News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: सिगरा पुलिस का डग्गामार वाहनों पर बड़ा एक्शन, 4 वाहन सीज, मचा हड़कंप
कारगिल वीर बीएसएफ इंस्पेक्टर मेवालाल पटेल का पैतृक गांव में भव्य स्वागत, तिरंगा यात्रा से गूंजा मेहंदीगंज
वाराणसी: संत रविदास समरसता संकल्प एवं कलश वंदन यात्रा, सामाजिक एकता का संदेश
वाराणसी कैंसर अस्पताल में मरीज ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान
हरदोई में बिजली पोल गिरने से कक्षा 9 की छात्रा रागिनी की दर्दनाक मौत
वाराणसी मुठभेड़: 2 बदमाश घायल, SOG प्रभारी को भी लगी गोली; 4 किलो चांदी बरामद
सोनभद्र: 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में दबोचा, 62 लाख के आभूषण बरामद
वाराणसी: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, मिशन शक्ति के तहत कार्रवाई
उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के पहले दिन दिवंगत सदस्यों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुई काशी, विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: ऑपरेशन चक्रव्यूह में कपसेठी पुलिस ने साइकिल चोर को पकड़ा, 3 साइकिलें बरामद

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 04/02/2026 20:16
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
वाराणसी कपसेठी पुलिस द्वारा पकड़ा गया साइकिल चोर और बरामद साइकिलें
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र में गिरफ्तार साइकिल चोर और बरामद तीन साइकिलें

कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती ज़ोन अंतर्गत थाना कपसेठी पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत साइकिल चोरी की घटनाओं में लिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की कुल 03 अदद साइकिलें बरामद की हैं।

दिनांक 04.02.2026 को थाना कपसेठी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने ग्राम महिमापुर–हीरापुर मार्ग के पास से अभियुक्त सन्तलाल पुत्र स्वर्गीय दुलार, निवासी ग्राम कोईली, थाना राजातालाब, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 36 वर्ष, को चोरी की एक साइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में अभियुक्त की निशानदेही पर ग्राम महिमापुर कोल्हान के पास एक बगीचे के निकट घनी झाड़ियों में छिपाकर रखी गई दो अन्य चोरी की साइकिलें भी बरामद कर ली गईं। इस प्रकार पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से कुल 03 चोरी की साइकिलें बरामद की हैं।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए पैसों की आवश्यकता होने पर आसपास के गांवों में घूमकर साइकिल चोरी करता था। अभियुक्त ने बताया कि बीते एक–दो दिनों के भीतर उसने तीन साइकिलें चोरी की थीं, जिन्हें उसने झाड़ियों में छिपा दिया था। वह आज एक साइकिल को बेचने के उद्देश्य से भदोही की ओर जा रहा था, तभी पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया।

अभियुक्त ने यह भी बताया कि उसने रसूलहा मौर्या बस्ती से दो साइकिलें तथा सरावा क्षेत्र से एक लाल रंग की लेडीज साइकिल चोरी की थी। अभियुक्त के बयान के आधार पर साइकिल चोरी से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

More Read

वाराणसी में सिगरा पुलिस द्वारा अवैध डग्गामार वाहनों को सीज करते हुए
वाराणसी: सिगरा पुलिस का डग्गामार वाहनों पर बड़ा एक्शन, 4 वाहन सीज, मचा हड़कंप
कारगिल वीर बीएसएफ इंस्पेक्टर मेवालाल पटेल का पैतृक गांव में भव्य स्वागत, तिरंगा यात्रा से गूंजा मेहंदीगंज
वाराणसी: संत रविदास समरसता संकल्प एवं कलश वंदन यात्रा, सामाजिक एकता का संदेश
वाराणसी कैंसर अस्पताल में मरीज ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

इस संबंध में थाना कपसेठी पर पूर्व से पंजीकृत मु०अ०सं० 0025/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग दर्ज है। बरामदगी के आधार पर उक्त मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत क्षेत्र में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार चेकिंग और निगरानी की जा रही है। आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Share on WhatsApp
TAGGED:Cycle TheftPolice NewsVaranasi Crimeऑपरेशन चक्रव्यूहकपसेठी पुलिसवाराणसीसाइकिल चोरी
Previous Article सोनभद्र पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त के घर उद्घोषणा नोटिस चस्पा करते हुए सोनभद्र: फरार अभियुक्त रवि पांडे पर पिपरी पुलिस ने जारी की उद्घोषणा कार्रवाई
Next Article बलिया पुलिस और अभियोजन विभाग की संयुक्त बैठक बलिया में पुलिस-अभियोजन समन्वय बैठक: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों पर सख्ती
Latest
वाराणसी में सिगरा पुलिस द्वारा अवैध डग्गामार वाहनों को सीज करते हुए

वाराणसी: सिगरा पुलिस का डग्गामार वाहनों पर बड़ा एक्शन, 4 वाहन सीज, मचा हड़कंप

सेवानिवृत्त बीएसएफ इंस्पेक्टर मेवालाल पटेल का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत, तिरंगा यात्रा

कारगिल वीर बीएसएफ इंस्पेक्टर मेवालाल पटेल का पैतृक गांव में भव्य स्वागत, तिरंगा यात्रा से गूंजा मेहंदीगंज

वाराणसी में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली समरसता संकल्प एवं कलश वंदन यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए चल रही हैं।

वाराणसी: संत रविदास समरसता संकल्प एवं कलश वंदन यात्रा, सामाजिक एकता का संदेश

अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाले कैंसर मरीज का सांकेतिक चित्र।

वाराणसी कैंसर अस्पताल में मरीज ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

हरदोई में डीसीएम से बिजली का तार फंसने के बाद गिरा हुआ बिजली का पोल और दुर्घटनास्थल

हरदोई में बिजली पोल गिरने से कक्षा 9 की छात्रा रागिनी की दर्दनाक मौत

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image