News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
PM मोदी के संसदीय क्षेत्र रामनगर की बदहाली: 3 माह से खुदी गलियां, पानी-सीवर की समस्या से लोग बेहाल
श्यामा उपवन में विधायक सौरभ श्रीवास्तव की जनसुनवाई, पेंशन-बिजली समेत कई समस्याओं का समाधान
जनकपुर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव का एक्शन: छूटी सड़क बनेगी, सफाई पर फटकार
लंका-रामनगर जाम: कब मिलेगी वाराणसी को राहत, PM के क्षेत्र में जूझ रही जनता
संबित पात्रा का राहुल गांधी पर हमला: वोट चोरी भ्रामक, SIR मतदाता सूची सुधारने की प्रक्रिया
वाराणसी: 25 हजार के इनामी हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार
बांदा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का जेई 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने पकड़ा
स्वस्थ काशी की दिशा में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव की पहल: बिरदोपुर में व्यायाम उपकरण लोकार्पण
वाराणसी में जदयू का शक्ति प्रदर्शन: विजय राजभर शामिल, 2027 विधानसभा चुनाव पर नजर
रामनगर रामलीला: महावत की मौत के बाद गजराज स्वस्थ होकर आजमगढ़ लौटा, वन विभाग ने भेजा घर
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी में वन्यजीव तस्करी के नाम पर ठगी, 3 गिरफ्तार; मॉनिटर लिजर्ड अंग और बाघ के नाखून बरामद

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 02/08/2026 10:01
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
5 Min Read
गिरफ्तार आरोपी, जब्त किए गए मॉनिटर लिजर्ड के अंग, बाघ के नाखून, फर्जी पहचान पत्र और नकदी
एसटीएफ और वन विभाग ने वाराणसी में वन्यजीव तस्करी के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Contents
  • वाराणसी में वन्यजीव तस्करी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश तीन गिरफ्तार
  • वन्यजीव तस्करी का झांसा देकर रची जाती थी ठगी की साजिश
  • डब्ल्यूसीसीबी की सूचना पर शुरू हुई जांच
  • पुराने सिक्कों के नाम पर लोगों से ऐंठते थे रुपये
  • पांच लाख रुपये लेकर पहुंचे पीड़ित को फंसाने की थी तैयारी
  • एक लाख अट्ठावन हजार रुपये बरामद अन्य आरोपियों की तलाश जारी
  • थाना प्रभारी ने दी कार्रवाई की जानकारी

वाराणसी में वन्यजीव तस्करी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश तीन गिरफ्तार

वाराणसी: प्रतिबंधित वन्यजीवों के अंगों की तस्करी के नाम पर लोगों को फंसाकर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश किया है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान सारनाथ थाना क्षेत्र के फरीदपुर स्थित स्वास्तिक होम स्टे से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के सहडोल निवासी प्रभात चतुर्वेदी गोरखपुर के कैंपियरगंज निवासी गिरधारी मौर्या तथा बस्ती जिले के मुंडेरवा निवासी संजीव कुमार सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से मॉनिटर लिजर्ड के 14 अंग टाइगर के दो नाखून एक लाख अट्ठावन हजार रुपये वन अधिकारी के दो फर्जी पहचान पत्र तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

वन्यजीव तस्करी का झांसा देकर रची जाती थी ठगी की साजिश

एसटीएफ के अनुसार गिरोह की कार्यप्रणाली बेहद सुनियोजित थी। आरोपी पहले लोगों को पुराने दुर्लभ सिक्कों के नाम पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाते थे। जब कोई व्यक्ति रुपये लेकर उनके संपर्क में पहुंचता था तब उससे धनराशि हड़पने के बाद उसे वन्यजीव तस्करी के मामले में फंसाने की साजिश रची जाती थी। इस पूरे खेल में आरोपी खुद ही वन्यजीव तस्करी की सूचना संबंधित एजेंसियों को देकर कार्रवाई कराने का प्रयास करते थे ताकि पीड़ित व्यक्ति कानून के शिकंजे में फंस जाए और गिरोह आसानी से रुपये लेकर निकल सके।

डब्ल्यूसीसीबी की सूचना पर शुरू हुई जांच

एसटीएफ को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो से सूचना मिली थी कि प्रभात चतुर्वेदी वाराणसी में मॉनिटर लिजर्ड के अंग और टाइगर के नाखून की अवैध खरीद फरोख्त की जानकारी दे रहा है तथा कथित तस्करों को पकड़वाने का दावा कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान फरीदपुर अंडरपास के पास प्रभात चतुर्वेदी मिला। उसकी निशानदेही पर स्वास्तिक होम स्टे के कमरे की तलाशी ली गई जहां से वन्यजीवों के अंग बरामद हुए। पूछताछ के दौरान मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर जांच का दायरा बढ़ाया गया और पूरे षड्यंत्र का खुलासा हो गया।

पुराने सिक्कों के नाम पर लोगों से ऐंठते थे रुपये

एसटीएफ की जांच में सामने आया कि गिरोह में गिरफ्तार आरोपियों के अलावा गाजीपुर निवासी दीनानाथ यादव तथा बिहार निवासी दीपक और संतोष भी शामिल हैं। गिरोह पहले नकली पुराने सिक्के तैयार करता था और फिर ऐसे लोगों की तलाश करता था जिन्हें यह विश्वास दिलाया जा सके कि पुराने सिक्कों की खरीद बिक्री से उनका पैसा तुरंत दोगुना हो जाएगा। इसी योजना के तहत चोलापुर क्षेत्र के मोहनदासपुर निवासी नीरज कुमार मौर्या को भी अपने जाल में फंसाया गया।

पांच लाख रुपये लेकर पहुंचे पीड़ित को फंसाने की थी तैयारी

जांच के अनुसार नीरज कुमार मौर्या अपने परिचित अभिषेक दूबे से पांच लाख रुपये लेकर गिरोह के सदस्यों के पास पहुंचे थे। आरोप है कि दीनानाथ यादव और दीपक रुपये लेकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद पहले से बनाई गई योजना के अनुसार एसटीएफ और वन विभाग को सूचना देकर मौके पर छापा डलवाया गया ताकि नीरज कुमार मौर्या को वन्यजीव तस्करी के मामले में आरोपी बनाया जा सके। हालांकि संयुक्त टीम को मामला संदिग्ध लगा और गहन पूछताछ के बाद पूरे षड्यंत्र का खुलासा हो गया।

More Read

वाराणसी के रामनगर में खुदी पड़ी गलियां, जहां लोग आवागमन में कठिनाई का सामना कर रहे हैं।
PM मोदी के संसदीय क्षेत्र रामनगर की बदहाली: 3 माह से खुदी गलियां, पानी-सीवर की समस्या से लोग बेहाल
श्यामा उपवन में विधायक सौरभ श्रीवास्तव की जनसुनवाई, पेंशन-बिजली समेत कई समस्याओं का समाधान
जनकपुर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव का एक्शन: छूटी सड़क बनेगी, सफाई पर फटकार
लंका-रामनगर जाम: कब मिलेगी वाराणसी को राहत, PM के क्षेत्र में जूझ रही जनता

एक लाख अट्ठावन हजार रुपये बरामद अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पूछताछ के आधार पर प्रभात चतुर्वेदी की निशानदेही पर उसके हिस्से के एक लाख अट्ठावन हजार रुपये भी बरामद किए गए। जांच एजेंसियां फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है ताकि पूरे रैकेट का खुलासा किया जा सके।

थाना प्रभारी ने दी कार्रवाई की जानकारी

सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और संबंधित एजेंसियों की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

Share on WhatsApp
TAGGED:एसटीएफठगी गिरोहबाघ के नाखूनमॉनिटर लिजर्डवन विभागवन्यजीव अपराधवाराणसी
Previous Article वाराणसी में सद्बुद्धि यज्ञ करते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता, पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन वाराणसी में VHP का पप्पू यादव के खिलाफ सद्बुद्धि यज्ञ, गिरफ्तारी की मांग
Next Article रामनगर रामलीला के प्रथम गणेश पूजन की तस्वीर, जिसमें पंडित और आयोजक पूजा करते दिख रहे हैं। रामनगर रामलीला का आज प्रथम गणेश पूजन, 25 सितंबर से शुरू होगी अलौकिक लीला
Latest
वाराणसी के रामनगर में खुदी पड़ी गलियां, जहां लोग आवागमन में कठिनाई का सामना कर रहे हैं।

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र रामनगर की बदहाली: 3 माह से खुदी गलियां, पानी-सीवर की समस्या से लोग बेहाल

विधायक सौरभ श्रीवास्तव जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनते हुए

श्यामा उपवन में विधायक सौरभ श्रीवास्तव की जनसुनवाई, पेंशन-बिजली समेत कई समस्याओं का समाधान

जनकपुर में जनसंपर्क करते विधायक सौरभ श्रीवास्तव अधिकारियों को निर्देश देते हुए

जनकपुर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव का एक्शन: छूटी सड़क बनेगी, सफाई पर फटकार

वाराणसी में लंका से रामनगर मार्ग पर वाहनों का भीषण जाम, लोग परेशान

लंका-रामनगर जाम: कब मिलेगी वाराणसी को राहत, PM के क्षेत्र में जूझ रही जनता

संबित पात्रा वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब दे रहे हैं।

संबित पात्रा का राहुल गांधी पर हमला: वोट चोरी भ्रामक, SIR मतदाता सूची सुधारने की प्रक्रिया

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image