देर रात अवैध शराब का भंडाफोड़
वाराणसी: भिखारीपुर वाइन शॉप के बाहर अवैध शराब बिक्री, चिप्स दुकानदार समेत दो गिरफ्तार
शाहजहांपुर: पुलिस लाइंस में डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों संग खेली होली, फिल्मी गानों पर जमकर किया डांस
सोनभद्र:लीलासी-नौडीहा मार्ग पर भीषण बाइक टक्कर से एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
जौनपुर: सरायबीका और तिलवारी में अराजक तत्वों ने 6 गुमटियों में लगाई आग, लाखों का नुकसान
रुड़की: भांजियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज ट्रक चालक ने साढ़ू को कुचलकर मारा, गिरफ्तार
होली पर नागिन धुन पर लचकाई इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने पतली कमरिया, वीडियो वायरल
मेरठ: करनावल में हिस्ट्रीशीटर ने कार से टक्कर मार दो युवकों को पीटा, पुराना विवाद
अलीगढ़ के पड़ियावली गांव में आंगन विवाद: पथराव, फायरिंग से दो घायल, पुलिसकर्मी भी चोटिल
शाहजहांपुर: होली पर सनसनीखेज वारदात, पति ने पत्नी का गला रेता, परिचित पर तेजाब फेंका
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी में अहिल्याबाई होल्कर से जुड़ी मूर्ति को लेकर तनाव, पुलिस की सख्ती से हालात काबू में

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 19/01/2026 16:13
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होल्कर मूर्ति विवाद के बाद पुलिस तैनाती
मणिकर्णिका घाट पर तनाव के बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, सोशल मीडिया पोस्ट पर FIR दर्ज।

वाराणसी: अहिल्याबाई होल्कर से जुड़ी मूर्ति तोड़े जाने की सूचना के बाद सोमवार को मणिकर्णिका घाट पर माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही पाल समाज के लोग घाट पर एकत्र हो गए और करीब 30 से 35 लोगों ने प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ऐतिहासिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अहिल्याबाई होल्कर से जुड़ी मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की गई है, जो न केवल समाज विशेष बल्कि देश और प्रदेश के सम्मान पर सीधा प्रहार है।

घाट पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हालात को शांतिपूर्ण तरीके से संभालने का प्रयास किया और लोगों को समझाने की कोशिश की। हालांकि, बातचीत के बीच ही स्थिति बिगड़ गई और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फट गई, जिससे तनाव और बढ़ गया। हालात नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस को लाठी भाज कर प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को काबू में लिया और 20 से 25 लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, पाल समाज के लोगों का कहना है कि यदि घाट पर जाकर वास्तविक स्थिति देखी जाए तो स्पष्ट रूप से तोड़फोड़ के निशान मौजूद हैं। उनका आरोप है कि इस घटना को हल्के में लेना गलत होगा, क्योंकि यह सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक सम्मान से जुड़ा मामला है।

इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि मणिकर्णिका घाट से जुड़ी भ्रामक पोस्ट और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में आठ लोगों के खिलाफ चौक थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिन आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, उन्हें 72 घंटे के भीतर संबंधित थाने में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। पुलिस की कई टीमें लगातार सक्रिय हैं और सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक तस्वीरों व आपत्तिजनक टिप्पणियों की गहन जांच की जा रही है।

एफआईआर में जिन नामों का उल्लेख है, उनमें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, कांग्रेस नेता पप्पू यादव सहित अन्य लोग शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी को भी अफवाह फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच पूरी तरह तथ्यों के आधार पर की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Read

वाराणसी में चिप्स की दुकान से अवैध शराब बिक्री का स्टिंग ऑपरेशन।
वाराणसी: न्यूज रिपोर्ट के स्टिंग ऑपरेशन में चिप्स की दुकान से देर रात अवैध शराब का भंडाफोड़
वाराणसी: भिखारीपुर वाइन शॉप के बाहर अवैध शराब बिक्री, चिप्स दुकानदार समेत दो गिरफ्तार
होली पर नागिन धुन पर लचकाई इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने पतली कमरिया, वीडियो वायरल
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में हर्षोल्लास से खेली गई होली, रंगों में सराबोर हुए अधिकारी-कर्मचारी

फिलहाल मणिकर्णिका घाट और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति व संयम बनाए रखने की अपील की जा रही है। वाराणसी जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक शहर में इस तरह की घटनाओं को लेकर प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या उकसावे से माहौल दोबारा न बिगड़े।

Share on WhatsApp
TAGGED:Ahilyabai HolkarFIRLaw and OrderUttar Pradesh Policeमणिकर्णिका घाटवाराणसीसोशल मीडिया अफवाह
Previous Article प्रतीक यादव और अपर्णा यादव तलाक विवाद से जुड़ी खबर की प्रतीकात्मक तस्वीर लखनऊ: तलाक का ऐलान, गंभीर आरोप और मानसिक तनाव, अपर्णा यादव- प्रतीक यादव के रिश्ते में बड़ा भूचाल
Next Article वाराणसी 70 लाख गबन केस में 25 हजार इनामी आरोपी सौरभ गुप्ता की गिरफ्तारी वाराणसी: 70 लाख गबन केस में 25 हजार का इनामी आरोपी सौरभ गुप्ता गुरुग्राम से गिरफ्तार
Latest
वाराणसी में चिप्स की दुकान से अवैध शराब बिक्री का स्टिंग ऑपरेशन।

वाराणसी: न्यूज रिपोर्ट के स्टिंग ऑपरेशन में चिप्स की दुकान से देर रात अवैध शराब का भंडाफोड़

वाराणसी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई

वाराणसी: भिखारीपुर वाइन शॉप के बाहर अवैध शराब बिक्री, चिप्स दुकानदार समेत दो गिरफ्तार

शाहजहांपुर पुलिस लाइंस में होली मनाते डीएम और एसपी

शाहजहांपुर: पुलिस लाइंस में डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों संग खेली होली, फिल्मी गानों पर जमकर किया डांस

सोनभद्र में दुर्घटनास्थल पर एंबुलेंस और पुलिसकर्मी

सोनभद्र:लीलासी-नौडीहा मार्ग पर भीषण बाइक टक्कर से एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

जौनपुर में आग से जली गुमटियां

जौनपुर: सरायबीका और तिलवारी में अराजक तत्वों ने 6 गुमटियों में लगाई आग, लाखों का नुकसान

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.