News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
हरिद्वार: गो तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई तय, 57 गैंग के 162 आरोपी चिह्नित
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट: अवैध डॉग फाइटिंग पर फैसला, कोई भी दर्ज करा सकता एफआईआर
प्रयागराज: सरकारी गोशालाओं में अनियमितता उजागर, 45 केंद्रों में हरा चारा नहीं मिला
शाहाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से गहराया शक
सोनभद्र: पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सब्बल से किया था हमला
यूपी बोर्ड: 26-27 मार्च को मूल्यांकन स्थगित, 28 मार्च से फिर शुरू होगी कॉपियों की जांच
मेरठ: हापुड़ रोड पर पूर्ति विभाग की छापेमारी, 3 रेस्टोरेंट से 11 घरेलू सिलेंडर बरामद
देशभर में मानसून से पहले रेलवे हाई अलर्ट पर, ड्रोन से होगी संवेदनशील पुलों की निगरानी
वाराणसी: बड़ागांव पुलिस ने चोरी की महिन्द्रा पिकअप संग आरोपी को चकखरावन में दबोचा
वाराणसी: दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, बड़ागांव पुलिस ने आरोपी को दबोचा
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर निर्वाचन आयुक्त की समीक्षा बैठक

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 06/02/2026 13:01
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
4 Min Read
वाराणसी में मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा करते निर्वाचन आयुक्त
वाराणसी में निर्वाचन आयुक्त डॉ. एसएस संधू मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा करते हुए

वाराणसी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआइआर को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच भारत निर्वाचन आयुक्त डा. एसएस संधू के आज देर शाम वाराणसी पहुंचने की सूचना से प्रशासनिक हलकों में भी हलचल बढ़ गई है। निर्वाचन आयुक्त शनिवार को एसआइआर के क्रम में जारी मतदाता सूची के आलेख प्रकाशन के बाद प्राप्त दावे और आपत्तियों समेत इससे जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

एसआइआर प्रक्रिया के दौरान सामने आए विवादों ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव की स्थिति पैदा कर दी है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार में स्टांप व पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री और उत्तरी विधानसभा से विधायक रविंद्र जायसवाल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया कि करीब नौ हजार से अधिक मतदाताओं के नाम एक स्थान के बजाय कई बूथों पर दर्ज हैं और इनमें अधिकांश नाम मुस्लिम समुदाय से जुड़े हैं। मंत्री ने इसे वोट जेहाद करार देते हुए इसे सुनियोजित साजिश बताया। उन्होंने प्रेस वार्ता कर स्क्रीन पर ऐसे मतदाताओं के नाम भी प्रदर्शित किए, जिससे यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया।

मंत्री के आरोपों पर जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि फिलहाल दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। जांच के दौरान यदि किसी मतदाता का नाम एक से अधिक स्थानों पर पाया जाता है, तो नियमानुसार उसे केवल एक ही स्थान पर रखा जाएगा और अन्य जगहों से हटा दिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के तहत पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है।

दूसरी ओर कांग्रेस ने भी सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के लोग फार्म सात का दुरुपयोग कर मुस्लिम वर्ग और गैर भाजपा समर्थक मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएलओ पर दबाव बनाकर मतदाता सूची से नाम हटवाए जा रहे हैं, जबकि फार्म छह के जरिए अपने समर्थकों के नाम जोड़े जा रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि एसआइआर के दूसरे चरण में फार्म छह और फार्म सात के दुरुपयोग की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। राघवेंद्र चौबे ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग नाम जोड़ने और काटने वाले फार्म स्वयं प्रिंट कराकर बांट रहे हैं और बीएलओ पर दबाव बनाकर मतदाता सूची में बदलाव करा रहे हैं। उन्होंने इसे वोट चोरी बताते हुए कहा कि यदि दावा आपत्ति का समय नहीं बढ़ाया गया और सत्ता पक्ष के दबाव में गड़बड़ी हुई, तो कांग्रेस इसका जोरदार विरोध करेगी।

More Read

चकखरावन के पास बरामद चोरी की महिन्द्रा पिकअप के साथ पुलिस टीम और गिरफ्तार आरोपी
वाराणसी: बड़ागांव पुलिस ने चोरी की महिन्द्रा पिकअप संग आरोपी को चकखरावन में दबोचा
वाराणसी: दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, बड़ागांव पुलिस ने आरोपी को दबोचा
मीरजापुर: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, चार गिरफ्तार, 40 पेटी शराब जब्त
वाराणसी में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का आगमन, ज्वेलरी शॉप उद्घाटन और मंदिर दर्शन

इन तमाम आरोप प्रत्यारोपों के बीच वाराणसी की राजनीति पूरी तरह एसआइआर के इर्द गिर्द सिमट गई है। एक दिन पहले जहां रविंद्र जायसवाल ने हजारों फर्जी नाम जोड़ने का आरोप लगाया था, वहीं अब कांग्रेस ने नाम काटने की साजिश का मुद्दा उठा दिया है। ऐसे में भारत निर्वाचन आयुक्त डा. एसएस संधू का वाराणसी आगमन बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके दौरे के दौरान मतदाता सूची को लेकर उठे सभी विवादों पर विस्तार से चर्चा होगी और आगे की दिशा तय की जाएगी। फिलहाल बनारस में मतदाता सूची और एसआइआर को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Election CommissionVoter Listउत्तर प्रदेशनिर्वाचन आयोगमतदाता सूचीराजनीतिवाराणसी
Previous Article सोनभद्र पुलिस प्रशासन समीक्षा बैठक 2026 सोनभद्र पुलिस प्रशासन की समीक्षा बैठक में वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा
Next Article काशी विद्यापीठ में यूजीसी रेगुलेशन के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन काशी विद्यापीठ में यूजीसी रेगुलेशन पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, परिसर में तनाव
Latest
हरिद्वार में गो तस्करों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस टीम की बैठक या अभियान की तस्वीर

हरिद्वार: गो तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई तय, 57 गैंग के 162 आरोपी चिह्नित

हाई कोर्ट भवन के साथ अवैध डॉग फाइटिंग पर फैसले को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट: अवैध डॉग फाइटिंग पर फैसला, कोई भी दर्ज करा सकता एफआईआर

प्रयागराज की गोशाला में सूखा भूसा खाते गोवंश और हरे चारे की कमी

प्रयागराज: सरकारी गोशालाओं में अनियमितता उजागर, 45 केंद्रों में हरा चारा नहीं मिला

शाहाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में मौके पर पहुंची पुलिस

शाहाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से गहराया शक

सोनभद्र में पत्नी की हत्या के आरोपी पति की गिरफ्तारी

सोनभद्र: पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सब्बल से किया था हमला

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.